Friday, June 4, 2021

बिजली के चपेट में आने से युवक झुलसा।

बिजली के चपेट में आने से युवक झुलसा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्ष्रेत्र के बछऊर खुर्द रामगढ गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति युवक आज शुक्रवार सुबह अपने ही घर में कटे बिजली के तार के करेंट की चपेट में आने से झुलस गया। जिसका प्राथमिक उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बता दे की बछऊर खुर्द रामगढ निवासी धर्मेद्र प्रजापति पुत्र बरसाती प्रजापति उम्र 26 साल के घर 4 जून दिन शुक्रवार को उसकी बहन की शादी है। आज सुबह लगभग 7:00 बजे उसके घर शादी के कार्य की तैयारी चल रहा था कि उसी घर में गुजरे बिजली के कटे तार के करेंट की चपेट में आ गया, और झुलस गया। आनन-फानन में परिवारिजनो ने  उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment