Monday, June 7, 2021

रिकॉर्ड रूम का उपजिलाधिकारी सगड़ी ने किया निरीक्षण लगाई फटकार।

रिकॉर्ड रूम का उपजिलाधिकारी सगड़ी ने किया निरीक्षण लगाई फटकार।

उपजिलाधिकारी ने फाइलों के रखरखाव व व्यवस्थित करने के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में स्थित रिकॉर्ड रूम का उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण कर फटकार लगाई और फाइलों के रखरखाव व व्यवस्थित करने के साथ पुरानी फाइलों की वाइंडिंग व कवर को नए लगाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सुबह 11:00 बजे सगड़ी तहसील में स्थित रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया इस दौरान पुराने वर्ष 78,79.80 की फाइलों को देखा और उन्हें सुरक्षित करने के लिए प्राचीन फाइलों की वाइंडिंग और उनकी कवर बदल कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए साथ ही निर्वाचन की फाइलों को भी व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर आपदा बाबू संतोष को निर्देशित किया कि त्वरित रूप से बाइंडिंग कराने उन्होंने रिकॉर्ड रूम की साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और तुरंत रिकॉर्ड रूम को कर्मचारी बुलाकर साफ कराने के निर्देश दिए इस दौरान रिकॉर्ड रूम में तैनात कर्मचारी हांफते नजर आए और उन्होंने तुरंत साफ सफाई और फाइलों को व्यवस्थित करने का कार्य शुरू कर दिया।

No comments:

Post a Comment