Wednesday, June 30, 2021

55 किलो गौमांस के साथ एक गिरफ्तार।

55 किलो गौमांस के साथ एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रौजा सैफनपट्टी गांव से 55 किलो गौ मांस के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।जानकारी के अनुसार कलीम पुत्र फैयाज निवासी रौजा सैफन पट्टी गांव के समीप अपने ट्यूबवेल में गौवध कर मांस बेचने की तैयारी कर रहा था कि मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर एसएसआई केशर यादव ने पुलिस बल के साथ रात्रि 8:00 बजे 55 किलो गौ मांस व तराजू चापड़ चाकू के साथ पकड़ा जीयनपुर पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम व आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कलीम पुत्र फैयाज को जेल भेज दिया।

घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर दर्ज हो रही कमी।

घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर दर्ज हो रही कमी।

डिघिया नाले पर न्यूनतम जल स्तर से नीचे पहुंची घाघरा।

घाघरा नदी अपनी मुख्यधारा के करीब ठोकर व कृषि योग्य भूमि की कर रही कटान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी अपनी विनाशकारी रूप के लिए जानी जाती है और नदी के जलस्तर में कमी के साथ ही साथ घाघरा नदी अपने मुख्यधारा के करीब स्थित आबादी व कृषि योग्य भूमि धीरे धीरे अपने मुख्य धारा में विलीन कर रही है। घाघरा नदी गांगेपुर में निर्मित ठोकर व कृषि योग्य भूमि घाघरा नदी काट रही। वही घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है विज्ञान नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर अपने न्यूनतम जल स्तर के नीचे जा पहुंचा है घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से कमी पर देवरा वासियों ने राहत की सांस ली वही बाढ़ खंड विभाग ठोकर निर्माण व महुला गड़वल बांध पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

सगड़ी।
बदरहुआ नाले पर शुरू हुई फाटक की ग्रीसीग व पेंटिंग।
महुला गड़वल बंधे पर स्थित मुख्य मापक बरदहुआ गेज पर फाटक पर नदी का जलस्तर घटने के उपरांत ग्रीसींग,पेंटिंग व मीटर रीडिंग रंगने और लिखने का कार्य  कराया जा रहा हैं।

पुलिस पर हमला करने वालों के घरों पर चला बुलडोज़र।

पुलिस पर हमला करने वालों के घरों पर चला बुलडोज़र।

पुलिस की कार्रवाई से भयभीत सैकड़ों लोग घर छोड़कर फरार। 

आधा दर्जन मकानों में जबरदस्त तोड़-फोड़।
 
महिलाओं ने लगाया पुलिस पर लूटपाट का आरोप।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व कांग्रेस पार्टी के मुकेश राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र पलिया मंगरी बाजार में मंगलवार को मऊ कुतुबपुर के डॉ आनंद विश्वास और पलिया गांव के कुछ लोगों के बीच लड़की से बात करने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट की सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विवाद सुलझाने में लगी पुलिस ने पलिया गांव के प्रधान पति मुन्ना उर्फ श्याम लाल पासवान को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। यह देख गांव के लोगों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया और जमकर मारा पीटा। जिसमें दो सिपाही विवेक त्रिपाठी और मुखराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाहियों पर हमले की खबर की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष रौनापार पूरी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और घायल सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद शुरू हुई आरोपियों की धरपकड़। पुलिस की धरपकड़ से बचने के लिए गांव के पुरुष रात में ही घर छोड़कर फरार हो गए। रात में लगभग 9:00 बजे सगड़ी क्षेत्र के कई थानों की पुलिस और कुछ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिर क्या जेसीबी मंगवाई गई और मुन्ना पासवान, स्वतंत्र पासवान, राजपति और बृजभान पासवान सहित आधा दर्जन लोगों के घरों पर जेसीबी से जबरदस्त तोड़फोड़ की गई। घरों में लगी खिड़की, दरवाजे और दीवाल पुलिस ने ढहवा दिया। मकान में रखा एक-एक सामान तोड़ दिया गया। प्रधान के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर को भी जेसीबी लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से भयभीत गांव के सैकड़ों लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। गांव की महिलाओं ने पुलिस पर लूटपाट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। गांव की प्रधान मंजू पासवान, पूनम, संध्या और सुनीता ने बताया कि हम लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। रात में पुलिस आई और बुलडोजर लगाकर हमारे घर को गिराने लगी। घर में रखे 8 लाख रुपये जेवर भी पुलिस ने लूट लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा और गालियां दी। पुलिस की कार्रवाई से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। कई घरों में ताले लटक गए है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवदार यादव ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया वही कांग्रेसी नेता मुकेश राय ने पहुंचकर कहा कि न्याय की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरकर  इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध करेंगे।

जमीनी विवाद में मारपीट आधा दर्जन घायल।

जमीनी विवाद में मारपीट आधा दर्जन घायल।

बुधवार को निर्माण शुरू होते ही हुई मारपीट।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव में बुधवार को दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
जीयनपुर पुलिस दोनों पक्षों को मेडिकल कराने के लिए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य पर ले गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दीपक और कमलावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपक यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी कसड़ा आईमा को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास मिला हुआ है। जिस जमीन पर दीपक प्रधानमंत्री आवास बनवाना चाहते हैं उस पर गांव की ही लीलावती पत्नी राम अवध से विवाद चल रहा है। यह मामला काफी दिनों से थाने में भी चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों की उपस्थिति में हुए फैसले के बाद प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह ने दीपक को मकान बनवाने की अनुमति दी थी। जिसको लेकर मारपीट शुरू हो गई।जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में दीपक, कमलावती, लालमति, सोनू सहित आधे दर्जन लोग घायल हो गए।

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद दो गंभीर रूप से घायल।

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद दो गंभीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नांहुपुर (हरैया) ग्राम सभा में खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुई मारपीट दो गंभीर रूप से घायल। 
जानकारी के अनुसार भूसी यादव पुत्र सुमेर यादव उम्र 55 साल के खेत से मिट्टी निकाली जा रही थी पूर्व से रामवृक्ष से जमीनी विवाद था। जिसको लेकर उसके पुत्र शिवम,सत्यम व उनकी पत्नी सोनमती ने पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते पड़ोसी ने अमेरिका और श्याम कुमार पुत्रगण भूसी यादव के ऊपर टांगी से हमला कर दिया दोनों को गंभीर चोट आई जिसको निजी वाहन से हॉस्पिटल ले जाया गया सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से किसी के तरफ से अभी तहरीर नहीं पड़ी थी।

Tuesday, June 29, 2021

दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा गंभीर रूप से घायल।

दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा गंभीर रूप से घायल।

घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौजूद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार की शाम मारपीट की सूचना पर विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। सिपाहियों के घायल होने की खबर की सूचना ने महकमे में भूचाल ला दिया और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने अपने स्तर से आरोपितों की धर-पकड़ का प्रयास शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में डा.आनंद बंगाली की दवा की दुकान है। मंगलवार की शाम सात बजे के करीब गांव के ही दो लड़के आनंद के लड़के लिट्टन को किसी बहाने से बुलाकर ले गए और मारने लगे। इस बीच गांव के ही किसी ने रौनापार पुलिस को सूचना दी। मारपीट और विवाद की सूचना मिलते ही रौनापार थाने के दो सिपाही विवेक त्रिपाठी और मुखराम यादव मौके पर पहुंच गए। मौके पर जुटे पलिया गांव के दर्जनों लोगों ने सिपाहियों पर भी हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के हमले में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाहियों के घायल होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर मंगलवार को देर शाम विवाद हो गया था।सूचना पर दो सिपाहियों को भेजा था, जहां गांव के लोगों ने सिपाहियों को भी बुरी तरह से मारा- पीटा।थानाध्यक्ष के अनुसार अभी आरोपितों की तलाश में दबिश में व्यस्त हैं। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच ने सौंपा।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच ने सौंपा।

10 सूत्रीय मांग पत्रक सौंप स्वास्थ्य पोषण व्यवस्था के मौलिक सुधार की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के दर्जनों छात्रों ने 10 सूत्री मांग पत्रक स्वास्थ्य पोषण व्यवस्था के मौलिक सुधार के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सगड़ी को सौंपा।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर 12:00 बजे अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के दर्जनों छात्रों ने एकजुट होकर भारतीय स्वास्थ्य पोषण व्यवस्था के मौलिक सुधार के लिए मुख्य रूप से चिकित्सा संबंधित सभी निजी कंपनियों लैबो ,अस्पतालों में अनुसंधान केंद्रों के राष्ट्रीयकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करते हुए सभी नागरिकों को पोषण युक्त निशुल्क भोजन की गारंटी, देश के प्रत्येक गांव मोहल्ले में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं प्रशिक्षित डॉ व पैरामेडिकल स्टाफ एक मिनी हॉस्पिटल, प्रत्येक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में आईसीयू वेंटीलेटर बेड़ ऑक्सीजन एंबुलेंस की व्यवस्था मंडलीय अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर ओपीडी 24 घंटे चलाने, आबादी के मानक के अनुसार पर्याप्त मात्रा में प्रशिक्षित डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ अनुसंधान विशेषज्ञ की नियुक्ति, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम व नागरिक सूचना अधिकार के तहत सभी सरकारी व गैर सरकारी मरीजों के इलाज की सभी सूचना परिजनों को देने, बेरोजगारों को काम देने ना मिलने पर न्यूनतम 20000 प्रति माह, पर्याप्त मात्रा में सभी स्कूलों कालेजों और विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन क्लास से संचालित करने की व्यवस्था, सभी लंबित परीक्षाओं को उनके परिणामों को पूर्व निर्धारित समय में पूरा करने का मांग पत्र सौंपा गया जिनमें मुख्य रुप से हरकेश विश्वजीत आजाद रमेश जयसिंह आदि लोग मौजूद रहे।

पोखरे में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की मौत।

पोखरे में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के अभभ्न पट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध घर से शाम को दवा के लिए महुला गड़वल बंदे पर मानिकपुर गया हुआ था वापस आते समय मानिकपुर पोखरी में फिसल कर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बुद्धि राम पुत्र मुनेश्वर साहनी उम्र 60 साल निवासी अभ्भन पट्टी बंधे पर दवा के लिए देर शाम गए हुए थे वापस आते समय पोखरी में गिर गए वही घर वालों को इस बात की जानकारी नहीं हुई रात्रि भर घर वाले परेशान रहे सुबह ग्रामीणों ने 7:00 बजे पोखरी में शव को देखा जिसके बाद परिजनों को जानकारी मिली वही सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया मृतक के पास दो पुत्र रामनिवास उम्र 36 साल व रामकृपाल उम्र 32 साल हैं दोनों जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में रहते हैं। पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

गैर इरादतन हत्या में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

गैर इरादतन हत्या में वांछित दो अभियुक्त  गिरफ्तार।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गैरइरादतन हत्या के आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहे थे। मंगलवार को मोचीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक केशर यादव ने बताया कि में मंगलवार को रजादेपुर मोड़ पर मौजूद था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अंजान शहीद गांव के मुकदमे में आरोपित दो लोग गोरखपुर भागने की नियत से मोचीपुर में बस का इंतजार कर रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद राजिक पुत्र इसरार अहमद उर्फ असरार अहमद और नवाजिश पुत्र तारिक निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर निवासी को जेल भेज दिया गया।

