Tuesday, February 11, 2025

9 मदरसों पर विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज।

9 मदरसों पर विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर मंगलवार को एवं सोमवार को 9 मदरसा संचालको के प्रबंधकों पर  विभिन्न धाराओ में जिसमें 409,420,467,468,471 आईपीसी के तहत सरकारी धन का गबन करने को फर्जी तरीके से मदरसे का संचालन करने पर जीयनपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें मदरसा नुरुल इस्लाम निस्वा शिक्षण संस्थान खालिसपुर,मदरसा अशफाक उल्ला निस्वा शिक्षण संस्थान बनकटिया,मदरसा उस्मानिया निस्वा शिक्षण संस्थान बासुपार,मदरसा मुमताजुल उलूम बागखालिस,मदरसा मिलते इस्लामिया खालिसपुर, मदरसा वीर अब्दुल हमीद शिक्षण संस्थान मुजार आजमगढ़,मदरसा अशफाक उल्ला निस्वा बनकटिया,मदरसा दारुल उलूम बरडीहा,मदरसा पर जीयनपुर पुलिस द्वारा उनके प्रबंधकों पर गलत तरीके से मदरसा संचालन करने और सरकारी धन का गबन करने आदि का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। जिससे सभी क्षेत्र के मदरसा संचालकों पर हो रही कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा मदरसा संचालकों पर किया गया है और उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment