Friday, July 31, 2020

एस एस ओ को दबंगो ने पीटा मुकदमा दर्ज।

एस एस ओ को दबंगो ने पीटा मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बेरमा 32 केवी पर दोपहर डेढ़ बजे गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग आए और एसएसओ को लाइन चालू करने के लिए बोला जिस पर एस एस ओ पंकज ने कहा कि बिजली रोस्टिंग में है इसके बाद समय पर दी जाएगी पर दबाव बनाते हुए उसकी एक न सुनी और उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान उन्होंने कंप्लेंट रजिस्टर आदि ही फाड़ दिए और लॉगआउट रजिस्टर अपने साथ उठा ले गए एवं पंकज यादव पुत्र चंद्रकेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी चंगईंपुर थाना जीयनपुर जोकि बेरमा 32 केवी विद्युत उपकेंद्र पर एस एस ओ के पद पर कार्यरत है। उसको बुरी तरह से मारा पीटा इसके उपरांत कर्मचारियों ने पूरी बिजली बंद कर दी। यह कहा गया कि तक बिजली नही बहाल होगी जबतक इन दबंगो के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया जाएगा। तब तक हम बिजली को बाधित रखेंगे । इस दौरान दर्जनों की संख्या में बिजली कर्मचारी अवर अभियंता अनुराग सिंह के नेतृत्व में देर शाम जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और गांव के ही सूर्य प्रकाश भानु प्रताप संजय सौरव सिंह आदि के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में  मारपीट एव सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर तहरीर दी। जिस पर जीयनपुर कोतवाली द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल गजानन्द चौबे ने बताया कि तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में सात बजे उपकेंद्र से बिजली बहाल कर दी गयी है।

ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्यौहार दिनांक 01 अगस्त 2020 को मनाया जायेगा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चन्द्रदर्शन के अनुसार ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्यौहार दिनांक 01 अगस्त 2020 को मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा तीन दिवसों तक कुर्बानी की जाती है। कुर्बानी के पश्चात् उत्पन्न होने वाले मलवों को सम्यक रूप से निस्तारित किया जाना आवश्यक है, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। उन्होने कहा कि सभी प्रकार के धर्मस्थल यथा मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च आदि राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रकिया एसओपी के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए खोले जा सकेंगे। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कुर्बानी अपने-अपने घरों में ही की जायेगी। बकरीद के त्यौहार के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई का कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त त्यौहार के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत समुचित सफाई व्यवस्था फागिंग, कीटनाशक दवायें, एन्टी लार्वा, मैलाथियान, चूना आदि का छिड़काव कराते हुए निरंतर क्लोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय क्षेत्रों में बकरीद के त्यौहार के अवसर पर नोवल कोरोना वायरस/एसओपी के निर्देशों के दृष्टिगत मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस वर्ष कुर्बानी का कार्य अपने-अपने घरों में किया जायेगा। कुर्बानी के पश्चात मलवों को निस्तारित किये जाने हेतु सफाई कर्मियों की कोविड-19 के प्रोटोकाल के अन्तर्गत मास्क, कैप, ग्लब्स एवं जूता के साथ तैनाती करते हुए कुर्बानी के पश्चात घरों-घरों से अवशेष मलवों को इकट्ठा कराकर आवादी से दूर गड्ढा खुदवाकर चूना, नमक आदि पदार्थो के साथ निस्तारित कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
इसी के साथ ही उन्होने निर्देश दिये कि जिला पंचायत राज अधिकारी/समस्त अधिशासी अधिकारीगण मुस्लिम समुदाय के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बड़े-बड़े डस्टबीन/कन्टेनर रखवाकर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगवाते हुए कुर्बानी के पश्चात अवशेष मलवों को इकट्ठा कराकर निस्तारित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसी के साथ ही नगरीय क्षेत्रो में कोविड-19 के अन्तर्गत बनाये गये कन्टेनमेन्ट जोन में अलग से सफाई कर्मचारियों की तैनाती करते हुए उन्हें मास्क, कैप, ग्लब्स एवं जूता के साथ घरों-घरों से कुर्बानी के पश्चात अवशेष मलवों को इकट्ठा कराते हुए निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से सेनेटाइजेशन एवं सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जायेगा। 
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देश दिये कि अपनी-अपनी निकायों में स्थापित ओवरहेड टैंकों की सफाई कराकर क्लोरीनयुक्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ओवरहेड टैंकों के सफाई किस तिथि में करायी गयी है, का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त बकरीद के त्यौहार के उपरान्त कुर्बानी के पश्चात उत्पन्न होने मलवों को निस्तारित किये जाने हेतु गड्ढों की खुदाई, निस्तारित किये जाने हेतु चूना नमक आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2020 को रक्षाबन्धन का पर्व भी मनाया जायेगा। इस अवसर पर धार्मिक स्थलों, मन्दिरों की भी सफाई करायी जानी है। उन्होने निर्देश दिये कि जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित धार्मिक स्थलों/मन्दिरों पर समुचित सफाई व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु यथास्थानों पर अपने कर्मचारियों की तैनाती करते हुए यह सुनिश्चित करायेंगे कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाये। यदि किन्ही कारणों से विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तत्काल सम्बन्धित कर्मचारी थानाध्यक्ष, उप जिलाधिकारी/उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाना सुनिश्चित करेगा, जिससे सम्यक रूप से समस्या का निस्तारण किया जा सके।
उन्होने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव के उपायों के क्रियान्वयन एवं प्रदत्त शासकीय निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करायेंगे। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर किसी भी दशा में कोई कुर्बानी नहीं करेगा कोविड-19 कोरोना वायरस के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराते हुए त्यौहार सम्पन्न कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी क्षेत्र में किसी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न होने पाये, जिससे शान्ति व्यवस्था बनी रहे। इसी के साथ ही उन्होने कहा है कि सभी सम्बन्धित अधिकारी उक्त निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

कोविड-19 के सम्बन्ध में दिये गये मार्ग-दर्शनों/दिशा-निर्देशों का अनुपालन उपरोक्त समस्त पीठासीन अधिकारीगण द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 जुलाई-- जनपद एवं सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया है कि न्यायिक अधिवक्तागण द्वारा (जहाॅ कहीं भी सम्भव हो) संचालित न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक अधिकारी द्वारा लम्बित/नवीन जमानत, लम्बित/नवीन अग्रिम जमानत, आवश्यक प्रकृति के प्रकीर्ण फौजदारी प्रार्थना पत्र का निस्तारण, आवश्यक प्रकृति के दीवानी प्रार्थना पत्र का निस्तारण यथा निषेधाज्ञा प्रार्थना पत्र, विचाराधीन बन्दियों से संबंधित न्यायिक कार्य/रिमाण्ड तथा अन्य प्रकृति के ऐसे मामले जो जनपद न्यायाधीश के मतानुसार ऐसी सुनवाई हेतु उचित हो, पर ही विचार किया जायेगा। जमानत/अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र, अन्य आवश्यक प्रकृति के प्रार्थना पत्र प्राप्त करने हेतु एक ईमेल आईडी dcazafiling@gmail.com पूर्व में ही सूजित की जा चुकी है। जिसे जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की अधिकृत वेबसाईट पर भी नोडल आफिसर कम्प्यूटर/सिस्टम आफिसर द्वारा अपलोड किया जा चुका है। 
उन्होने कहा कि विद्वान अधिवक्तागण द्वारा ई-मेल से प्रेषित किये गये प्रार्थना-पत्र में अधिवक्ता/वादकारी का विवरण मय मोबाईल व ई-मेल आईडी का अंकन होना आवश्यक है। ई-मेल से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को जनपद न्यायालय के कम्प्यूटर अनुभाग द्वारा डाउनलोड किया जायेगा तथा उनकी सूची तैयार की जायेगी। उन प्रार्थना-पत्रों को कम्प्यूटर अनुभाग यथासम्भव सर्वप्रथम अवसर पर सीआईएस में पंजीकृत किया जायेगा। यदि उसमें कोई त्रुटि हो तो उसी दिन सम्बन्धित विद्वान अधिवक्ता को कम्प्यूटर अनुभाग में कार्यरत कर्मचारीगण द्वारा अधिवक्ता/वादकारी के प्रार्थना-पत्र में अंकित मोबाईल/ई-मेल आईडी पर सूचित किया जायेगा। ऐसे प्रकरण, जो त्रुटिमुक्त हों, को काजलिस्ट (सीआईएस द्वारा उत्पन्न) में 48 घण्टों बाद या विधि द्वारा निर्धारित अवधि में सूचीबद्ध किया जायेगा। केवल उपरोक्त आवश्यक प्रकृति के प्रार्थना-पत्र ही सीआईएस काजलिस्ट में सूचीबद्ध किये जायेंगे, शेष वादों में सामान्य तिथियाँ नियत की जायेंगी। 
जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि विद्वान अधिवक्तागण/वादकारियों को सहायता प्रदान किये जाने हेतु पूर्व में समर्पित हेल्पलाईन नम्बर 9453757387, 9451702255 एवं 9044857414 घोषित किये जा चुके हैं। उन्होने कहा कि उक्त हेल्पलाईन नम्बर को जनपद न्यायालय आजमगढ़ की वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जाय, जिससे सूचीबद्ध वादों की प्रकिया एवं समय सारणी से सम्बन्धित सूचना प्राप्त करने हेतु उपयोग किया जायेगा। अधिवक्तागण/वादकारीगण को सूचीबद्ध वादों/स्थिति की सूचना ई-कोर्ट ऐप के माध्यम से प्राप्त किये जाने हेतु अवगत कराया जायेगा, जिससे उपरोक्त सुविधा के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ सके। 
उपरोक्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण व आदेश पारित/अपलोड की कार्यवाही अपने अधीनस्थ कर्मचारीगण के सहयोग से अपने आवासीय कार्यालयों से करायी जायेगी। बन्ध पत्र की स्वीकृति व रिहाई आदेश की कार्यवाही पूर्व पारित प्रशासनिक आदेश द्वारा रिमाण्ड कार्य हेतु नामित न्यायिक अधिकारीगण द्वारा सम्पादित की जायेगी। उपरोक्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारीगण को निर्देशित किया जाता है कि वे न्यायिक कार्य के सम्पादन में कारागार प्राधिकारीगण एवं अभियोजन से आवश्यक समन्वय स्थापित करें। 
उन्होने कहा कि विचाराधीन बन्दियों से संबंधित न्यायिक कार्य/रिमाण्ड, बन्ध पत्रों का सत्यापन, रिहाई आदेश हेतु एक या दो न्यायिक अधिकारियों की सेवायें लिया जाना है। स्थिति यह है कि प्राप्त सूचनानुसार उपरोक्त कार्य हेतु नियुक्त न्यायिक अधिकारीगण का आवास वर्तमान में कन्टेनमेन्ट जोन में नहीं है। भविष्य में यदि किसी न्यायिक अधिकारी का आवास कन्टेनमेन्ट जोन में आने की दशा में उससे न्यायिक कार्य नहीं कराया जायेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में दिये गये मार्ग-दर्शनों/दिशा-निर्देशों का अनुपालन उपरोक्त समस्त पीठासीन अधिकारीगण द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। विद्वान अधिवक्ताओं/वादकारियों का न्यायालय परिसर में प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। उपरोक्त न्यायिक अधिकारीगण को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय की कार्यवाही सम्पादित करने में यदि कोई कठिनाई आती है तो उसके निराकरण हेतु सीपीसी, माननीय उच्च न्यायालय का सहयोग लिया जा सकता है। 
उन्होने सदर मुंसरिम को निर्देशित किया है कि वह समस्त न्यायालयों से अपेक्षित विवरण संकलित करके प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वरोजगार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वरोजगार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्युत सब्सिडी से संबंधित समीक्षा में अभी तक 600 बुनकरों का ही सर्वे हुआ है, उक्त बुनकरों की सब्सिडी समय से भेजने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये।
मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपुर फूलपुर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपुर फूलपुर के ऊपर से गये हुए तार एवं स्थापित विद्युत स्टेशन के विस्थापन सम्बन्ध में तहसीलदार, लेखपाल एवं बिजली विभाग के साथ समन्वय करते हुए भूमि के चिन्हांकन की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करायें। 
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र आनलाइन पोर्टल के माध्यम से निवेश मित्र योजना जनपद में संचालित है। इस पर कोई भी उद्यमी विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी/लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आनलाइन आवेदन कर सकता है। 
समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 04, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लि0 में 12, खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग प्रशासन में 05, रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स में 08 लम्बित आवेदन पाये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त लम्बित आवेदनोें को अगली बैठक में शत प्रतिशत निस्तारित करायें। 
इसी के साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्वीकृत आवेदन बैंक स्तर पर लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने एलडीएम यूबीआई को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द उक्त लम्बित आवेदनों को निस्तारित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि ओडीओपी योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदकों के आवेदन स्वीकृत करायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड शशि भूषण, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, एलडीएम यूबीआई के प्रतिनिधि सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

घाघरा नदी में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मीडिया बन्धुओं को बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत 10 बाढ़ चैकियाॅ को क्रियाशील कर दिया गया है ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 जुलाई-- घाघरा नदी में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मीडिया बन्धुओं को बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत 10 बाढ़ चैकियाॅ को क्रियाशील कर दिया गया है और 65 आश्रय स्थलों को चिन्हित किया गया है। घाघरा नदी के बाढ़ से 17 ग्राम प्रभावित होंगे, जिसमें लगभग 3000 जनसंख्या प्रभावित होगी, उक्त ग्रामों के अन्दर पानी नही है, केवल कहीं-कहीं रास्ते प्रभावित होने के कारण आवागमन हेतु 24 नाव लगायी गयी है, 134 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होने वाले हैं, जिसमें 80 आबाद एवं 54 गैर आबाद ग्राम हैं। इसमें 27 लेखपालों को भी लगाया गया है। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत बंधे पर प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग को निर्देेशित किया गया है एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुओं के लिए चारा/भूसा की व्यवस्था कर ली गयी है। खाद्यान्न वितरण हेतु वेण्डर को आवश्यकतानुसार निर्देशित कर दिया गया है। खाद्यान्न में निःशुल्क केरोसीन की व्यवस्था की गयी है। यदि बाढ़ प्रभावितों को आश्रय स्थलों पर शिफ्ट करना पड़ा तो आश्रय स्थल चिन्हित की गयी है, इसमें सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम सगड़ी को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित कर दी गयी है, अन्य दवाएं भी आवश्यकतानुसार सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध करा दी गयी है। 
उन्होने बताया कि बाढ़ खण्ड एक्सीयन को निर्देश दिया गया है बंधे पर जहाॅ-जहाॅ रेन कट होंगे, उसको तत्काल ठीक करायेंगे।
सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के खतरे की स्थिति उत्पन्न होने पर बाहर रहने हेतु लेखपालों की सहायता से लाउडर हेलर से ग्रामों में जानकारी प्रसारित करायी जा रही है। कलेक्ट्रेट व तहसील में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों की 7 दिन, 24 घण्टे (24ग7) ड्यूटी लगा दी गयी है। कलेक्ट्रेट में स्थापित कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर- 05462-220220, मो0नं0-9454417172 है, इस टोल फ्री नम्बर पर कोई भी व्यक्ति बाढ़ से संबंधित समस्याओं के लिए सम्पर्क कर सकता है।

मीडिया बन्धु के माध्यम से आम जनता से अपील किया है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अनावश्यक बाहर न निकलें:जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मीडिया बन्धु के माध्यम से आम जनता से अपील किया है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अनावश्यक बाहर न निकलें, जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलते समय मास्क ठीक प्रकार से लगायें, जो नाक व मुह को ढ़का रहे, 02 गज की दूरी बनायें रखें, अपने पास सेनिटाइजर रखें, अपने हाथों को 2-2 घण्टे पर सेनिटाइज करते रहें और अपने प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ायें। अपने प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योगा, व्यायाम, आयुर्वेदिक औषधि, काढ़ा, मसाले आदि का प्रयोग करें एवं जब बाहर से घर जाये ंतो अपने कपड़ों को गर्म पानी में धुलें व स्नान करें, अपने जूते व चप्पल को घर के बाहर ही रखें, घर के अन्दर न ले जायें। अपनी की सुरक्षा रखते हुए अपने परिवार की भी सुरक्षा करें।
आगे जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ में एन्टीजन टेस्टिंग बूथ बनाया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण की जांच निःशुल्क 12ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक करा सकता है। इसी प्रकार ब्लाक मुख्यालय के लिए प्रत्येक सीएचसी पर एन्टीजन टेस्टिंग बूथ बनाये गये हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण की जांच निःशुल्क अपरान्ह 3ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक करा सकता है।
उन्होने बताया है कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत जीजीआईसी आजमगढ़ में इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल रूम बनाया गया है। इण्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर-05462-356039 एवं 05462-356040 है, इस नम्बर पर सम्पर्क कर कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना दे सकता है।

जनपद आजमगढ़ में 47 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। ए0के0 मिश्रा

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 47 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें 46 व्यक्तियों का विवरण प्राप्त हुआ है। जिसमें 02 व्यक्ति परामनपुर, 02 व्यक्ति राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़, 01 व्यक्ति जाफरपुर, 01 व्यक्ति सिधारी हाइडिल चैराहा, 01 व्यक्ति हरिबंशपुर आजमगढ़, 01 व्यक्ति रौनापार हरैया, 01 व्यक्ति ऊचहुंआ, बासगांव, 01 व्यक्ति जहाॅगजी, 01 व्यक्ति रैदोपुर, 01 व्यक्ति दीदारगंज आजमगढ़, 02 व्यक्ति अलीपुर मुबारकपुर, 01 व्यक्ति नैठी सठियांव, 01 व्यक्ति चूनुगपुर अजमतगढ़, 02 व्यक्ति लालगंज, 01 व्यक्ति शनिचर बाजार फूलपुर, 01 व्यक्ति सेमरहा रानी की सराय, 01 व्यक्ति पूरा खिजीर मुबारकपुर, 03 व्यक्ति वार्ड नं0-9 सदर बाजार अतरौलिया, 01 व्यक्ति वार्ड नं0-3 केशरी चैक अतरौलिया, 02 व्यक्ति वार्ड नं0-11 सदर बाजार अतरौलिया, 01 व्यक्ति डुगडुगवा जमालपुर पल्हनी, 01 व्यक्ति मूसेपुर आजमगढ़, 01 व्यक्ति मुजफ्फरपुर मुहम्मदपुर, 05 व्यक्ति एसपी आवास आजमगढ़, 01 व्यक्ति यूबीआई सिविल लाइन आजमगढ़, 02 व्यक्ति खैरातपुर पल्हनी, 02 व्यक्ति जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय आमजगढ़, 01 व्यक्ति टीकापुर तहबरपुर, 01 व्यक्ति भैसहा महराजगंज, 03 व्यक्ति कण्डारी माहुल  अहिरौला एवं 01 व्यक्ति बालपुर ठेकमा के रहने वाले है। 
बचे हुए 01 कोरोना पाजीटिव व्यक्ति का विवरण प्राप्त होने पर प्रेषित किया जायेगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का उद्देश्य सूक्ष्य उद्यमियों की क्षमता में वृद्धि किया जाना है, जिसके लिए जीएसटी एसएसआई स्वच्छता मानकों एवं उद्यम आधार के लिए पंजीकरण के साथ-साथ उन्नयन एवं मानकीकरण के लिए पंूजीगत निवेश हेतु सहायता देना, कुशल प्रशिक्षण, खाद्य संरक्षण मानकों एवं स्वच्छता के सम्बन्ध में जानकारी देना एवं गुणवत्ता सुधार के माध्यम से क्षमता निर्माण किया जाना, बैंक ऋण प्राप्त करने एवं उन्नयन करने हेतु डीपीआर तैयार करने के लिए हैण्ड होल्डिंग सहायता प्रदान करना एवं पूंजी निवेश, सामान्य अवसंरचना तथा बांण्डिंग एवं विपणन सहायता के लिए कृषक उत्पादन संगठनो (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), उत्पादक सहकारिताओं तथा सहकारी समितियों को सहायता प्रदान करना। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि योजना अन्तर्गत पूर्व से स्थापित वह इकाईयाॅ पात्र होंगी, जिनमे 10 से कम कार्मिक कार्यरत हैं, इकाई का स्वमित्व आवेदक है तथा उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, वह न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण हो, एक परिवार का केवल एक व्यक्ति वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र होगा, परिवार से आशय स्वयं, पति/पत्नि और बच्चों से है। योजना में एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों एवं कोआपरेटिव को 35 प्रतिशत क्रेडिंग लिंक्ड अनुदान सहित सम्पूर्ण मूल्य से श्रृंखला समेत पूंजी निवेश हेतु सहायता प्रदान की जायेगी।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग की सहायता के लिए सामान्य पैकेजिंग एवं ब्राण्डिंग विकसित करने तथा उपभोक्ता फुटकर बिक्री के लिए, खाद्य संरचना पैरामीटरों का अनुपालन करने के लिए ओडीओपी दृष्टिकोण अपनाते हुए योजना के अन्तर्गत एफपीओ/एसएचजी कोआपरेटिव अथवा सूक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग सहायता दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया में भारत सरकार एक एमआईएस तैयार करेगी, इसकी समस्त प्रक्रिया आनलाइन होगी। सहायता प्राप्त करने के इच्छुक मौजूदा खाद्य प्रसंस्करण यूनिटें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना पोर्टल पर आवेदन करेगी। क्षेत्र स्तरीय सहायता के लिए नियोजित जिला रिसोर्स पर्सन डीपीआर तैयार कराने, बैंक ऋण प्राप्त करने, आवश्यक पंजीकरण तथा एफएसएसएआई के खाद्य मानकों, उद्यम आधार एवं जीएसटी प्राप्त करने के लिए हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध करायेंगे।
जिलाधिकारी ने उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिये कि उक्त योजना को जल्द से जल्द संचालित करायें एवं जो भी आवेदन प्राप्त होंगे, उसमें प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर चयन की कार्यवाही करें। इसी के साथ ही आवेदकों को उक्त योजना के अन्तर्गत लाभान्वित करें।
इस अवसर पर उप निदेशक उद्यान आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ मनोहर सिंह, जीएम डीआईसी प्रवीण कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, डीडीएन नाबार्ड शशि भूषण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Wednesday, July 29, 2020

मुबारकपुर रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी प्राचीन मूर्तियों के लूट प्रकरण का आजमगढ पुलिस ने किया पर्दाफाश।

मुबारकपुर रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी प्राचीन मूर्तियों के लूट प्रकरण का आजमगढ पुलिस ने किया पर्दाफाश।

आजमगढ पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय बेश कीमती  प्राचीन मूर्ति चोर / राइस पुलर गिरोह का भन्डाफोड तथा 06 अभियुक्त गिरफ्तार व मुबारकपुर स्थित रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी मूर्तियां बरामद ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
25 मई 2020 को मन्दिर के पुजारी को गन प्वाइन्ट पर लेकर की गयी थी मूर्तियो की लूट की संगीन वारदात 
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में भोर में हुई मुठभेड के बाद हुआ खुलासा 
राइस पुलर गैंग ने की थी यह गम्भीर वारदात 
राइस पुलर गैंग के 6 सदस्य पुलिस मुठभेड के  बाद हुये गिरफ्तार 
राइस पुलर गैंग में एक स्थानीय महिला भी शामिल महिला ने किया राइस पुलिंग टेस्ट 
गिरफ्तार राइस पुलर गैग के सदस्यो से पुलिस द्वारा बरामद की गयी लूटी गयी सभी 6 बेश कीमती मूर्तियां 
गैग के सदस्य बेचने के फिराक में थे अन्तररार्ष्टीय बाजार में सभी बहूमूल्य मूर्तियां 
अन्तररार्ष्टीय बाजार में बहुत उंचे दामो में बिकती हैं ये एन्टीक मूर्तियां
मूर्तियों को जिले से बाहर ले
जाते समय रोडा बनी आजमगढ पुलिस 
मुठभेड व गिरफ्तारी करने वाली टीम को 50,000.00 पुरस्कार 
राम जानकी मन्दिर मुबारकपुर से लूटी गयी  प्राचीन मूर्तियो की बरामदगी  मे गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा प्राचीन अष्टधातू की मूर्तियो की  तस्करी करने वाले  अन्तरराष्ट्रीय  गिरोह के सदस्यो से सम्पर्क स्थापित कर मूर्ति बेचने का सौदा करोडो में कर बेचने जुगत में लगे थे। 
पूर्व की घटना – दिनाक 24/25 मई 2020 की रात को  अज्ञात लुटेरो द्वारा रामजानकी मन्दिर के पुजारी को बन्धक बनाकर हाथ पैर बांधकर सनसनी खेज तरीके से मन्दिर में रखी प्राचीन बेश कीमती मूर्तियो को असलहे की नोक पर लूट लिया था जिसमें मुकदमा  वादी तथा  मुबारकपुर स्थित रामजानकी मन्दिर के पुजारी श्री जयंत तिवारी पुत्र स्व0 शारदा तिवारी ग्राम मिठ्ठापुर थाना जीयनपुर जनपद- आजमगढ़ द्वारा थाना  मुबारकपुर पर मु.अ.स. 94/020 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात का  अभियोग पंजीकृत कराया गया था गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 392 भादवि के स्थान पर धारा 392,411,34,120बी, भादवि में तरमीम कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित । को मुबारकपुर पुलिस द्वारा चुनौती के रुप में स्वीकार करते हुये सही एवं सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले तथा घटना में शामिल 06 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।  
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 28.7.20 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ द्वारा  वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी  तथा जघन्य अपराधों के अनावरण हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल निर्देशन में मुझ प्रभारी के कुशल  नेतृत्व मे उ.नि. कमल नयन दूबे मय हमराही टीम  व स्वाट प्रभारी व उनके हमराही टीम  द्वारा मु0अ0सं0 94/20 धारा 392,411,34,120 बी में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. शौरभ गुप्ता उर्फ पांचू गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी चौक कप्तानगज कस्बा कप्तानगज थाना कप्तानगंज आजमगढ 2. अनिल सोनकर पुत्र सन्तू सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ 3. सूरज गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार महराजगंज रोड  थाना कप्तानगंज  आजमगढ4. रविन्द्र निषाद पुत्र श्यामप्रीत निवासी बडसरा आयमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ  5. परमजीत चौहान पुत्र स्व. दीपचन्द्र चौहान निवासी भलुवई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ को दिनाक 29.7.020 को समय करीब 5.15 ए.एम. बजे गूजरपार पुल से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से रामजानकी मन्दिर मुबारकपुर से लूटी गयी मूर्तिया व तमन्चा कारतूस बरामद किया  किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  
पूछताछ का विवरण –अभियुक्त गण से पूछताछ से बता रहे है कि अनिल सोनकर जिसका ननिहाल मुबारकपुर में है। जो  यहां की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ है,  उसने अपने साथियो सौरभ गुप्ता  , विपिन मौर्या , पिन्टू वर्मा  , राजेन्द्र निषाद को बताया कि यहां पर पुरानी बेश कीमती मूर्ति है । जिसीक कीमत करोडो में है । मूर्ति में पावर है जो राइस (चावल) को अपनी तरफ खीचती है। अगर हम लोग उसे चुरा लेगे तो काफी अमीर आदमी हो जायेगे इसकी पुष्टि के लिये अनिल सोनकर अपने साथ शौरभ गुप्ता विपिन मौर्या , पिन्टू वर्मा को लेकर अपनी मामी रीता सोनकर के पास आया मामी से बताया कि मामी आप  चावल लेकर मन्दिर चला जाईये गा उसको करीब रखकर देखियेगा अगर मूर्ति चावल को अपनी तरफ खीचती है तो मुझे बताइयेगा इसके बाद हम लोग मूर्ति को चुराकर बेचेगे जिससे अच्छी खासी रकम मिलेगी मै आपका पक्का मकान बनवा दूगा यही आपका हिस्सा रहेगा इस बाद पर अनिल की मामी ने दो दिन बाद कहा कि मूर्ति चावक को अपनी तरफ खीचती है मूर्ति में पावर है।  जिस पर अनिल सोनकर ने  विपिन मौर्या,  शौरभ गुप्ता , पिन्टू वर्मा,  राजेन्द्र निषाद से बताया और मूर्ति चोरी के लिये प्लानिग विपिन मौर्या के दुकान पर बनी इसके बाद सभी अभियुक्तो ने  सूरज गुप्ता से पूरी बात बतायी सूरज गुप्ता ने कहा कि ठीक है काम को करो काम में जो भी खर्च आयेगा वह मेरी तरफ से रहेगा लेकिन मूर्ति बेचने के बाद जो हिस्सा में मिलेगा उसमें से बीस प्रतिशत मेरा रहेगा। इस पर सभी तैयार हो गये  इसके बाद सूरज गुप्ता ने इन लोगो को रेकी करने के लिये तीन हजार रुपया दिया।  जिस पर पांचो अभियुक्त जिन्होने मिलकर लूट की घटना को अन्जाम दिया था घटना से 4 दिन पहले रेकी करने आये मन्दिर के उत्तरी छोर  पर पोखरे की तरफ टूटी चार दिवारी देखकर इधर से ही मन्दिर में  प्रवेश करना तय किये । घटना कारित करने के लिये 24 मई की रात्रि निश्चित की गयी  ईद से एक दिन पहले चांद रात को घटना का दिन चुना गया जिस पर  सूरज गुप्ता ने घटना करने के लिये जाने के खर्च के तौर पर फिर से 4 हजार रुपया दिया।  तब अभियुक्तगण एक साथ कप्तानगंज बाजार से रात्रि लगभग 12 बजे एकत्र होकर विपिन मौर्या की सफेद रंग की  क्विड गाडी जिसका नम्बर UP 50 BA 0430 है से आये रेकी वाले दिन ही अनिल  और उसके अन्य साथियो ने यह देखा था कि मन्दिर के उत्तरी  छोर पर पीछे पोखरे के साईड चारदिवारी टूटी है। जहां से आसानी से मन्दिर के अन्दर प्रवेश किया जा सकता है इस पर विपिन मौर्या बाहर सडक पर गाडी में ड्राइविग सीट पर बैठा रहा जबकि अनिल , शौरभ गुप्ता , पिन्टू वर्मा , राजेन्द्र निषाद  जिसमें राजेन्द्र निषाद और शौरभ गुप्ता के पास असलहा था लेकर मन्दिर के अन्दर प्रवेश किये मन्दिर के बरामदे में पुजारी सोये हुए थे आहट सुनकर जैसे पुजारी जगने की कोशिस किये चारो ने एक साथ मिलकर पुजारी के हाथ  पैर बांध दिये अपने साथ लाये हुये ट्यूब में मूर्तियो को रखकर टेप चिपका दिये पुजारी ने शोर मचाने की कोशिस की तो पुजारी के मुह को टेप से बाध दिये और धमकी दिये कि अगर शोर किये तो यही जान से मार देगे। जाते जाते पुजारी की मोबाइल को भी अपने साथ लेकर चले गये  आराम से चाभी लेकर मुर्ति को झोले में रखकर मन्दिर का मुख्य दरवाजा खोलकर आराम से बाहर खडी गाडी में बैठे और गूजरपार होते हुये बखालिस होते हुये आजमगढ वहा से कप्तानगंज चला गये  रविन्द्र  निषाद जो राजेन्द्र  निषाद का मौसेरा भाई है को  राजेन्द्र निषाद ने पुजारी  से लूटी गयी मोबाइल चलाने के लिये  दिया और घटना के बारे में भी विस्तृत रुप से बताया। जिसके बाद रविन्द्र निषाद ने उसी मोबाइल में अपना सिम लगाकर चलाया तभी अगले ही दिन राजेन्द्र निषाद ने लूटी गयी उस मोबाइल को  वापस मांग लिया ।   मूर्ति के पावर की जांच परमजीत चौहान के द्वारा किया  गया। मूर्तियो के पुरानी होने के कारण मूर्ति के बडे कीमत की सौदेबाजी चल रही थी उसी क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगणो को पुलिस मुठभेड में पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस व सूझ बूझ से घेराबन्दी कर एक साथ 05 अभियुक्तो को पकडा गया तीन अभियुक्त फायरिग करते हुये क्विड गाडी लेकर फरार हो गये एक साथ आने के बारे में पूछने पर बताये कि साहब रकम अधिक थी ही किसके मन में लालच आ जाये अपना – अपना  हिस्सा बराबर पाने के लिये सभी लोग एक साथ मूर्ति की बिक्री में लगे थे । बाद पूछताछ  अभियुक्ता रीता सोनकर की गिरफ्तारी उसके घर  से की गयी। 
पंजीकृत  अभियोग - मु0अ0सं0 94/20 धारा 392,120 बी ,34,411भादवि
                               मु0अ0सं0  144/20 धारा 307 IPC 
                               मु0अ0सं0  145/20 धारा 3,25 A ACT              
                               मु0अ0सं0  145/20 धारा 3,25 A ACT
बरामदगी –  1. अभियुक्तगण के कब्जे से रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी राधा  , कृष्ण , बलराम , राम , जानकी , सीता जी की कुल   6 अदद बेश कीमती प्राचीन  मूर्तियां बरामद ।  
2. उपरोक्त प्राचीन मूर्तियो के श्रृंगार में प्रयुक्त किये गये कपडे एवं साजो सामान बरामद।
3. अभियुक्तगणों द्वारा मूर्ति लूट  कर मूर्तियो की पैकिग हेतु  प्रयोग  किये गये दो अदद   ट्य़ूब की थैली बरामद। 
4. दो अदद तमन्चा 315 बोर , 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर , 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

