Saturday, July 4, 2020

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की ह्दय गति रुकने से निधन।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की ह्दय गति रुकने से निधन। 

 पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा रहा ताता ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के पूर्व नगर पंचायत चैयरमेन खुरमुल्ली गुप्ता का शुक्रवार की रात्रि हृदय गति रुकने से  मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी वही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित के मुक्तिनाथ धाम पर किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय खुरमुल्ली गुप्ता बहुत ही मिलनसार मृदुभाषी थे। व्यक्तित्व के धनी थे। सभी लोगों से  हंसते हुए  मिलते थे। जो भी इनके पास जाता था। उसको निराश  नहीं करते थे। सबका सहयोग करते थे।

No comments:

Post a Comment