Saturday, December 30, 2023

पात्र व्यक्तियों को मिला किसान सम्मान निधि और घरौंनी प्रमाण पत्र।

पात्र व्यक्तियों को मिला किसान सम्मान निधि और घरौंनी प्रमाण पत्र।

गांव के चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

ज्यादातर अधिकारी रहे अनुपस्थित रहने पर भाजपा नेता ने उठाया प्रश्न चिन्ह।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के तिवारी पट्टी गांव में शनिवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंचने पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी ओम प्रकाश,भाजपा के नेता घनश्याम सिंह पटेल,अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा और संतोष सिंह टीपू ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं घरौनी प्रमाण पत्र भी वितरित किया। सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुचाने एवं नागरिकों को विभिन्न लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से गांव में चौपाल लगाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड,शौचालय,अटल पेंशन योजना,मुक्त राशन, सामूहिक विवाह,श्रीअन्न योजना, सस्ती दावों,मुफ्त इलाज,हर घर जल नल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के घनश्याम पटेल ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि चौपाल प्रधान मंत्री की मंशा के विपरीत है।एडीओ पंचायत,स्वास्थ्य विभाग सहित जिम्मेदार विभागों का गायब होना ठीक नही। संचालन विजय पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रधान रमेश,मनोज कुमार,हासिम खान, रामजन्म सिंह, तारकेश्वर ओझा,आकांछा,इनरू,कोदई आदि मौजूद रहे।

Friday, December 29, 2023

रघुनंदन सेवा समिति की बैठक में शोभायात्रा को भव्य बनाने पर विचार।

रघुनंदन सेवा समिति की बैठक में शोभायात्रा को भव्य बनाने पर विचार।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन जीयनपुर से निकलेगी राम शोभा यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रघुनंदन सेवा समिति जीयनपुर ने अयोध्या नगरी में  बने राम जन्मभूमि मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को नगर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय किया है। इन कार्यक्रमों को दिव्य स्वरूप देने के लिए समिति के सदस्यों की गुरुवार को सायंकाल तैयारी बैठक हुई। बैठक में अपना विचार रखते हुए समिति के अध्यक्ष शेषबिंद बरनवाल ने कहा कि 22 जनवरी का अवसर हम सबके लिए ऐतिहासिक पल है। जो 500 वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद देखने को मिला है। नगर में निकलने वाली शोभायात्रा में जन सहभागिता के लिए अभी से प्रयास किया जाना चाहिए। तैयारी के बाबत जानकारी देते हुए सदस्यों को बताया कि 22 जनवरी को भव्य रथ पर राम दरबार का सजीव चित्रण होगा। शोभा यात्रा में बैंड बाजे,हाथी, घोड़े,ऊंट की व्यवस्था हो गई है। काशी के पांच प्रखंड विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चार की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। प्रशासन को शोभा यात्रा की जानकारी करा दी गई है। बैठक में डॉ गौरव कुमार जायसवाल,संतोष कुमार चौरसिया,शेषबिंद बरनवाल, राजेश सेठ,सोनू सेठ,अजय चौरसिया,रामकुमार,नवनीत बरनवाल,टिल्लू अग्रवाल, टीलू जायसवाल,विपिन जायसवाल,आशीष श्रीवास्तव, अंशु गुप्ता,मोनू ,ऋतिक चौरसिया,नन्द लाल मद्देशिया आदि लोग मौजूद रहे।

जमीन मकान बचाओ समिति का तहसील मुख्यालय पर धरना।

जमीन मकान बचाओ समिति का तहसील मुख्यालय पर धरना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा खिरीयाबाग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर सगड़ी तहसील में धरना दिया गया।धरना सभा के बाद उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता को मांग पत्र सौंप कर आजमगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना के निरस्तीकरण का लिखित शासनादेश उपलब्ध कराने की मांग की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए रामनयन यादव,हरिराम और प्रेम नारायण ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से नौ गांव के 4000  मकान ध्वस्त होगे और 40000 जनसंख्या बेघर हो जाएगी। घर उजाड़े जाने के बाद यह 40000 लोग खानाबदोश की जिंदगी जीने को विवश हो जाएंगे। इस परियोजना से 670 एकड़ बहुफसली भूमि अधिग्रहित हो जाएगी। इससे बहुत से जलाशय, हजारों की संख्या में हरे वृक्ष तथा जीव जंतु नष्ट हो जाएंगे। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसलिए हम लोग इसके विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से लगभग एक वर्ष से धरना दे रहे हैं। सरकार का दायित्व होता है कि वह नागरिकों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान की दिशा में काम करें ना कि समाज को बर्बाद के लिए परियोजनाएं लागू करें।
उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर संयुक्त मोर्चा के लोगों ने लिखित रूप से विस्तारीकरण की योजना को निरस्त करने का शासनादेश मांगा और धरने के दौरान हुई 68 लोगों की मृत्यु के प्रतिकार के रूप में उनके परिवार को आर्थिक सहायता एवं परिवार एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। इस अवसर पर तूफानी राम, नंदलाल प्रजापति,रामशब्द निषाद,रामहित जायसवाल, हरिराम की अगुवाई में सैकड़ो किसान धरने पर बैठे रहे।