घाघरा नदी का जल स्तर।

घाघरा नदी का जल स्तर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

सगड़ी।
घाघरा नदी जल स्तर -
 
डिघिया नाले पर -
सोमवार शाम 4 बजे - 69.25 मीटर।

मंगलवार शाम चार बजे - 68.95 मीटर।


डिघिया न्यूनतम जलस्तर -68.90 मीटर 

खतरा बिंदु 70.40 मीटर।

अधिकतम- 72.10 मीटर।

बदरहुआ गेज पर जलस्तर -

सोमवार शाम 4 बजे - 69.88 मीटर। 

मंगलवार शाम चार बजे - 69.54 मीटर। 

बदरहुआ न्यूनतम जलस्तर - 70.26 मीटर। 

अधिकतम- 72.98 मीटर।। 

खतरा बिंदु -71.68 मीटर।

24 घंटे में डिघिया नाले पर 30 सेमी और बदरहुआ गेज पर 33 सेमी की कमी दर्ज की गई।

Monday, June 28, 2021

सरकारी कर्मचारी समन्वय बनाकर संचारी रोग व टीकाकरण के लिए करें कार्य।

सरकारी कर्मचारी समन्वय बनाकर संचारी रोग व टीकाकरण के लिए करें कार्य।

कोविड-19 टीकाकरण में अध्यापकों की लगाई जाएगी ड्यूटी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में सुबह 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक संचारी रोग नियंत्रण पखवारा व कोविड-19 कैंप में तेजी से टीकाकरण के लिए बैठक कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सभी विभागों में समन्वय बनाकर समस्या से लड़ने के लिए प्रेरित किया। वही शिक्षकों की भी ड्यूटी कोविड-19 टीका करण में लगाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया।
बाल विकास चिकित्सा शिक्षक नगर पंचायत खंड विकास पशु विभाग सहित अन्य विभागों की उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सभागार में बैठक ली जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कमी व वर्तमान टीकाकरण में उनके सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि कोविड-19 की तीसरी रहस्य मुकाबला करने के लिए संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिसके लिए सभी विभागों को एकजुट होकर लड़ाई के लिए आगे आना होगा वही गांव गांव 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण पकवारा आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें वही को भी टीकाकरण के लिए भी सभी कर्मचारी एकजुट होकर तेजी से टीकाकरण कराने में सहयोग करें खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए लगाए जा रहे कैंप में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए जिससे कि टीकाकरण में तेजी लाई जा सके वही उन्होंने बैठक में उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 श्री लहर से बचाव के लिए बच्चों के दवाई की किट उपस्थित है जिसे लेकर आशा व आंगनबाड़ी के माध्यम से गांव-गांव में बांटने का कार्य तेजी से शुरू कर दें। वहीं उन्होंने विकास विभाग के खंड विकास अधिकारी वह एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि गांव गांव टीम बनाकर साफ सफाई का कार्य तेजी से कराएं नगर पंचायत में भी तेजी से कार्य योजना बनाकर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए इस अवसर पर मुख्य रूप से नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद डॉक्टर बीके गौतम डॉक्टर प्रवीण चौधरी डॉक्टर अरुण गुप्ता डॉक्टर विनोद यादव सीडीपीओ विद्यावती खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी राजेश कुमार सहित अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीसी कैमरे की नजर में होगा घाघरा ठोकर निर्माण।

सीसी कैमरे की नजर में होगा घाघरा ठोकर निर्माण।

गांगेपुर में घाघरा नदी कृषि योग्य भूमि के कर रही कटान।

 घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर हुआ कम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगडी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी अपने विनाशकारी रूप के लिए जानी जाती है इस बार घाघरा नदी ने 1 महीने पूर्व ही भारी जल स्तर में वृद्धि हुई जिसके उपरांत देवारा वासियों में भय व्याप्त हुआ विगत 4 दिनों से घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। आज घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर कम हुआ जिससे द्वारा वासियों ने राहत की सांस ली वहीं घाघरा नदी अपने तटवर्ती गांव के किनारे मंद गति से कटान कर रही किंतु वही कानपुर ठोकर निर्माण घाघरा नदी अपने मुख्य धारा में विलीन करती जा रही तो कृषि योग्य भूमि व रिंग बांध घाघरा नदी काट रही है घाघरा नदी परसिया व गांगेपुर के किसानों की लगभग 100 बीगहा कृषि योग्य भूमि काट चुकी है जिनमें से सदानंद राजेश सती राम राम बचन रामकेवल रामानंद रामकरण लाल बचन राम नारायण हरि राम भजो राम योगेंद्र विजेंद्र जितेंद्र राम नयन परमहंस राम नरेश रामलाल आदि किसानों की भूमि घाघरा नदी की मुख्यधारा में समाहित हो चुकी है।

रिंग बांध पर लगाए गए सीसी कैमरे।

गांगेपुर रिंग बांध पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाढ़ खंड विभाग में सीसी कैमरा लगवाया जो अब ठोकर निर्माण व घाघरा की कटान सीसी कैमरे के कैद में होगी और उच्चाधिकारी बराबर घाघरा की कटान में निर्माण पर रखेंगे नजर सीसी कैमरा 25 तारीख शुक्रवार को लगाए गए जो बारिश में खराब हो गए जिन्हें आज जूनियर इंजीनियर संजय ने सीसी कैमरे को सही कराया।

रैनकट भरने लगे बाढ़ खंड के कर्मचारी।

महुला गड़वल बांध पर भारी बारिश से जगह-जगह रैनकट हो गए थे जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रैनकट को मिट्टी डालकर पाटने का कार्य बाढ़ खंड के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।
 घाघरा नदी जल स्तर -
 
डिघिया नाले पर -

रविवार शाम 4 बजे - 69.47 मीटर। 

सोमवार शाम 4 बजे - 69.25 मीटर। 

डिघिया न्यूनतम जलस्तर -68.90 मीटर 

खतरा बिंदु 70.40 मीटर।

अधिकतम- 72.10 मीटर।

बदरहुआ गेज पर जलस्तर -

रविवार शाम 4 बजे - 70.10 मीटर।

सोमवार शाम 4 बजे - 69.88 मीटर। 

बदरहुआ न्यूनतम जलस्तर - 70.26 मीटर। 

अधिकतम- 72.98 मीटर।। 

खतरा बिंदु -71.68 मीटर।

24 घंटे में डिघिया नाले पर 22 सेमी और बदरहुआ गेज पर 22 सेमी की कमी दर्ज की गई।

Sunday, June 27, 2021

घाघरा नदी के जल स्तर 24 घंटे में 54 सेंटीमीटर की दर्ज हुई कमी।

घाघरा नदी के जल स्तर 24 घंटे में 54 सेंटीमीटर की दर्ज हुई कमी।

घाघरा नदी के जलस्तर में कमी से देवारा वासियों ने ली राहत की सांस।

घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से कमी पर कटान भी हुई धीमी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी अपनी विभीषिका के लिए जानी जाती है। इस साल 1 माह पूर्व घाघरा नदी भारी बारिश के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। जिसके पश्चात विवारा वासियों में भय व्याप्त हो गया और नदी अपने आबादी के किनारे व कृषि योग्य भूमि काट रही थी किंतु घाघरा नदी के जलस्तर में 3 दिनों से तेजी के साथ कमी दर्ज हो रही है आज घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 54 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की जिससे देवारा वासियों ने राहत की सांस ली वहीं अपने आबादी के किनारे बगहवा ,सेमरी,झगरहवा,बासु का पूरा आदि स्थानों पर नदी ने कटान बंद कर दिया है और आबादी से दूर हो गई है।
वही चक्की ,हाजीपुर,बांका, बुढन पट्टी,आदि रास्ते पर से घाघरा नदी का जल हट गया है। 
वही घाघरा नदी गांगेपुर परसिया रिंग बांध एक किमी काटकर कृषि योग्य भूमि घाघरा नदी धीमी गति से कटान कर रही है। वही गांगेपुर मठिया रिंग बांध 500 मीटर घाघरा नदी काट चुकी है वहां भी कटान मंद पड़ गई है। वहीं ठोकर घाघरा नदी लगभग 25 मीटर अपनी मुख्यधारा में विलीन कर चुकी है। 
-------    --------    ---------       ------     --------- ------
सगड़ी।
 घाघरा नदी जल स्तर -
 
डिघिया नाले पर -

शनिवार शाम चार बजे - 69.99 मीटर।

रविवार शाम 4 बजे - 69.47 मीटर। 

डिघिया न्यूनतम जलस्तर -68.90 मीटर 

खतरा बिंदु 70.40 मीटर।

अधिकतम- 72.10 मीटर।

बदरहुआ गेज पर जलस्तर -

शनिवार शाम चार बजे - 70.64 मीटर।

रविवार शाम 4 बजे - 70.10 मीटर। 

बदरहुआ न्यूनतम जलस्तर - 70.26 मीटर। 

अधिकतम- 72.98 मीटर।। 

खतरा बिंदु -71.68 मीटर।

24 घंटे में डिघिया नाले पर 52 सेमी और बदरहुआ गेज पर 54 सेमी की कमी दर्ज की गई।

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की हुई मौत।

मृतका के शव को कब्जे में लेकर रौनापार पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए।

भाई के तहरीर पर इत्तेफाकिया दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने।

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की हुई मौत। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिर पुर गांव में पति पत्नी के विवाद में पत्नी की हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार सुबह 5:00 बजे पति - पत्नी के बीच आपस में कहासुनी हुई पति घर में भाई से अलग होने की जिद कर रहा था। जिस पर पति पत्नी में कहासुनी हो गई पत्नी सुबह 7:00 बजे अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
वही 11:00 बजे रौनापार पुलिस व डायल हंड्रेड नंबर को पत्नी के आत्महत्या की सूचना मिली जिस पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की पत्नी का शव बेड के किनारे दरवाजे के पास पड़ा हुआ था पूरा कमरा लहूलुहान था गला कटने से मौत हो गई थी। रौनापार थाना प्रभारी तारकेश्वर राय में जांच पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में ले लिया मृतिका रेखा सिंह के भाई अशोक सिंह ने प्रार्थना पत्र थाने पर देकर आरोप लगाया कि पूर्व में पति-पत्नी के विवाद में उसकी बहन रेखा ने जहर खा लिया था इस बार भी उसने पति से झगड़ा के उपरांत आत्महत्या कर ली है। जिस पर रोना पर पुलिस ने इत्तेफाक किया दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका रेखा सिंह उम्र 35 साल पत्नी नीलेश सिंह उर्फ नन्हे सिंह उम्र 38 साल जिनके पास एक लड़की रिया उम्र 14 साल व रितिक उम्र 10 साल के हैं। वही मृतिका का जेठ ओंकार सिंह सऊदी में रहता है। जिसकी पत्नी सरोज व एक बेटा सरोज घर पर ही रहते हैं। मृतका की मौत की सूचना पर उसके मायके के पक्ष के लोग घर पर आ गए और कोहराम मच गया।

Saturday, June 26, 2021

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल।

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के थानाध्याक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित/ वारंटी आरिफ पुत्र मोहसिन ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज को युनियन बैक नसीरपुर से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया।
बताया गया कि यह गैगेस्टर में आरोपी था और फरार चल रहा था। जिसकों बिलरियागंज पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।

आजमगढ़ नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की।

आजमगढ़ नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की।

भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मियों को दी देख लेने की धमकी।