 गिरफ्तार अभियुक्त 1. शौरभ गुप्ता उर्फ पांचू गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी चौक कप्तानगज कस्बा कप्तानगज थाना कप्तानगंज आजमगढ 
2. अनिल सोनकर पुत्र सन्तू सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ 
3. सूरज गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार महराजगंज रोड  थाना कप्तानगंज  आजमगढ
4. रविन्द्र निषाद पुत्र श्यामप्रीत निवासी बडसरा आयमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ  
5. परमजीत चौहान पुत्र स्व. दीपचन्द्र चौहान निवासी भलुवई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ 
6. अभियुक्ता रीता सोनकर पत्नी रामजनम सोनकर निवासी    अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास सेन्ट्रल बैकक के सामने नूरपुर बुतात  थाना मुबारकपुर आजमगढ।  
फरार अभियुक्त -विपिन मौर्या पुत्र श्याम नरायण मौर्या निवासी बनकटा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ 
2. पिन्टू वर्मा  पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा निवासी पुरानी बाजार कस्बा कप्तानगंज जनपद आजमगढ 
3. राजेन्द्र निषाद पुत्र स्व. रामअवध निषाद निवासी खीरी डीहा थाना कप्तानगंज आजमगढ 
गिरफ्तारी करने वाली टीम – 
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर आजमगढ । 
उ.नि. कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर आजमगढ।
व.उ.नि. देवेन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ। 
का. प्रमोद यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
का. कमलेश कुमार थाना मुबारकपुर आजमगढ। 
का. उपेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
का. आफताब खान थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
का. विरेन्द्र विश्वकर्मा थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
निरीक्षक दिनेश सिंह प्रभारी स्वाट टीम आजमगढ ।
उ.नि. बृजेश सिंह स्वाट टीम आजमगढ।
उ.नि. श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम आजमगढ ।
हे.का. चन्द्रमा मिश्र सर्विलान्स सेल आजमगढ। 
का. औरंगजेब खान स्वाट टीम आजमगढ ।
का अमित सिंह स्वाट टीम आजमगढ।
का. दीलीप पाठक स्वाट टीम आजमगढ ।
का. यशवन्त सिंह सर्विनाल्स सेल आजमगढ ।
कम्प्यूटर सहायक दिनेश कुमार यादव सर्विलान्स सेल आजमगढ।  
म.का. राधा देवी थाना मुबारकपुर आजमगढ।
म.का. शामली थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
नोट – उपरोक्त सनसनीखेज घटना के  अनावरण  पर श्रीमान  पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 50000 रुपये नगद पुरस्कार दिये जाने व पुलिस अधीक्षक आजमढ महोदय द्वारा पुलिस टीम को डी0 जी0 प्रशंसा चिन्ह  दिये जाने हेतु प्रस्ताव की अनुशंसा की गयी।  
                                                                        (प्रभारी निरीक्षक )
थाना मुबारकपुर आजमगढ
मो.न. 9454402918

घाघरा नदी में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जुलाई-- घाघरा नदी में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में लेखपालों को भेजकर ग्रामवार परिवारों की मैपिंग करा लें। इसी के साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किन-किन ग्रामों में बड़ी व छोटी नाव कितनी संख्या में लगायी जायेगी, इसकी भी कार्ययोजना तैयार कर लें और प्राइवेट नाव वालों से भी बात कर लें। इसी के साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिन ग्रामों में सबसे पहले पानी आने की सम्भावना है, वहाॅ से ग्रामीणों को निकालने के लिए नाव की व्यवस्था पहले से ही कर लें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ के कारण जो भी परिवार बंधों पर तथा आश्रय स्थलों पर विस्थापित होंगे उनके लिए खाद्यान्न का पैकेट एवं लंच की व्यवस्था हेतु कार्ययोजना पहले से ही तैयार कर लें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि किन-किन स्थानों पर पका हुआ भोजन विस्थापित हुए परिवारों को दिया जायेगा एवं पका हुआ भोजन किन-किन स्थानों पर बनाया जाना है, उसका पहले से ही चिन्हांकन कर लें। इसी के साथ ही साथ किरासन तेल की व्यवस्था कर लें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक ग्रामों में अभियान चलाकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ-साथ ग्रामवार कितने मजरों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है, उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक ग्रामों के प्रत्येक परिवारों में क्लोरिन की दवा तत्काल वितरित करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत जो भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं, उन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एण्टी वेनम प्रत्येक दशा में उपलब्ध होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामों से जो परिवार विस्थापित होकर आयेंगे उनके साथ पशु भी आयेंगे, उनके पशुओं के रूकने के लिए स्थान व उनके खाने के लिए भूसे की व्यवस्था पहले से ही कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि बंधे पर जो परिवार रूकते हैं, वहाॅ पर रात में अंधेरा रहता है, इसके लिए बाढ़ खण्ड के एक्सीयन के समन्वय बनाकर उन स्थानों को चिन्हित करें, जिन-जिन स्थानों पर बिजली की व्यवस्था की जा सकती है, इसकी सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि बाढ़ चैकियों एवं आश्रय स्थलों पर स्थापित शौचालयों एवं हैण्डपम्पों को सक्रिय करा दें।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनायी गयी चैकियाॅ पर जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वे वहाॅ पर तैनात रहें, जो अधिकारी/कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात नही है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो विस्थापित परिवार आयेंगे, उनके रहने के लिए जगह एवं खाने की पर्याप्त व्यवस्था कर लें, किसी भी प्रकार की शिकायत नही आनी चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह, एसडीएम सगड़ी अरविन्द कुमार सिंह, बाढ़ खण्ड एक्सीयन, पीडब्ल्युडी एक्सीयन, डीएसओ देवमणि मिश्रा, डीपीआरओ लालजी दूबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त कहा हुई कंटेन्मेंट जोन की कार्यवाही।

पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त कहा हुई कंटेन्मेंट जोन की कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होने बताया कि दिनॉक 28 जुलाई को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-ठण्डी सड़क मड़या नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2-खैरातपुर रोड मुहल्ला सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3-रेलवे क्रासिंग नीबी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 4-राजस्व ग्राम सिरसाल, तहसील निजामाबाद, 5-राजस्व ग्राम बटसरा, तहसील सगड़ी, 6-राजस्व ग्राम गढ़वल, 7-अभिषेक श्रीवास्तव के घर के आस पास के क्षेत्र, मुहल्ला कटरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 8-इन्दु वर्मा के घर के आस पास के क्षेत्र, मुहल्ला कटरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 9-राजस्व ग्राम डुगडुगवा, तहसील सदर, 10-राजस्व ग्राम भेदौरा, तहसील बूढ़नपुर, 11-राजस्व ग्राम बिजरवा, तहसील सगड़ी, 12-वार्ड नं0-04 आर्यनगर, नगर पंचायत कटघर लालगंज में व्यक्तियों के कोविङ-19 से संक्रमित होने की पुटि है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-जियालाल गुप्ता के मकान के आस पास, ठण्डी सड़क मड़या नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2-अनिल गुप्ता के मकान के आस पास, खैरातपुर रोड मुहल्ला सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3-अनिल सिंह के घरर के आस पास, रेलवे क्रासिंग नीबी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 4-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम सिरसाल, तहसील निजामाबाद, 5-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम बटसरा, तहसील सगड़ी, 6-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम गढ़वल, 7-अभिषेक श्रीवास्तव के घर के आस पास के क्षेत्र, मुहल्ला कटरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 8-इन्दु वर्मा के घर के आस पास के क्षेत्र, मुहल्ला कटरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 9-राजस्व ग्राम डुगडुगवा, तहसील सदर, 10-मुख्य बस्ती, राजस्व ग्राम भेदौरा, तहसील बूढ़नपुर, 11-मजरा ठाकुर बस्ती, राजस्व ग्राम बिजरवा, तहसील सगड़ी, 12-केजी हाउस, गोला बाजार, वार्ड नं0-04 आर्यनगर, नगर पंचायत कटघर लालगंज का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Tuesday, July 28, 2020