स्वागत समारोह में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग।

स्वागत समारोह में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव का जोरदार किया गया स्वागत ‌।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में शुक्रवार को प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफामर्स गगन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। अहीर रेजिमेंट बनाने पर जोर दिया गया। नत्थूपुर
अंजान शहीद स्थित शहीद पार्क में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के भाई प्रमोद यादव ने कहा चाहे चीन की लड़ाई हो चाहे पाकिस्तान की लड़ाई हो सबसे अधिक अहीर जाति के लोगों ने अपने प्राणों को न्योछावरकर इस देश की रक्षा की है इस दौरान उन्होंने अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की।
गगन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफॉमर्स ने कहा में आए दिन क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहा हूं आज देश की सेवा में सबसे ज्यादा अहीर बिरादरी के लोगों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का वलिदान दिया है जब अन्य रेजीमेंट बन सकता है तो अहीर रेजिमेंट क्यों नहीं बन सकता। अब अहीर रेजीमेंट बनाने की जरूरत है जब तक अहीर रेजिमेंट नहीं बनता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक विजय शंकर यादव उर्फ भुवर यादव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव,प्रमोद यादव,कैलाश यादव,राधेश्याम यादव, रामदरस यादव,अनुराग राय,दीपक सिंह,बबलू यादव,
लालू जायसवाल,रवि यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।

Thursday, December 28, 2023

जीयनपुर कोतवाली के दो गांव से चोरों ने लाखों का माल किया पार।

जीयनपुर कोतवाली के दो गांव से चोरों ने लाखों का माल किया पार।

मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अलीपुर और समुंदपुर गांव में बुधवार की रात में अलग-अलग हुई चोरियों में भठ्ठे का पंपिंग सेट सहित लाखों रुपए का डीजे का सामान चोर चुरा ले गए। गुरुवार को देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।अलीपुर निवासी महफूज रहमान खान का तहसील मुख्यालय से सटा हुआ भट्ठा है। भट्टे पर ईंट बनाने के लिए पंपिंग सेट लगा हुआ था। बुधवार की रात में चोर पाइप काटकर पंपिंग सेट चुरा ले गए। गुरुवार को सुबह जब मजदूर ईंट बनाने के लिए पानी चलाने गए तो चोरी की जानकारी मिली।महफूज रहमान ने इसकी तहरीर जीयनपुर पुलिस को दी। चोरी की दूसरी घटना बुधवार की ही रात में समुद्पुर गांव के निवासी डीजे लाइट संचालक अरविंद कुमार गोंड के दुकान में हुई। समुदपुर गांव से सटे मुबारकपुर रोड़ पर अरविंद कुमार की दुकान है। जिसमें वह इलेक्ट्रिक और डीजे साउंड का काम करता है। बुधवार की रात में दुकान की शटर का ताला तोड़कर उसमें रखा आहूजा का 1000 वाट की साउंड मशीन, ढाई सौ वाट की दो साउंड मशीन,500 वाट की दो पीस साउंड मशीन,60 वाट की दो पीस साउंड मशीन, 4 केवीए का दो पीस स्ट्रेंजर,12 स्टैंडर्ड चैनल मरकरी लाइट,100 वॉट 8 पीस साउंड, 15 इंच 10 पीस साउंड बॉक्स, 12 इंच दो पीस साउंड सहित कई सामान जिसकी लागत लगभग 6 लाख रुपये के लगभग दुकानदार द्वारा बताया गया।जिसकों चोर उठा ले गए। दोनों तहरीर मिलने पर जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

