प्रो0 डॉ0 अमेरिका सिंह बनायें गये देश के विख्यात मोहन लाल सुखाडिय़ा उदयपुर विश्वविद्यालय के कुलपति।
गांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया गया ख़ुशी का इज़हार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हरैया ग्राम बघावर के निवासी प्रोफेसर डॉ0 अमेरिका सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया उदयपुर विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तो वही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। अपनी लगन और मेहनत के बल पर नित्य नई ऊंचाइयों को छूते रहें। डॉक्टर अमेरिका सिंह की शिक्षा दीक्षा हरैया ब्लाक के प्राइमरी स्कूल खोजौली मोतीलाल नेहरू स्मारक कॉलेज, रामनगर जूनियर हाईस्कूल गड़ेरुवा, हाईस्कूल जनता इंटर कॉलेज हरैया तथा इण्टर मीडिएट सुभाष इण्टर कॉलेज करखिया से सभी परीक्षायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर वर्ष 1978 में लखनऊ विश्वविद्यालय में बी0 एस0 सी0 में प्रवेश लिया तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से ही एम0 ए0 स0 सी0 , पी0 एच0 डी0 में केमिस्ट्री में उत्तीर्ण कर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर नियुक्त हुए। डीन विभागअध्यक्ष चीफ प्राक्टर इत्यादि महत्वपूर्ण पदों पर रहकर विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की शोध कार्यों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हो चुकी है। इनके निर्देशन में लगभग 25 छात्रों को पी0 एच0 डी0 की उपाधि मिली तथा 100 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ। कर्मचारी यूनियन शिक्षक संघ विभिन्न छात्र संगठनों सहित गांव व क्षेत्र के लोगों ने इन्हें शुभकामनायें दी।
No comments:
Post a Comment