जनपद आजमगढ़ में 38 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज़मगढ 28 जुलाई -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 38 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें 02 व्यक्ति कोयलसा, 01 व्यक्ति डुगडुगवा जमालपुर पल्हनी, 01 व्यक्ति नूरपुर सराय हाजी मुबारकपुर, 01 व्यक्ति पुरानी बस्ती मुबारकपुर, 01 व्यक्ति मलिक सूदनी सठियाव, 01 व्यक्ति   शनीचर बाजार फूलपुर, 01 व्यक्ति घोरठ पल्हनी, 03 व्यक्ति सलारपुर मुबारकपुर, 01 व्यक्ति पूरारानी समौधी मुबारकपुर, 02 व्यक्ति     फरहाबाद निजामाबाद रानी की सराय, 03 व्यक्ति उसर खुदवा महाराजगंज, 01 व्यक्ति वार्ड नंबर-8 जवाहर नगर मेंहनगर, 01व्यक्ति   अतरैठ  बाज़ार कोयलसा, 11व्यक्ति जी0पी0एल0 कैम्प मुजफ्फरपुर लालगंज, 01व्यक्ति  पी एन बी बैंक लालगंज, 04 व्यक्ति  वार्ड नंबर-9 लोहिया नगर अतरौलिया, 01व्यक्ति  चक गोरया पल्हनी, 01 व्यक्ति   ब्रह्म स्थान पल्हनी, 01व्यक्ति   कस्बा फतेहपुर  मार्टिनगंज आजमगढ़ के रहने वाले है। कुल एक्टिव केस एवं स्वस्थ केस की सूचना प्राप्त होने पर भेजी जाएगी।
ः-ः-ः-ः-ः-ः जि0सू0का0: दिनांक 28-07-2020:-ः-ः-ः-ः-ः

जनपद आजमगढ़ के समस्त पेंशनर्स से अपील किया है कि पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण-पत्र देने के लिये कोषागार में न आये।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 जुलाई-- कोविड -19 महामारी के  रोकथाम एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा दिये निर्देश में अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित न होना, अधिक उम्र के व्यक्तियों को भीडभाड गये वाले स्थानों पर न जाने के दृष्टिगत शासन/निदेशक कोषागार द्वारा जारी निर्देश के क्रम में मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने जनपद आजमगढ़ के समस्त पेंशनर्स से अपील किया है कि पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण-पत्र देने के लिये कोषागार में न आये। जीवन प्रमाण-पत्र देने के लिये सरकार द्वारा पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र बेवसाइट ( jeevanpramaan.gov.in ) पर सुविधा प्रदान की गयी है । जिससे पेंशनर्स अपने नजदीकी जन सेवा/सुविधा केन्द्रों/साइबर कैफे इत्यादि  पर जाकर या जिनके पास डिवाइस मौजूद है, डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट जनरेट कराये, इसके बाद लाइफ सर्टिफिकेट कोषागार के पोर्टल पर ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इस प्रक्रिया में पेंशनर्स को न तो हार्ड कापी भरकर कोषागार में देने की आवश्यकता है और न ही पेंशनर्स को कोषागार में आने की आवश्यकता है ।

वर्तमान समय में मुख्य जेल में कोविड-19 के कोई पाॅजिटिव कैदी नही है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 जुलाई 2020 -- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ समाचार पत्रों में इस प्रकार की सूचना प्रकाशित हो रहा है कि मण्डलीय कारागार इटौरा मंे कोविड-19 के पाॅजिटिव मरीज पाये गये है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद मंे कोविड-19 के केस जब आने प्रारम्भ हुए, तभी उसी समय से मण्डलीय कारागार इटौरा परिसर मंे नये कैदियों को रखने के लिए अस्थायी जेल बनाया गया है।
उन्होने बताया कि जब कोई नया कैदी मण्डलीय कारागार में आता है तो सबसे पहले उसे नये कैदियों के लिए बनाये गये अस्थायी जेल में 21 दिन के लिए रखा जाता है। जब कैदी को अस्थायी जेल मंे 21 के अन्दर कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नही आता है, तो 21 दिन पूर्ण होने के बाद कैदी को अस्थायी कारागार से निकाल कर मण्डलीय कारागार के मुख्य जेल में रखा जाता है।
उन्होने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 के जो भी पाॅजिटिव केस पाये गये है वह नये कैदियों के लिए बनाये गये अस्थाीय कारागार के है। वर्तमान समय में मुख्य जेल में कोविड-19 के कोई पाॅजिटिव कैदी नही है। 

जनपद न्यायालय, आजमगढ़ का परिसर कन्टेनमेण्ट जोन में रहने के दौरान बन्द रहेगा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 जुलाई 2020 -- प्र0 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय आजमगढ़ ने बताया कि जनपद न्यायालय, आजमगढ़ का परिसर कन्टेनमेण्ट जोन में रहने के दौरान बन्द रहेगा, यद्यपि उस अवधि में मूल व विशेष क्षेत्राधिकार वाले न्यायालयों के न्यायाधीशगण कमशः जनपद न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज (प्रवर खण्ड) व सिविल जज (अवर खण्ड) अपने-अपने आवासीय कार्यालयों से आॅनलाईन सुनवाई करेंगे तथा अधिवक्तागण भी आॅनलाईन उक्त न्यायालयों को सम्बोधित करेंगे। सुनवाई हेतु आवेदन इस जनपद न्यायालय की डेडीकेटेड ई-मेल आई0डी0 पर प्राप्त किये जायेंगे। मात्र जमानत/अग्रिम जमानत व त्वरित प्रकृति के फौजदारी व दीवानी आवेदन ,विचाराधीन बन्दी सम्बन्धी न्यायिक कार्य/रिमाण्ड व जनपद न्यायाधीश के विचारानुसार ऐसी सुनवाई योग्य मामलों में सुनवाई होगी। अन्य प्रकरणों में सामान्य तिथियाँ नियत होंगी। आॅनलाईन कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं।

कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होने बताया कि दिनॉक 24 जुलाई को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-मोहल्ला हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2-मोहल्ला सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3-प्रहलाद नगर कालोनी, तहसील सदर, 4-राजस्व ग्राम कस्बा फत्तेपुर, तहसील मार्टीनगंज, 5-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरदह, तहसील मार्टीनगंज, 6-राजस्व ग्राम बासूपार बनकट, तहसील सगड़ी, 7-राजस्व ग्राम मुखलिसपुर, तहसील बूढ़नपुर, 8-राजस्व ग्राम छतौना, तहसील बूढ़नपुर, 9-लोहिया नगर वार्ड नं0-4, नगर पंचायत अतरौलिया तथा 10-राजस्व ग्राम मित्तूपुर, तहसील फूलपुर में व्यक्तियों के कोविङ-19 से संक्रमित होने की पुटि है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-डाॅ0 अम्बेडकर लाइब्रेरी के पास, मोहल्ला हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2-विशाल टाकीज के पास, मोहल्ला सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3-अखिलेश श्रीवास्तव के घर के पास, प्रहलाद नगर कालोनी, राजस्व ग्राम करतालपुर, तहसील सदर, 4-कस्बा मस्जिद के पास, राजस्व ग्राम कस्बा फत्तेपुर, तहसील मार्टीनगंज, 5-आवासीय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरदह, तहसील मार्टीनगंज, 6-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम बासूपार बनकट, तहसील सगड़ी, 7-रामसिंह पूरा, राजस्व ग्राम मुखलिसपुर, तहसील बूढ़नपुर, 8-गोझा पाण्डेय बस्ती, राजस्व ग्राम छतौना, तहसील बूढ़नपुर, 9-हनुमान मन्दिर के आस पास, लोहिया नगर वार्ड नं0-4, नगर पंचायत अतरौलिया तथा 10-हनुमान मन्दिर के सामने वाली गली, मित्तूपुर बाजार, राजस्व ग्राम मित्तूपुर, तहसील फूलपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
-------------------------------
आजमगढ़ 28 जुलाई-- अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने बताया है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10ः00 बजे से सोमवार प्रातः 5ः00 बजे तक सम्पूर्ण प्रदेश में कतिपय प्रतिबंध लागू करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। दिनॉक 01 अगस्त 2020 को चन्द्रदर्शन के अनुसार इदुज्जुहा (बकरीद) का पर्व, दिनॉक 03 अगस्त 2020 को रक्षबंधन का पर्व, दिनांक 12 अगस्त 2020 को जन्माष्टमी का पर्व, दिनॉक 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व, दिनांक 30 अगस्त 2020 को चन्द्रदर्शन के अनुसार मोहर्रम का पर्व आयोजित होना है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2020 में ही उ0प्र0बीएड प्रवेश परीक्षा, खण्ड शिक्षाधिकारी चयन परीक्षा एवं अन्य परीक्षायें भी शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार आयोजित की जानी है। इन समस्त आयाजनों के  दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों से यह समाधान हो गया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बचाव तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत निर्देशों का अनुपालन जनपद में सुनिश्चित कराये जाने हेतु निवारक कार्यवाही की त्वरित आवश्यकता है। 
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने दिनांक 18 जुलाई 2020 के आदेश को संशोधित करते हुए व दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित किया है, यह आदेश दिनांक 27 जुलाई 2020 से जनपद आजमगढ़ की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत लागू है।
उन्होने कहा कि सभी प्रकार के धर्मस्थल यथा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये खोले जा सकते हैं। इन स्थलों पर एक समय में एक साथ 05 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी तथा इनमें किसी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के उपायों के दृष्टिगत इदुज्जुहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक स्ािान पर कुरबानी नही की जायेगी। सभी व्यक्ति अपने-अपने घरों में ही त्यौहार मनायेंगे। इस दौरान “02 गज की दूरी, मास्क है जरूरी” का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। पाँच या पॉच से अधिक व्यक्ति न तो सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठे होंगे और न ही कोई सभा/सम्मेलन करेंगे। त्योहारों के अवसर पर कोई भी सार्वजनिक आयोजन, जूलूस आदि प्रतिबंधित है। कोई भी व्यक्ति साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने एवं अन्य समुदायों के व्यक्तियों को चिढ़ाने के उद्देश्य से उनके घरों के सामने तथा खुले सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की हड्डियां, खाल व गन्दगी आदि नही फेंकेगा। कोई भी व्यक्ति कंकड़, पत्थर, ईंट, रोड़े, शीशा व बोतलें आदि इकट्ठा नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति त्योहार आदि के बहाने किसी भी व्यक्ति से जबरन चंदा वसूली नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने अथवा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपायों में बाधा डालने के उद्देश्य से कोई आपत्तिजनक एवं नयी परम्परा प्रारम्भ नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति अपने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्य से धार्मिक त्योहारों एवं कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपायों कुप्रभावित नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति ऐसी कोई तस्व हैण्डबिल या लेख अखबारों में अथवा सोशल मीडिया एप्लीकेशन्स के माध्यम से प्रकाशित/प्रसारित नहीं करेगा और न छापेगा जिससे किसी व्यक्ति या साधारण वर्ग या समुदाय में हिंसा, उत्तेजना या घृणा की भावना उत्पन्न हो, जिससे शांति भंग होने की संभावना हो। किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जायेगा, जो विभिन्न जातियों, धर्मों, समुदायों के मध्य मतभेदों को बढ़ाये या घृणा की भावना पैदा करे या तनाव पैदा करें। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की कोई अफवाह सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यम से नहीं फैलायेगा। कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण जनपद आजमगढ़ की सीमा के अन्तर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र/डीजे का प्रयोग नहीं करेगा। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रचार-प्रसार हेतु ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये इनका उपयोग किया जायेगा। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा तथा परीक्षा तिथि में 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी फोटो स्टेट/कॉपियर की दुकानें बन्द रहेगी। कोई भी व्यक्ति या परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का शस्त्रादि लेकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति अनुचित मुद्रण अथवा प्रकाशन द्वारा परीक्षार्थियों को गुमराह करने का प्रयास नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र परिसर के अंदर सेलुलर फोन, पेजर या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लेकर प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाईल फोन तथा परीक्षा अवधि में फोटो स्टेट मशीन, पीसीओ, फैक्स व इन्टरनेट या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु का संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
उन्होने कहा कि यह आदेश जनपद की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से लागू होगा। समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आदेश का प्रभावी माध्यमों के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार करवायेंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जनपद आजमगढ़ अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। 
चूँकि उपरोक्त आदेश को तत्कालिक प्रभाव से पारित करने की आवश्यकता है और समय की कमी है। अतः यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किये जा रहे है, यदि कोई व्यक्ति इस आदेश के सम्बन्ध मे आवेदन करना चाहे या छूट या शिथिलता चाहे तो वह जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन या सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन कर सकता है, जिस पर सम्यक् सुनवाई/विचारोपरांत आवेदन के सम्बन्ध मे समुचित आदेश पारित किये जा सकेगें। इस आदेश का उल्लघंन विभिन्न अधिनियमों में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध के साथ-साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत भी दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश 31 अगस्त 2020 तक अथवा शासन से इस सम्बन्ध में कोई अन्य निर्देश प्राप्त होने तक जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

Sunday, July 26, 2020

आजमगढ़ जनपद में एक साथ कोरोना पाजीटिव के 59 मरीज मिले।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज़मगढ 26 जुलाई -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 59 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से प्राप्त 54 पॉजिटिव व्यक्तियों की विवरण भेजा जा रहा है। जिसमें 01 व्यक्ति  अजमतगढ़ कोडर सदर, 01 व्यक्ति  रुदरी  रानी की सराय, 01 व्यक्ति मिशन अस्पताल नरौली, 01 व्यक्ति बरडीहा आजमगढ़, 01 व्यक्ति कप्तानगंज, 01 व्यक्ति पीएचसी अजमतगढ़, 03 व्यक्ति नूरपुर बुतात मुबारकपुर अर्बन, 01 व्यक्ति सलारपुर मुबारकपुर, 01 व्यक्ति बलुआ कटरा मुबारकपुर, 03 व्यक्ति बिंद्रा बाजार मोहम्मदपुर, 01 व्यक्ति जहांगीरपुर जमीन कटकर निजामाबाद मोहम्मदपुर, 01 व्यक्ति विशनु
पुरा मोहम्मदपुर, 02 व्यक्ति गोला सदर बाजार अतरौलिया, 01 व्यक्ति छितौना जलालपुर अहिरौला, 10 व्यक्ति जिला जेल आजमगढ़, 01 व्यक्ति कस्बा फतेहपुर सरायमीर, 01 व्यक्ति पठान टोला सरायमीर, 02 व्यक्ति वार्ड नंबर,- 06    टाउन एरिया फूलपुर, 01 व्यक्ति फराहाबाद निजामाबाद रानी की सराय, 01 व्यक्ति    टिगीपुर निजामाबाद रानी की सराय, 02 व्यक्ति हुसैनाबाद निजामाबाद रानी की सराय, 12 व्यक्ति हरबंशपुर आजमगढ़, 02 व्यक्ति सिधारी, 02 व्यक्ति  कोटकिला आजमगढ़ एवं 01व्यक्ति 108 एंबुलेस सी0एच0सी0 बरदह ठेकमा आजमगढ़ के रहने वाले है। शेष 05 पॉजिटिव व्यक्तियों का विवरण प्राप्त होने पर भेजा जाएगा।

दुराचार के मामले में नर्सिंग होम संचालक सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

दुराचार के मामले में नर्सिंग होम संचालक सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।             
आजमगढ़ देवगांव दिनांक 24.07.2020 को श्रीमती रविना देवी (काल्पनिक नाम) निवासी थाना क्षेत्र  मेहनगर आजमगढ़ ने थाना देवगांव पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 23.07.2020 को वह अपनी पुत्री का ईलाज कराने शुभम नर्सिंग होम लालगंज आयी थी इस नर्सिंग होम में वह अपनी बेटी का पहले भी ईलाज करा चुकी है । नर्सिंग होम के डाक्टर दिनेश कुमार ने हमारी पुत्री को ग्लूकोज की बोतल लगा दी । देर शाम डाक्टर दिनेश कुमार परीक्षण के नाम पर उसके कमरे में गये और मुझे बाहर निकाल दिया । इस दौरान डाक्टर दिनेश कुमार ने अपने सहयोगी रवि कुमार और श्रीकान्त कुमार के साथ मिलकर बलात्कार किया। जब यह लोग कमरे से निकल गये तब मेरे अन्दर जाने पर मेरी पुत्री ने आप बीती बतायी । इस सूचना पर थाना देवगांव द्वारा मु0अ0सं0-154/20 धारा 376डी,120बी भादवि पंजीकृत कर विवेचना विमलेश कुमार मौर्य द्वारा प्रारम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा मामले का गम्भीर संज्ञान लेते हुये अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव को निकट पर्यवेक्षण हेतु  एव विवेचक प्रभारी निरीक्षक देवगांव को प्रकरण में तत्काल विधि सम्मत साक्ष्य संकलित करते हुए गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।जिसके क्रम में संकलित साक्ष्यो के आधार पर प्रभारी निरीक्षक देवगांव द्वारा आज दिनांक 26.07.2020 को अभियुक्तगण 1. डा0 दिनेश कुमार पुत्र चन्द्रबली निवासी ग्राम बनावे थाना गंभीरपुर आजमगढ़ 2. रवि कुमार पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम खमौरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर 3. श्रीकान्त कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम राजेपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़ को समय प्रातः 8 बजे मुखबिर की सूचना पर मसीरपुर तिराहे से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के सम्बन्ध में विवेचनात्मक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पुछताछ का विवरण -अभियुक्तगण इस प्रकार की किसी घटना या अपनी संलिप्तता से इन्कार कर रहे है । 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. डा0 दिनेश कुमार पुत्र चन्द्रबली नि0 बनावे थाना गंभीरपुर आजमगढ़ ।

2. रवि कुमार पुत्र नन्हेलाल नि0 खमौरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर ।

3. श्रीकान्त कुमार पुत्र लालबहादुर नि0 राजेपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0-154/20 धारा 376डी,120बी भादवि थाना देवगाँव जनपद आजमगढ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह जनपद आजमगढ़।

सौ साल पुराने रास्ते को किया अवरूद्ध, ग्रामीणों ने लगाई गुहार।

सौ साल पुराने रास्ते को किया अवरूद्ध, ग्रामीणों ने लगाई गुहार।

पूर्व में भी हो चुका है एफआईआर
रास्ता अवरूद्ध होने से ग्रामीण परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर ग्राम सभा में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान निर्माण के दौरान लगभग सौ साल पुराने रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया। जिसकों लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपना रास्ता बहाल कराने की मांग की है। 
मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर ग्राम सभा में एक सार्वजनिक रास्ता है जो लगभग सौ साल से अधिक समय में ग्रामीणों के प्रयोग में लाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जीयनपुर कोतवाली में दिये गये प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि उक्त रास्ते को चंद्र प्रकाश मिश्र, सूर्यप्रकाश मिश्र पुत्रगण प्रेमनारायण मिश्र द्वारा अपने भवन निर्माण से बाधित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पहले उपजिलाधिकारी सगड़ी के यहां गुहार लगाई राजस्व निरीक्षक ने भी अपनी आख्या में उक्त रास्ते का होना बताया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपियों पर पूर्व में भी जबरन कब्जा करने का आरोप लग चुका है और उक्त मामले में एफआईआर भी दर्ज है। एक बार फिर आरोपियों ने अब ग्रामीणों का ही रास्ता रोक दिया है। रास्ता बाधित हो जाने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता बहाल कराने की गुहार लगाई तथा प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जिससे उनका रास्ता भविष्य में बाधित न हो। इस दौरान राजू, विजई गौंड़, कतवारू मौर्या, राजबहादुर गौंड़, बबलू मौर्या, सहित दर्जनो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Friday, July 24, 2020