आदर्श आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर सड़कों पर भाजपाइयों का हुजूम उमड़ा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद भारी-भरकम जुलूस लेकर नामांकन को पहुंचे। आदर्श आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर सड़कों पर भाजपाइयों का हुजूम उमड़ा। नामांकन स्थल तक भाजपाई पहुंच गए थे। जहां पुलिस व भाजपा कार्यकार्ताओं के बीच धक्कामुक्की व नोकझोंक भी देखी गई। भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी तक दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को नेहरू हाल में नामांकन कार्य शुरू होते ही सपा प्रत्याशी विजय यादव ने अपने पांच समर्थकों के साथ पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। इसके एक घंटे बाद निर्दल प्रत्याशी जय प्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया।
दोपहर एक बजे के करीब भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व वाहनों के काफिले के साथ कई बैरिकेडिंग को पार करते हुए नामांकन स्थल तक पहुंच गए। किसी भी बैरिकेडिंग पर पुलिस व प्रशासनिक अमले ने इन्हें नहीं रोका। नेहरू हॉल के पास पहुंचने पर नियम के खिलाफ अधिक लोग प्रत्याशी के साथ अंदर जाने लगे। जिस पर कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हे रोका तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। नोकझोंक के बीच पुलिस कर्मियों को देख लेने की धमकी तक दे दी गई। इसके बाद भी प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना रहा। भाजपा प्रत्याशी दर्जन भर लोगों के साथ नेहरू हॉल में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की भी जम कर धज्जियां उड़ी।

Friday, June 25, 2021

गरीबो के निःशुल्क राशन पर कोटेदार का डांका।

गरीबो के निःशुल्क राशन पर कोटेदार का डांका।

ग्रामीणों ने प्रतिकार्ड 4 से 5 किलो कम देने लगाया आरोप।

सप्लाई इंस्पेक्टर ने पहुंच कर की जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हरैया अंतर्गत गागेपुर बर्जला गांव में शुक्रवार को सुबह कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था कि तभी ग्रामीणों ने प्रति कार्ड धारकों को 4 से 5 किलो खाद्यान्न कम देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे जबकि बरसात होने बाद भी लोग छाता आदि लेकर डटे रहे।यही नहीं ग्रामीणों का आरोप था कि वर्षों से कोटेदार की मनमानी के चलते ग्रामीण त्रस्त है और कई बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही जिसके लिए सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं माने ।बाद में पहुंचे पूर्ति निरीक्षक सगड़ी विजय कुमार साहनी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का बयान दर्ज कर बोरियों के तौल भी कराई गयी पर उसमें भी लगभग 2 किलो प्रति बोरी खाद्यान्न कब मिला। जिस पर उन्होंने कहां की पूरी रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रेषित की जाएगी जो भी कार्रवाई करनी होगी वह उप जिला अधिकारी के द्वारा ही की जाएगी।
 वही ग्रामीणों ने सुबह से ही कोटेदार के घर पर जमकर हंगामा काटा और घेराव करते हुए तौल नहीं होने दे रहे थे ।जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और आरोप लगा रहे थे कि कोटेदार की मनमानी अब नहीं बर्दाश्त हो रही है ।गांव में कुल 248 कार्ड धारक हैं उसमें से भी अधिकतर लोगों के पास ट्रैक्टर ट्राली गाड़ी  दो महला बिल्डिंग सरकारी नौकरी है उसके बावजूद भी लोगों के पास लाल एवं सफेद पात्र गृहस्थी के कार्ड मौजूद हैं ।जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं पर ऐसे लोग भी राशन कार्ड का मजा ले रहे हैं। वही कोटेदार राजकरन सिंह पटेल ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है मुझे पंचायत चुनाव में प्रधानी चेंज होने के बाद मेरे साथ कुचक्र रच कर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है ।जबकि हमें खुद ऊपर से जो खाद्यान्न कम मिलता है उसमें बोरी के साथ ही तौल दी जाती है जबकि बोरी का अलग से तौल की जानी चाहिए पर ऐसा नहीं होता है जिससे हम सभी कोटेदार काफी परेशान रहते हैं पर हमारी मजबूरी है कि हमें पूरा पूरा ध्यान देना पड़ता है।इस दौरान दिनेश यादव,डब्बू यादव,राकेश कुमार रामसागर यादव,बब्लू राय,बंटी राय, गायति देवी,सुनीता देवी मनकहरी देवी आदि रहे।

मछली मारने के लिए लगाया था फंदा, फंस गया अजगर।

मछली मारने के लिए लगाया था फंदा, फंस गया अजगर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा तुरकौली स्थित कालिकापुर गावँ के बाहे में मछली मारने के लिए गावँ के ही कुछ लोगों ने रात में फंदा लगा कर छोड़ दिया था। सुबह लगभग 8 बजे जब जाकर देखा तो उसमें एक विशालकाय अजगर फंसा हुआ था। और वह फंदे से निकलने का प्रयास कर रहा था लेकिन निकल नही पा रहा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फिलहाल किसी तरह से मौजूद लोगों ने फंदे को काटकर उसे बाहर निकाला और पकड़कर उसे बोर में भरकर केशवपुर जगंल में छोड़ने चले गए। वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि इसी तरह से लगभग एक साल पहले भी अजगर निकला था। जिसको बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया गया। वही अब फंदा लगाकर मछली मारने वालो में अजगर को लेकर दहशत व्याप्त है।

अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन।

अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच द्वारा मौजूदा क्षयग्रस्त स्वास्थ्य पोषण व्यवस्था में मौलिक सुधार के संबंध में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बिलरियागंज विकासखंड पर पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि- हम लोगों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है जिसमें हमारी प्रमुख मांगे हैं:-
चिकित्सा संबंधित सभी निजी कंपनियों लैब अस्पतालों व अनुसंधान केंद्रों का राष्ट्रीयकरण किया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करते हुए सभी नागरिकों को पोषण युक्त निशुल्क भोजन की गारंटी सरकार ले। देश के प्रत्येक गांव मोहल्लों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं प्रशिक्षित डॉ व पैरामेडिकल स्टाफ युक्त एक मिनी हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। प्रत्येक ब्लॉक डिवीजन जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में आईसीयू वेंटीलेटर बेड ऑक्सीजन एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। मंडलीय जिला अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर व ओपीडी को 24 घंटे चलाने की व्यवस्था प्रदान की जाए।
 जन आबादी के मानक के अनुसार पर्याप्त मात्रा में प्रशिक्षित डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ अनुसंधान विशेषज्ञ की नियुक्ति बहाल किया जाए। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और नागरिक सूचना अधिकार के अंतर्गत सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों के आईसीयू व वेंटिलेटर युक्त मरीजों के इलाज की सभी सूचनाएं उनके परिजनों के लिए लाइव किया जाए।
सभी बेरोजगारों को काम दिया जाए और काम ना मिलने तक न्यूनतम ₹20000 प्रतिमाह जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाए। पर्याप्त मात्रा में जरूरी सुविधाएं प्रदान करते हुए सभी स्कूलों कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में संचालित की जाए। सभी प्रकार के लंबित परीक्षा व उनके परिणामों को पूर्व निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आनंद कुमार, सुशील कुमार, दिनेश यादव, दुर्गेश यादव, मुकेश यादव, राकेश यादव, राहुल कुमार, आज़ाद यादव, रामाश्रय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

गांगेपुर -मठिया रिंग बांध घाघरा ने काटा।

गांगेपुर -मठिया रिंग बांध घाघरा ने काटा। 

नव निर्मित गांगेपुर ठोकर को बहा रही घाघरा। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। किंतु ही घाघरा नदी अपने किनारे गागेंपुर के समीप निर्मित जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत 2300 मीटर 60 लाख रुपए की लागत से वर्ष 2016 में निर्माण हुआ था जिस रिंग बात पर मिट्टी डालकर मरम्मत की गई थी घाघरा नदी की मुख्यधारा में लगभग 50 मीटर काट दिया जिस जिससे किसानों की कृषि योग्य लगभग 400 एकड़ भूमि घाघरा नदी के पानी से डूब रही है वही घाघरा नदी गाने पुर आबादी व मुख्य बंदे के करीब बढ़ रही है रिंग बांध को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।
वही गागेंपुर में शासन के प्रस्तावित बजट ₹180000000 की लागत से तीन ठोकर का निर्माण घाघरा नदी के मुख्य धारा को मोड़ने के लिए किया जा रहा था जो घाघरा नदी तीनों ठोकर को लगभग 20 मीटर अपने मुख्य धारा में विलीन कर चुकी हैं आज शाम 4:30 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार वह बाढ़ खंड एसी बी पी सिंह के साथ अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने घाघरा नदी की से हो रही ठोकर कटान को देखा वही मंडल बाढ खंड अधिकारी एसी  बी पी सिंह ने अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को रैन कट पर मिट्टी डालने व बंधे के किनारे बिजली व्यवस्था करने के साथ जियो बैग की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने उन्हें किसी भी हालत से निपटने के लिए सावधान किया।
घाघरा नदी के किनारे आबादी व कृषि योग्य भूमि की कर रहे कटान।
घाघरा नदी के जलस्तर में कमी के साथ नदी ने अपने तटवर्ती गांव की आबादी व कृषि योग्य भूमि अपनी मुख्यधारा में तेजी के साथ विलीन कर रही है घाघरा नदी बगावत झगरहवा ,वासु का पूरा ,सेमरी ,गांगेपुर परसिया रिंग बांध व गांगेपुर कृषि योग्य भूमि अपने मुख्यधारा में तेजी के साथ विलीन कर रही है अब तक लगभग 100 बिगहा जमीन अपनी मुख्यधारा में विलीन कर चुकी है। जिससे किसानों के माथे पर बल पड़ गया है वही बगहा बगहा में ग्रामीण अपनी गृहस्थी के सामान को अन्य स्थान पर ले जाने में लगे हुए हैं तो अपने घरों को अपने हाथ से उजाड़ रहे हैं चमड़ी ग्राम सभा में भी घाघरा नदी आबादी के करीब तेजी के साथ कटान कर रही है।
वही चक्की, बांका, बांका बुढन पट्टी ,आराजी अजगरा मशर्की  सहित अन्य गांव के रास्ते जलमग्न हैं घाघरा नदी की पानी से वह कर गुजर रहे हैं जिससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पशुओं का हो रहा टीकाकरण घाघरा नदी की पानी की समस्या से पशुओं में होने वाले रोगों के लिए हरैया पशु डॉक्टर अरुण गुप्ता बांका बांका हवा सहित अन्य गांव में तेजी के साथ पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं लगभग 1000 पशुओं का अब तक टीकाकरण कर दिया है।
क्लोरीन व सांप काटने का इंजेक्शन स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है। घाघरा नदी की पानी की समस्या से निपटने के लिए लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्लोरीन की टेबलेट पार्टी नहीं है वही घाघरा नदी के पानी से विषैले जीव जंतु व सांप देवरा वासियों को को डांस लेते हैं जिन से बचाव के लिए सांप काटने की सुई भी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है आज उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने हाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण किया और क्लोरीन व सांप काटने की सुई को त्वरित रूप से बाढ़ चौकी पर नियमित रखने के लिए निर्देश दिया और कहा कि क्लोरीन की टेबलेट गांव में स्वच्छ जल के लिए बांटी जाए।

 घाघरा नदी जल स्तर -
 
डिघिया नाले पर वृहस्पतिवार शाम 4 बजे - 70.44 मीटर।

शुक़वार शाम 4 बजे - 70.30 मीटर। 

डिघिया न्यूनतम जलस्तर -68.90 मीटर 

खतरा बिंदु 70.40 मीटर।

अधिकतम- 72.10 मीटर।

बदरहुआ गेज पर जलस्तर -

वृहस्पतिवार शाम 4 बजे - 71.07 मीटर। 

शुक़वार शाम 4 बजे - 70.92 मीटर। 

बदरहुआ न्यूनतम जलस्तर - 70.26 मीटर। 

अधिकतम- 72.98 मीटर।। 

खतरा बिंदु -71.68 मीटर।

24 घंटे में डिघिया नाले पर 14 सेमी और बदरहुआ गेज पर 15 सेमी की कमी दर्ज की गई।

Thursday, June 24, 2021

किसानों की गेहूं खरीद को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस लगाया जाम।

किसानों की गेहूं खरीद को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस लगाया जाम।

किसानों को मिला कांग्रेस का साथ किया सड़क जाम।

नायब तहसीलदार के आश्वासन पर सड़क जाम हुआ समाप्त।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर - भीमबर मार्ग पर बाजार गोसाई में गेहूं क्रय केंद्र हरैया के पास सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक सड़क मार्ग जाम रखा। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। 
बता दें कि अरविंद राय ,चेतन सिंह , शिवकुमार, हरिनाथ मौर्य, दीपक, रामकेवल ,चेतन सिंह, जोगेंद्र नाथ, रामरतन ,अखिलेश, योगेश, राज बिहारी ,ज्ञान सिंह, आदि किसानों का 37 ट्रैक्टर ट्राली गेहूं लदा 1 महीने से सड़क के किनारे लगाकर खड़ा किए हैं। खरीद ना होने के कारण गेहूं अंकुरित हो गया है। जो आज गेहूं जम रहा है। अंकुरित गेहूं को लेकर किसान और कांग्रेसी नेता सड़क पर बैठ गए। दोपहर बाद 2:00 बजे के लगभग एसआई राजेश कुमार, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा तहसील सगड़ी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया ।
हरैया के विपणन प्रभारी रत्न कृष्णम ने बताया कि हमारे द्वारा 10759 कुंतल गेहूं की खरीद 239 किसानों से की जा चुकी है। जबकि पिछली बार 8339 खरीदा गया था। 15 जून को ही लाक कर दिया गया ।जिससे खरीद नहीं हो सकी। सगड़ी तहसील में 15 जून के बाद 3 केंद्र बनाए गए। जिसमें जीयनपुर, मऊ कुतुबपुर और मंदुरी पूरी रखा गया नायब तहसीलदार विपणन केंद्र प्रभारी से बात कर आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे जिस पर जाम समाप्त हुआ। किसानों की गेहूं खरीद को लेकर किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क जाम कर दिए और सरकार विरोधी वह प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गेहूं खरीद चालू करने की मांग की इस दौरान घंटों समझाने के बाद भी नहीं माने  तो उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को भेजा जिनके आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान अजीत राय, मुकेश राय, संजय राय, राजू मिश्रा, आनंद शर्मा, तस्लीम, प्रेमचंद पाठक, नवनीत राय, सुदर्शन यादव, अरविंद मिश्रा, अरविंद जायसवाल आदि लोग किसानों के साथ अपनी मांगों पर अड़े रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों का गेहूं अंकुरित हो गया है अंकुरित हुए गेहूं की खरीद की जाए और इनका मुआवजा दिया जाए।

गेहू खरीद न होने से किसान ने सड़क किया जाम।

गेहू खरीद न होने से किसान ने सड़क किया जाम।

पुलिस ने पहुंचकर सड़क जाम खुलवाया ट्राली किनारे खड़ी कराया।

22 तारीख से खरीद बंद होने से किसानों का सरकार के प्रति आक्रोश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सरकारी विपणन केंद्र जीयनपुर पर 22 तारीख से खरीद नहीं होने से किसान आक्रोशित होकर ट्राली आजमगढ़ जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग पर लगाकर सड़क जाम कर दिया। दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें लग गई सूचना पाकर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने किसान को समझा-बुझाकर जाम खुलवाते हुए किसान की गेहूं लदी ट्राली ट्रैक्टर को बगल में ही खड़ा करा दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। वही विपणन केंद्र पर खरीद नहीं होने से किसान काफी आक्रोशित हैं और सरकार द्वारा किसानों के खरीद बंद कर दिए जाने के कारण किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कई दिनों से किसानों ने गेहूं लदी ट्रालियां लेकर विपणन केंद्र जीयनपुर पर खड़े थे पर 22 तारीख की शाम 5:00 बजे खरीद बंद हो जाने के कारण किसान साइड खुलने का इंतजार करने लगा पर जब उसे यह लगा कि अब हमारी खरीद नहीं हो पाएगी तो गुरुवार को लगभग 12:00 बजे जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग पर विपणन केंद्र के सामने ही सड़क को जाम कर दिया। सूचना पाकर लगभग 12:30 बजे पहुंची जीयनपुर पुलिस ने जाम को खुलवाते हुए किसान से कहा कि आपकी यदि खरीद नहीं हो रही है तो रोड को जाम मत करिए अपनी ट्रैक्टर ट्राली साइड में खड़ा कर लीजिए ।जिस पर किसान मान गया पर उसके साथ जो अन्य किसान खड़े थे वह पुलिस के डर से भाग चले। वही चक लाल चंद निवासी मोनू पुत्र अनिल सिंह ने मई महीने में रजिस्ट्रेशन कराया था और 2 तारीख से गेहूं लदी ट्राली को क्रय केंद्र जीयनपुर पर लगाकर अपने नंबर का इंतजार कर रहा था।मोनू सिंह नेेे बताया कि हमको एस एम आई द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जा रहा था आप की खरीद कर ली जाएगी पर 22 तारीख की शाम को उन्होंने कहा कि खरीद सरकार द्वारा बंद कर दी गई है यदि खरीद शुरू की जाएगी तो ही आप ही खरीद हो पाएगी अन्यथा नहीं ।हमें अब समझ में नहीं आ रहााा है कि आखिर हम करें तो क्या करें जिसे हमने थक हार कर जब यह लगााा कि अब हमारी खरीद नहीं हो पाएगी तो हमने सड़क जाम करनेेेे का मन बनाया पर हमारी कोई सुन नहीं रहा है।