दो ग्राम पंचायतों में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।

दो ग्राम पंचायतों में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत तरौका प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण ग्राम पंचायत डिघवनिया  काजी में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याण योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना तथा सभी सरकारी योजनाओं को हर घर ले जाना विकसित भारत संकल्प यात्रा में विद्यालय के बच्चों द्वारा शुभ स्वागतम गीत द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा व नोडल अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा संयुक्त रूप से लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान कार्ड प्रमाण पत्र वितरित किया गया।  कार्यक्रम अंत में हमारा संकल्प भारत विकसित की प्रतिज्ञा शपथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा ग्रामीणों को दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन विजय पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ ने किया। इस अवसर पर उपस्थित  तारकेश्वर ओझा भाजपा नेता,सप्लाई स्पेक्टर अनूप शाही,सचिव रामकेश सिंह,अमरदीप शर्मा,सुरेंद्र प्रसाद, प्रधान सूरज कुमार,प्रधान इंद्रदेव यादव एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहें।

रामगढ़ गांव में पूर्व सैनिक ने गरीबों में कराया 500 कम्बलों का वितरण।

पूर्व सैनिक ने गरीबों में कराया 500 कम्बलों का वितरण।

कम्बल पाकर गरीब परिवारों के खिले चेहरे।

रामगढ़ गांव में गरीब जरुरतमंदों की लगी कतारे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी पूर्व सैनिक जयनाथ राय द्वारा गुरुवार की सुबह 11:00 बजे के करीब 500 कम्बलों का वितरण कराया गया। जहां पर गांव के गरीब असहाय जरूरतमंदों को पूर्व सैनिक के परिवार द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। वही रामगढ़ गांव में पूर्व सैनिक जयनाथ राय के परिवार के द्वारा कुल 1000 कम्बल का वितरण किया जायेगा। जिसमें गुरुवार से कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया। रात्रि में भी कम्बलों का वितरण गांव में किए जाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कि गांव में गरीब असहाय एक भी व्यक्ति छूटने न पाए। कंबल वितरण के लिए पूर्व सैनिक के परिवार के अरविंद राय व अमित राय और क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना राय पत्नी अजित राय और मुराती देवी द्वारा गांव में गरीब और असहाय परिवार को सूचना देकर अपने निजी आवास पर गुरुवार की सुबह से ही कंबल वितरण किया गया। कम्बल पाने के लिए असहाय गरीबों की लाइन लगी रही। वही समाज सेवी अमित राय ने बताया कि अभी कुल 1000 कंबल का वितरण गरीबों असहाय को किया जाना है। यदि जरूरत पड़ी तो और भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त समाज सेवियों पूजी पतियों आदि से अपील की है कि ठंड को देखते हुए गरीब असहायो की मदद व उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जाए जिससे कि गरीब असहाय व जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके। इस दौरान गांव के सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया।

Wednesday, December 27, 2023

विशिष्ट प्रयोजन हेतु आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी लगाने का विरोध,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

विशिष्ट प्रयोजन हेतु आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी लगाने का विरोध,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

एसडीएम ने लिया ज्ञापन,जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नूरुद्दीनपुर गांव में विशिष्ट प्रयोजन हेतु आरक्षित भूमि पर पानी टंकी लगाए जाने के विरोध में बुधवार को सगड़ी तहसील में सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। नूरुद्दीनपुर गांव में गाटा संख्या 146 रकबा .o90 हेक्टर ग्रामीणों के विशिष्ट प्रयोजन हेतु चकबंदी द्वारा आरक्षित की गई है। इस भूमि पर गांव के लोग तमाम सामाजिक कृत्य संपादित करते हैं। विभाग द्वारा बिना ग्रामीणों की राय जाने पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव कर दिया है। जिससें गांव वालों को काफी नाराजगी है। ग्रामीण संजय कुमार, बृजेश कुमार और प्रधान मान बहादुर सिंह ने बताया की ग्राम सभा में कई अन्य जगहों पर भूमि खाली है। लेकिन किसी की राय लिए बिना पानी की टंकी लगाई जा रही है। पून: सर्वे करके उपयुक्त स्थान पर टंकी लाया गया जाना जनहित में आवश्यक है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी ड्रा अतुल गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सरवन कुमार,संजय कुमार,बृजभान कुमार,शेखर,प्रदीप कुमार,हरीलाल,मनिता,रामदुलारे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नई तकनीकी से किसानों के खेतो में किया जा रहा नैनो यूरिया और खर पतवार दवा का छिड़काव::मनीष मिश्रा

नई तकनीकी से किसानों के खेतो में किया जा रहा नैनो यूरिया और खर पतवार दवा का छिड़काव::मनीष मिश्रा

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में बुधवार को भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानो और ग्रामीणों को जानकारी देते हुए भाजपा नेता मनीष मिश्रा पिंटू ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा नित नई तकनीक के प्रयोग के लिए आए दिन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसानों को काफी लाभ मिलने की संभावना है और नई तकनीक के प्रयोग से किसानों के खेतों में पैदावार दोगुनी होने के भी असार अब बढ़ने लगे हैं। जहां किसानों द्वारा नई तकनीक का प्रयोग करके गांव में लोगों को नई तकनीक के बारे में नई-नई जानकारियां दी जा रही हैं और फसलों के लिए नई तकनीक के प्रयोग करने के भी सुझाव दिए जा रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक के कर्मचारियों को लगाया गया है जिससे कि लोगों को सरकार द्वारा हुमैया कराई जा रही तकनीक के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सके।
वहीं उन्होंने कहा कि अब ड्रोन के द्वारा नैनो यूरिया एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव खेतों में किया जा रहा है जिससे कम समय में कम लागत में फसले अधिक पैदा की जा सकती हैं। आने वाले समय में भारत एक बेहतर अर्थव्यवस्था वाला देश होगा और विकसित भारत के नाम से जाना जाएगा। वही भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू ने भी किसानों को नई तकनीक अपनाने और रोजगार के अवसर तलाशने के लिए सुझाव दिए हैं। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मौके पर एडियो पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,अनिल मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि,अमरदीप शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी अमरजीत,ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद,ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय,ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक प्रभाकर आदि मौजूद थे।

Tuesday, December 26, 2023

जीयनपुर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आज़मगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को प्रतिबंधित मांस के साथ किया गिरफ्तार।मंगलवार को एसआई रविंद्र प्रताप यादव ने अपने हमराहीयों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अशरफपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित अंडा फैक्ट्री के पीछे केशवपुर जंगल में प्रतिबंधित मांस बेच रहा है। उक्त व्यक्ति की सूचना पर तत्काल एसआई रविंद्र प्रताप यादव अपने हमराहियों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। जहां मौके से अजीम पुत्र नूरुल हसन निवासी अशरफपुर कोतवाली जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया। वही उसके कब्जे से 15 किलो प्रतिबंधित मांस,एक तराजू दो बाट,एक चापड,एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस थाने लेकर आई। जीयनपुर पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार अभियुक्त का न्यायालय चालान कर दिया।

तहसीलदार सगड़ी ने दो प्राईवेट कर्मचारियों को पकड़ा किया पुलिस के हवाले।

तहसीलदार सगड़ी ने दो प्राईवेट कर्मचारी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

जीयनपुर पुलिस ने शांति भंग में किया चालान।

काम कर रहे कर्मचारियों की जांच के दौरान पकड़े गए दोनों प्राइवेट कर्मचारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में काम कर रहे कर्मचारियों की कार्यशैली की हकीकत जानने निरीक्षण पर निकले सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने दो प्राइवेट कर्मचारियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जीयनपुर पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारियों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जमानत के दौरान एसडीएम ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। मंगलवार को तहसीलदार विवेकानंद दुबे तहसील में चल रही कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट कर्मचारियों को काम करते पाया। पकड़े गए दोनों निजी कर्मचारी गुड्डू पुत्र रामनयन और रामबाज पुत्र सगेदू से तहसील के राजस्व कानूनगो और लेखपाल अपनी मदद के लिए निजी तौर काम ले रहे थे। पकड़े गए दोनों प्राइवेट व्यक्तियों को तहसीलदार ने जीयनपुर पुलिस को सौंप दिया। जिन्हें पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जमानत में पेशी के दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने दोनों कर्मचारियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने बताया कि बार-बार शिकायत मिल रही थी कि राजस्व कर्मचारी व्यक्तिगत तौर पर प्राइवेट लोगों को रखकर काम करा रहे हैं। जिससे कार्य की गोपनीयता भंग हो रही है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट व्यक्तियों को काम करते पकड़ा गया। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।

लड़की अपहरण के आरोपित के घर पुलिस ने चस्पा की कुर्की का नोटिस।

लड़की अपहरण के आरोपित के घर पुलिस ने चस्पा की कुर्की का नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने लड़की का अपहरण करने के आरोपित ओलमापुर गांव निवासी सोनू साहनी के घर मंगलवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की और डुग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी कराई। ओलमापुर निवासी सोनू साहनी पुत्र तपसी साहनी पिछले वर्ष एक लड़की भगा ले गया था। स्वजन की तहरीर पर सोनू साहनी के खिलाफ अपहरण सहित कई  धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित ना तो न्यायालय में सरेंडर किया न ही स्थानीय पुलिस उसे पकड़ पाई। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह आरोपित के घर पर कुर्की  की नोटिस चस्पा की।

Wednesday, December 20, 2023

बाइक से भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा तमंचा,कारतूस बरामद।

बाइक से भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा तमंचा,कारतूस बरामद। 


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक से भाग रहे एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार मय हमराहियों संग मनिकाडीह रोड़ रजादेपुर चौराहे से करीब एक किमी0 पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।मनिकाडीह की तरफ से  रजादेपुर चौराहे की ओर एक व्यक्ति बाइक से आ रहा था। जिसे हाथ व टार्च से रूकने के लिये इशारा किया गया। बाइक चालक पुलिस देखकर अपनी बाइक को पीछे मोड़कर भागना चाहा। पुलिस ने उस व्यक्ति को मोड़ से कुछ दूरी पर ही दौडाकर पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम दिव्यांश तिवारी पुत्र धर्मदेव तिवारी निवासी ग्राम अलाउद्वीनपुर थाना राजेसुल्तानपुर जिला अम्बेडकर नगर बताया। उसके कब्जे से एक  तमंचा 315 बोर व एक  जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।

विकसित भारत यात्रा पहुंची दाऊदपुर गांव सम्मानित हुए लाभार्थी।

विकसित भारत यात्रा पहुंची दाउदपुर गांव सम्मानित हुए लाभार्थी।

ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की चौपाल लगाकर दी जानकारी।

कॄषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर का उठाये लाभ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत दाऊदपुर गांव में विकसित भारत यात्रा पहुंची जहाँ कम्पोजिट विद्यालय के परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए प्रदेश एव केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सम्बंधित विभागों के द्वारा प्रदर्शनी आदि लगा कर दिया गया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से करते हुए अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया गया।विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एव सरस्वती वंदना कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड,शौचालय,प्रधानमंत्री आवास एव कृषि के लाभार्थियों में रामधनी यादव,शिवमूरत राजभर,सतीराम यादव,धीरेन्द्र शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।और सभी को वर्ष 2047 तक विकसित भारत राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।इस दौरान चौपाल को सम्बोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि एव भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने कहा कि मोदी जी ने जो संकल्प लिया उसे पूरा कर रहे है जो गरीब कल्याण योजनाओ के तहत प्रत्येक गरीब को लाभ पहुंचाने का कार्य जिस तरह से डबल इजंन की सरकार ने किया है। वह अबतक पूर्वर्ती सरकारो ने नही चलाई जिससे गरीब को लाभ मिल सके। हर परिवार को गैस चूल्हा और गैस फ्री सिलेंडर देकर वादा पूरा किया है। सन्तोष सिंह टीपू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार के विकास की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है। जिस तरह से डबल इञ्जन की सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं को लाकर गरीबो को लाभ देने का कार्य किया है जो पूर्व की सरकारें नही कर सकी।इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,अंजना सिंह,चंद्रशेखर सिंह,सुमेश यादव प्रधान प्रतिनिधि,ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कनौजिया, रामकेश सिंह,अमरदीप शर्मा, आफताब उर्फ गुड्डू आदि रहे।

कब्रिस्तान में अज्ञात युवक की शव मिलने से सनसनी जांच में जुटी पुलिस।

कब्रिस्तान में अज्ञात युवक की शव मिलने से सनसनी जांच में जुटी पुलिस।

गाँव के कब्रिस्तान में मिला शव पुलिस जांच में जुटी।

कई दिनों पुराना शव सड़ने की हालत में चेहरा पहचान में नहीं आ रहा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर ग्राम पंचायत के पूर्वा बख्खोपुर के कब्रिस्तान में बुधवार की देर शाम एक 27 साल के अज्ञात युवक का शव पूरी तरह से सड़े हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। जबकि शव इतना सड़ गया था कि चेहरा पहचान में नही आ रहा था। जहां चरवाहे शाम को जानवर चराते हुए कब्रिस्तान से उठ रही बदबू से जब अंदर गए तो वहां एक युवक का शव नग्न हालत में पड़ा हुआ था और कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए पड़े थे। जिस पर उसने जीयनपुर पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अगल बगल के लोगों से युवक के बारे में जानकारी प्राप्त करने का काफी प्रयास किया गया पर अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि लगभग पांच से छ: दिन पूर्व का शव कब्रिस्तान में पड़ा हुआ था। जहां कोई आता जाता नहीं है।अगल-बगल पूरी झाड़ियां उगी हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में उपनिरीक्षक जीयनपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव लगभग 5 से 6 दिन पुराना दिखाई प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा हालांकि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।