नही रहे रजादेपुर के महंत शिवहर्ष भारती।

नही रहे रजादेपुर के महंत शिवहर्ष भारती।

सितम्बर 2007 में टेढिया मस्जिद पर योगी के काफिले में हुए थे घायल।

शिवकुमार भारती के चेले थे,1952 में ब्रह्मपुर लाटघाट में हुआ था जन्म।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रजादेपुर के मठाधीश और शिवहर्ष भारती का निधन 62 साल की उम्र में जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे उनके भक्तों और शुभचिंतकों का रजदेपुर मठ पर ताता लगा हुआ है। उनकी मृत्यु की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जिनको शनिवार को 12:00 बजे दिन में मठ के अंदर ही समाधि दी जाएगी। उनका जन्म 1952 में ब्रह्मपुर लाटघाट में हुआ था ।वह 12 साल के थे तो मठ पर आ गए और शिव कुमार भारती के चेले के रूप में मठ पर रहने लगे। शिव कुमार भारती का 1970 में मरने के उपरांत मठ के मठाधीश परनियुक्त किए गए।लगभग 1970 में इन्हें मट का  मठाधीश बनाया गया। तब से वह अब तक मठ के मठाधीश बने रहे उनके मरने से पूरे क्षेत्र में जहां शोक की लहर दौड़ गई है। वही वर्ष 2007 सितंबर माह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब सांसद थे जनपद में एक रैली के आयोजन में उनके काफिले के साथ चल रहे थे तभी टेढिया मस्जिद के पास अराजक तत्वों द्वारा हमला बोल दिया गया था ।जिसमें यह बुरी तरह से घायल हुए थे और योगी आदित्यनाथ को पुलिस सकुशल दूसरे रास्ते से सुरक्षित स्थान पर ले गई थी। इस दौरान मठ पर शिव शंकर भारती महन्थ, पंचानन पुरी महंत,नरसिंह नायक, नागेंद्र,कमलाकांत सिंह,कंत किशोर दुबे, प्रधान नेमचंद,सोनू सिंह आदि ने उनकी मृत्यु से क्षेत्र की जनता को बड़ी क्षति बताया।

भ्रष्टाचार एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा।

भ्रष्टाचार एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाईं एवं रामगढ़ सेक्टर प्रभारियों के साथ सपाइयों द्वारा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लाल टोपी लगाए । जन जन तक सपा की नीतियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में साइकिल यात्रा निकाली गई।जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बनकटा चौक से निकलकर बनावर,मऊ कुतुबपुर,मुइयापार,इटैली,सरगहा सागर,रामगढ़,भईसाड़,अजुआ, हरैया आदि होते हुए बनकटा चौक पर समाप्त हुई रैली को विधानसभा प्रभारी जयराम पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए नारेबाजी की एवं किसान विरोधी एवं भ्रष्टाचार निर्मम हत्या लूट बलात्कार आदि की भर्त्सना की और लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रधान संघ के जिला प्रभारी लौहर यादव,शिव सागर यादव,उधम सिंह राठौर,चंद्रभान यादव,अरविंद यादव ,रामजीत यादव,दुर्ग विजय यादव एडवोकेट,चंद्रेश चौहान,राम सजीवन पासवान,डंपी,गौतम प्रजापति, आदि मौजूद रहे।

Thursday, July 23, 2020

डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 25 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 25 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें 01 व्यक्ति जोरीनामी पल्हनी,   01 व्यक्ति बासीपुर रानी की सराय, 01 व्यक्ति शारदा मैरिज हॉल के सामने भंवरनाथ हरैया ब्लॉक पल्हनी,  03 व्यक्ति पुलिस लाइन आजमगढ़,  02 व्यक्ति पूरा दीवान मुबारकपुर,  02 व्यक्ति नूरपुर मुबारकपुर,  02 व्यक्ति बेलइसा पल्हनी, 03 व्यक्ति परमानपुर पल्हनी, 02 व्यक्ति टैक्सी स्टैंड कप्तानगंज रोड अहिरौला, 01 व्यक्ति  बड़औना लालगंज, 03 व्यक्ति निजामाबाद रानी की सराय, 01 व्यक्ति सदर बाजार अतरौलिया, 02  व्यक्ति दोस्तपुर सरायमीर, एवं 01 व्यक्ति 20वी वाहिनी पीएसी 
 आजमगढ़ के रहने वाले हैं।  
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त  कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। कुल एक्टिव केस एवं स्वस्थ केस की सूचना प्राप्त होने पर भेजी जाएगी। 

डाॅ0 दीनानाथ यादव के निर्देशन में पूरे जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा व्यापक अभियान चलाकर गहन निरीक्षण किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 जुलाई-- कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त प्रकार के कारोबार करने वाले व्यापरियों/प्रतिष्ठानों हेतु विशेष व्यापार संचालन प्रक्रिया निर्धारित की है। जिसका अनुपालन करना सभी के लिए अपरिहार्य है। जैसे- प्रतिष्ठान पर थर्मल स्कैनर, सेनिटाइजर, पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। 
सभी दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य है, सोशल डिस्टेन्सिंग के अनुपालनार्थ दुकान/प्रतिष्ठान के सामने गोला बना हो एवं बैरिकेटिंग की गई हो, दुकान/प्रतिष्ठान में एक समय में 05 व्यक्ति से अधिक लोग न हों। सभी प्रकार के कारोबार कर्ताओं को एक रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा, जिसमें दुकान/प्रतिष्ठान पर आने वाले प्रत्येक आगन्तुकों का नाम, पता एवं मो0नं0 दर्ज करना होगा, जिससे कि किसी आकस्मिकता की स्थिति में कोविड-19 के दृष्टिगत सभी प्रभावितों को ट्रेस किया जा सके एवं संदिग्ध के पाये जाने पर उसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को तत्काल उपलब्ध करायें।
तत्क्रम में आज अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डाॅ0 दीनानाथ यादव के निर्देशन में पूरे जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा व्यापक अभियान चलाकर गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कामधेनु स्वीट्स मातवरगंज, किरानाज मातवरगंज, महावीर स्वीट्स आसिफगंज, पद्मालय स्वीट्स चैक आजमगढ़, त्रिलोकी नाथ रैदोपुर, मनीष स्वीट्स रैदोपुर, श्याम स्वीट्स चैक आजमगढ़, मे0प्रिंस किराना एण्ड जनरल स्टोर पल्हना, पूजा स्वीट्स हाउस एण्ड काफी सेण्टर मसीरपुर लालगंज, ओम सांई श्रद्धा स्वीट्स गोसाईं की बाजार, मौर्या स्वीट्स हाउस मसीरपुर लालगंज, विवके स्वीट हाउस पल्हना बाजार, रसराज स्वीट्स हाउस कप्तानगंज, खट्टी दही जीयनपुर, बरनवाल मेडिकल स्टोर बेलकुण्डा, तुलसी ट्रेडर्स बिलरियागंज आदि, इस प्रकार कुल 37 दुकानों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 
इसी के साथ ही सभी दुकानों/प्रतिष्ठानों को 02 दिन में अनिवार्य रूप से समस्त कमियों को दूर करने हेतु नोटिस दी गई है। इसका अनुपालन न किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा माननीय न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत संबंधित न्यायालय में वाद दायर कर दिया जायेगा, जिसमें अधिकतम 02 लाख रू0 तक का अर्थदण्ड देय हो सकता है।

कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुए इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनॉक 22 जुलाई 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम परानपुर, तहसील सदर, 2-राजस्व ग्राम सुखपुर, तहसील सगड़ी, 3-मोहल्ला लोहियानगर, नगर पंचायत महराजगंज तथा 4-राजस्व ग्राम खीरीडिहा, तहसील बूढ़नपुर में एक-एक व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-राजस्व ग्राम परानपुर, तहसील सदर, 2-मजरा नई बस्ती, राजस्व ग्राम सुखपुर, तहसील सगड़ी, 3-मोहल्ला लोहियानगर, नगर पंचायत महराजगंज तथा 4-मजरा कोठिया, राजस्व ग्राम खीरीडिहा, तहसील बूढ़नपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच, विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Tuesday, July 21, 2020

सगड़ी तहसील क्षेत्र में फिर मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज क्षेत्र में हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 21 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य के दृष्टिग्त कोविड-19 व संचारी रोगों (एनसिफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, कालाजार) के संक्रमण को रोकने हेतु कतिपय निर्देश जारी करते हुए इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनॉक 20 जुलाई 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम गड़ेरीपट्टी, तहसील सगड़ी, 2-राजस्व ग्राम कौड़िया, तहसील निजामाबाद, 3-राजस्व ग्राम भगवानपुर, तहसील लालगंज में 01-01 व्यक्ति तथा 4-मोहल्ला पूरा दीवान, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 02 व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-मजरा चुनहवा पकवाइनार, राजस्व ग्राम गड़ेरीपट्टी, तहसील सगड़ी, 2-मजरा पठान टोला दक्षिण मोहल्ला, राजस्व ग्राम कौड़िया, तहसील निजामाबाद, 3-लालगंज बाईपास तिराहे के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम भगवानपुर, तहसील लालगंज तथा 4-मोहल्ला पूरा दीवान, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
-----------------------------------
आजमगढ़ 21 जुलाई-- सचिव, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बैजनाथ ने बताया है कि अनधिकृत निर्माण/स्वीकृत मानचित्र से अधिक किये गये निर्माण के विनियमितीकरण हेतु शमन योजना-2020 शासन द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2020 से दिनांक 20 जनवरी 2021 तक की अवधि हेतु मात्र 06 माह हेतु लागू की गयी है।
उन्होने बताया कि शमन योजना लागू होने की उक्त अवधि दिनांक 21 जुलाई 2020 से दिनांक 20 जनवरी 2021 की उक्त अवधि में अपराधों का शमन उपविधि-2010 के प्राविधान स्थगित रहेंगे। इस योजना को लागू किये जाने के फलस्वरूप विकास प्राधिकरणों तथा अवैध निर्माणकर्ताओं के मध्य चल रहे विवादों एवं मुकदमेबाजी का समाधान हो सकेगा। केन्द्र/राज्य सरकार, स्थानीय निकाय तथा शासकीय एवं शासन के अधीन संस्थाओं/उपक्रमों की भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर किया गया निर्माण, तालाब, जलाशय, नदी एवं नालों से आच्छादित सार्वजनिक उपयोगिताओं यथा सड़कें, रेलवे लाइन, पार्क एवं खुले स्थल हरितपट्टी, एसटीपी, महायोजना/जोनल प्लान की प्रस्तावित भूमि पर किया गया निर्माण, अनधिकृत कालोनियों अथवा उनके अन्तर्गत स्थित भूखण्डों पर किया गया निर्माण इस योजना के अन्र्तगत शमन नहीं किया जायेगा। 300 वर्ग मीटर तक के कोने के भूखण्डों में फ्रन्ट सेट बैंक के अनुरूप साइड सेट बैंक के कुल भूखण्ड का 50 प्रतिशत अतिरिक्त निर्माण शमनीय होगा। भूखण्डीय विकास के अन्तर्गत बगल की सम्पत्तियों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी एवं भवन उपविधि की अन्य अपेक्षायें सुनिश्चित होने पर सम्पूर्ण भूखण्ड पर बेसमेन्ट इस प्रतिबन्ध के अधीन शमनीय होगा कि बेसमेन्ट का निर्माण निजी स्वामित्व की भूमि के अन्तर्गत हो। समस्त उपयोगों के भवनों में अनुमन्य ऊंचाई से अधिकतम 20 प्रतिशत अतिरिक्त ऊंचाई शमनीय होगी। पार्किंग हेतु स्वीकृत क्षेत्र पुर्नस्थापित करने अथवा उसी भूखण्ड पर वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था करने पर ही निर्माण शमनीय होगा। प्राधिकरण स्तर पर विचाराधीन शमन सम्बन्धी प्रकरण जिन्हें अन्तिम रूप से स्वीकृति प्रदान नहीं की गयी है, ऐसे प्रकरणों में शमन योजना-2020 के अधीन नये सिरे से आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन पत्र के प्रस्तुतीकरण एवं निस्तारण की प्रक्रिया प्रोसेसिंग शुल्क शमन हेतु शर्ते एवं प्रतिबन्ध एवं शमन योजना-2020 से सम्बनित अन्य विस्तृत विवरण आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट http://adaazamgarh.in एवं आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड पर शमन योजना-2020 का विस्तृत विवरण देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 418 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी रू0-30000 की दर से कुल रू0- 125.40 लाख की धनराशि स्वीकृति प्रदान की गयी है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 21 जुलाई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 418 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी रू0-30000 की दर से कुल रू0- 125.40 लाख की धनराशि स्वीकृति प्रदान की गयी है। लाभान्वित लाभार्थियों के बचत खाते में आरटीजीएस के माध्यम से तीन दिन के अन्दर स्थानान्तरित कर दी जायेगी। परिवार के कमाऊ व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष तक आवेदन किये जाने हेतु आवश्यक प्रपत्र-आय प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र में रू0- 46080 व शहरी क्षेत्र में 56460 वार्षिक से अधिक न हो, आधार कार्ड, कुटुम्ब रजिस्टर की नकल/उम्र प्रमाण-पत्र सीबीएस बैंक खाता आवेदन कर्ता के नाम से जो चालू स्थिति में (एकल खाता) एक पासपोर्ट पत्र मृत्यु की तिथि से एक वर्ष के अन्दर वेबसाइट http://nfbs.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन किया जायगा, आनलाईन आवेदन पत्र संलग्नों सहित सम्बन्धित तहसील में आवेदन की तिथि से एक माह के अन्दर जमा किया जाना आवश्यक है। लाभार्थियों को एक मुस्त रू0- 30000 आर्थिक सहायता दिये जाने का प्राविधान है।

डिप्टी आरएमओ ने ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए आरएफसी को लिखा पत्र-


डिप्टी आरएमओ ने ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए आरएफसी को लिखा पत्र-

ठेकेदारों द्वारा खाद्यान्न उठान में बरती जा रही लापरवाही-

बार-बार नोटिस दिये जाने के बाद भी खाद्यान्न उठान में नही हुआ सुधार-

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 21 जुलाई-- जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया है कि इस माह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह अगस्त, 2020 के आवंटन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह जुलाई 2020 हेतु आवंटित खाद्यान्न का उठान दिनांक 20 जुलाई 2020 तक पूर्ण किया जाना था। परन्तु मैसर्स जयबजरंग ट्रान्सपोर्ट द्वारा खाद्यान्न के उठान मे बिल्कुल भी रूचि नही ली गयी और घोर शिथिलिता एवं लापरवाही बरती गयी, जिसके कारण केन्द्र पल्हनी, रानी की सराय, मुबारकपुर एवं तरवां के उठान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है। श्री हरिमोहन राय द्वारा खाद्यान्न के उठान मे बिल्कुल भी रूचि नही ली गयी और घोर शिथिलिता एवं लापरवाही बरती गयी जिसके कारण केन्द्र जहॉनागंज के उठान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है। श्री रंगमाल सिंह यादव द्वारा खाद्यान्न के उठान मे बिल्कुल भी रूचि नही ली गयी और घोर शिथिलिता एवं लापरवाही बरती गयी, जिसके कारण केन्द्र बूढ़नपुर, अतरौलिया, बिलरियागंज, हरैया, एवं मेहनगर के उठान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है। श्री भीमसेन यादव द्वारा खाद्यान्न के उठान मे बिल्कुल भी रूचि नही ली गयी और घोर शिथिलिता एवं लापरवाही बरती गयी जिसके कारण केन्द्र जीयनपुर, पवई, सरायमीर, मुहम्मदपुर एवं ठेकमा के उठान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है। श्री विजेन्द्र सिंह द्वारा खाद्यान्न के उठान मे बिल्कुल भी रूचि नही ली गयी और घोर शिथिलिता एवं लापरवाही बरती गयी जिसके कारण केन्द्र लालगंज, तहबरपुर, महराजगंज, फूलपुर एवं मार्टिनगंज के उठान की स्थिति अत्यधिक दयनीय है।
उपरोक्त सभी ट्रान्सपोर्ट को प्रेषण प्रभारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा उपरोक्त समस्त ट्रान्सपोर्ट को समस्त पंजीकृत वाहनों को लगाते हुए तेजी से खाद्यान्न उठान कराने के निर्देश दिये गये, परन्तु ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न उठान मे अत्यन्त ही शिथिलिता एवं लापरवाही बरती गयी। 
उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है, कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा निरन्तर निर्देशित करने और प्रत्येक सम्भंव प्रयास के बाद भी उपरोक्त सभी ट्रान्सपोर्ट द्वारा कोविड-19 महामारी के समय मे खाद्यान्न उठान जैसे राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्य मे घोर शिथिलिता एवं लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना के खाद्यान्न का उठान समय से नही हो सका, जिसके कारण उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्ध नही कराया जा पा रहा है जिसके कारण लाभार्थियो के खाद्यान्न से वंचित होने की सम्भावना है।
अतः बाध्यात्मक स्थिति में खाद्यान्न उठान मे घोर लापरवाही एवं शिथिलिता बरतने के दृष्टिगत मे0जयबजरंग ट्रान्सपोर्ट आजमगढ़, श्री हरिमोहन राय, श्री रंगमाल सिंह यादव, श्री भीमसेन यादव तथा श्री विजेन्द्र सिंह के विरूद्व कठोर कार्यवाही किये जाने की प्रबल संस्तुति की गयी है। डिप्टी आरएमओ ने ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए आरएफसी को पत्र लिखा है।

प्रो0 डॉ0 अमेरिका सिंह बनायें गये देश के विख्यात मोहन लाल सुखाडिय़ा उदयपुर विश्वविद्यालय के कुलपति।

प्रो0 डॉ0 अमेरिका सिंह बनायें गये देश के विख्यात मोहन लाल सुखाडिय़ा उदयपुर विश्वविद्यालय के कुलपति।

गांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया गया ख़ुशी का इज़हार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हरैया ग्राम बघावर के निवासी प्रोफेसर डॉ0 अमेरिका सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया उदयपुर विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तो वही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। अपनी लगन और मेहनत के बल पर नित्य नई ऊंचाइयों को छूते रहें। डॉक्टर अमेरिका सिंह की शिक्षा दीक्षा हरैया ब्लाक के प्राइमरी स्कूल खोजौली मोतीलाल नेहरू स्मारक कॉलेज, रामनगर जूनियर हाईस्कूल गड़ेरुवा, हाईस्कूल जनता इंटर कॉलेज हरैया तथा इण्टर मीडिएट सुभाष इण्टर कॉलेज करखिया से सभी परीक्षायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर वर्ष 1978 में लखनऊ विश्वविद्यालय में बी0 एस0 सी0 में प्रवेश लिया तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से ही  एम0 ए0 स0 सी0 , पी0 एच0 डी0 में केमिस्ट्री में उत्तीर्ण कर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर नियुक्त हुए। डीन विभागअध्यक्ष चीफ प्राक्टर  इत्यादि महत्वपूर्ण पदों पर रहकर विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की शोध कार्यों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हो चुकी है। इनके निर्देशन में लगभग 25 छात्रों को पी0 एच0 डी0 की उपाधि मिली तथा 100 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ। कर्मचारी यूनियन शिक्षक संघ विभिन्न छात्र संगठनों सहित गांव व क्षेत्र के लोगों ने इन्हें शुभकामनायें दी।

Sunday, July 19, 2020

10 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें 01 व्यक्ति मुकेरीगंज आजमगढ़ एवं 09 व्यक्ति बैरक नंबर-01 पुलिस लाइन आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 10 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें 01 व्यक्ति मुकेरीगंज आजमगढ़ एवं 09 व्यक्ति बैरक नंबर-01 पुलिस लाइन आजमगढ़ के रहने वाले हैं।
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त  कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। कुल एक्टिव केस एवं स्वस्थ केस की सूचना प्राप्त होने पर भेजी जाएगी।