घाघरा नदी के जलस्तर में दर्ज हुई कमी देवारा वासियों ने ली राहत की सांस।

घाघरा नदी के जलस्तर में दर्ज हुई कमी देवारा वासियों ने ली राहत की सांस।

कटान के भय से ग्रामीण सहेज रहे गृहस्थी व उजाड़ रहे घर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई जिससे देवरा वासियों ने राहत की सांस ली वही 6 दिन घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से देवारा वासियों में भय का माहौल था। जिससे आज घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज होने पर उनके चेहरे पर चमक दिखे और उन्होंने राहत की सांस ली घाघरा नदी अपने किनारे स्थित आबादी व कृषि योग्य भूमि की कटान कर रही है। वही बगहवा में लोग कटान के भय से अपने गृहस्थी के सामान को सहेज कर दूसरे स्थान पर ले जा रहे हैं तो कुछ लोग अपने घर को उजाड़ रहे हैं और घर की ईट भी ट़ाली पर लाद कर दूसरे स्थान पर ले जा रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने बगहवा के ग्रामीणों को नदी से 500 मीटर दूर ग्राम समाज की भूमि पर स्थान दिया है जहां मिट्टी डालकर अपने आशियाने को कटान के भय से बनाने में लगे हुए हैं। घाघरा नदी सेमरी, बगहवा ,झगरहवा,वासु का पूरा, गांगेपुर आबादी के समीप व कृषि योग्य भूमि को काट रही है वही गांगेपुर परसिया रिंग बांध जो पिछली बार घाघरा नदी की कटान में कट गया था इस बार भी तेजी के साथ घाघरा नदी गांगेपुर परसिया बांध को काट रही है लगभग 500 मीटर बांध नदी काट चुकी है वहीं कृषि योग्य भूमि भी घाघरा की मुख्य धारा में विलीन हो रही है दर्जनों किसानों की भूमि मुख्य धारा में विलीन होने से किसान चिंतित है।



 घाघरा नदी जल स्तर -
 
डिघिया नाले पर बुद्धवार शाम 4 बजे - 70.58 मीटर।

वृहस्पतिवार शाम 4 बजे - 70.44 मीटर। 

डिघिया न्यूनतम जलस्तर -68.90 मीटर 

खतरा बिंदु 70.40 मीटर।

अधिकतम- 72.10 मीटर।

बदरहुआ गेज पर जलस्तर -
 

बुद्धवार शाम 4 बजे - 71.19 मीटर। 

वृहस्पतिवार शाम 4 बजे - 71.07 मीटर। 

बदरहुआ न्यूनतम जलस्तर - 70.26 मीटर। 

अधिकतम- 72.98 मीटर।। 

खतरा बिंदु -71.68 मीटर।

24 घंटे में डिघिया नाले पर 14 सेमी और बदरहुआ गेज पर 12 सेमी की कमी दर्ज की गई।

हर महीने ट्रांसफार्मर जलने से नगर वासी परेशान किया प्रदर्शन।

हर महीने ट्रांसफार्मर जलने से नगर वासी परेशान
किया प्रदर्शन।

विधायक के पत्र के बाद भी नही लगा उच्च छमता युक्त ट्रांसफार्मर।

हर महीने जल रहा ट्रांसफार्मर 300 घर मे फैला अंधेरा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के मुहल्ला आजाद नगर व कुरैश नगर का ट्रासंफार्मर हर महीने जल रहा है। जिसके कारण कई कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती हैं। ट्रांसफार्मर क्षमता 100 केवीए की है जो की पर्याप्त नहीं है ओवरलोड होने के कारण यह ट्रांसफार्मर जल्दी जल्दी जल रहा है। आए दिन खूटी जलती रहती है और अंत में ट्रांसफार्मर जल जाता है। जबकि सगड़ी विधायक बंदना सिंह ने भी पूर्व में विभाग को 250 केवीए की छमता का ट्रांसफार्मर विधायक निधि से लगाने को पत्र अधिशासी अभियंता को लिखा था पर अबतक 100 केवीए के ट्रांफार्मर की छमता नही बढ़ाई गई जबकि कस्बा में 300 कनेक्शन धारक इस ट्रांसफार्मर से बिजली उपयोग करते है। वही बार-बार ट्रांसफार्मर जलने के कारण 300 घरों में अंधेरा पसरा रहता है ऊपर से भीषण गर्मी और अंधेरे में लोग जीने को विवश हैं। जबकि जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र पर भार क्षमता बढ़ाने के लिए भी कस्बा वासियों ने कई बार शिकायत की पर घटिया ट्रांसफार्मर बार-बार लगाए जाने से ट्रांसफार्मर जल जाया कर रहा है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर की भार क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है जिसको लेकर कस्बा वासियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और मांग किया की जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाया जाए एवं भार क्षमता बढ़ाई जाए कस्बा वासियों ने आरोप लगाया कि 3 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है पर विभाग बेफिक्र होकर सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है की इस ट्रासंफार्मर की भार क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 250 केवीए किया जाना अति आवश्यक है। जिसके लिए जीयनपुर विघुत उपकेंद्र से जेई और एसडीओ द्वारा संस्तुति सहित स्टीमेट बनाकर डेढ साल पहले डिवीजन आफिस आजमगढ़ भेजा गया है। परंतु अधिकारीयों की लापरवाही और मनमाने रवैये के कारण डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर की भार क्षमता नहीं बढ़ी जिसका खामीयाजा इस भीषण गर्मी में जनता को यह कदम उठाना पड़ रहा हैं। बड़े अधिकारीयों से बात करने पर कोई जवाब नहीं मिलता है केवल टाल मटोल करते हुए डेढ़ साल बीत गया और बिजली आपूर्ति बाधित होने से आए दिन लगभग 300 घर इस समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि विभाग को ना कनेक्शन धारकों की चिंता है और ना ही स्थानीय विधायक द्वारा लिखे गए पत्र के जिस वजह से लोग अंधेरे और गर्मी में जीने को विवश है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में नेहाल मेहदी, जीशान मेहदी, फहद खान, काजिम खान, जावेद अहमद, मुर्तुजा खान, शिवचन चौहान, रईस कुरैशी, साहू बारी, रिंकू बारी आदि उपस्थित रहें।