Saturday, April 30, 2022

गर्मी और फूड प्वाइजनिंग से 09 बच्चे बीमार इलाज के बाद ठीक।

गर्मी और फूड प्वाइजनिंग से 09 बच्चे बीमार इलाज के बाद ठीक।

अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ लाभ कर रही छात्राएं।

प्रिंसपल ने गर्मी की वजह बताई बोले 500 बच्चे है किसी की भी तबियत खराब हो सकती है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को 09 बच्चे रात में भोजन करने के बाद बीमार हो गई। जिससे उन्हें उल्टी और दस्त सिर दर्द आदि की शिकायत की पर नर्स के नही होने से दवा आदि नही दी गयी। सभी को सुबह 11 बजे सीएचसी जीयनपुर में भर्ती कराया गया जहाँ 8 बच्चो को इलाज के बाद छोड़ दिया गया एव एक छात्रा को भर्ती किया गया जिसे ग्लूकोज की डिप आदि दी गयी और इलाज के बाद सभी को छोड़ दिया गया। वही रात्रि में 09 छात्राओं की तबियत खराब हुई जबकि सभी छात्रों को अलग से खिचड़ी बनाई गई थी और बच्चियों ने खिचड़ी खाई। एव अन्य छात्रों ने मेस में सुबह में जीरा राइस,मटर पनीर एव सलाद खाया था और रात्रि में काबुली चना एव रोटी की सब्जी बनी थी।लगभग 400 बच्चो ने भोजन किया था। पर तबियत शुक्रवार को देर शाम से ही खराब चल रही थी। बीमार छात्राओ में भूमिका कक्षा12,प्रिया एव संजू कक्षा 12 की छात्राएं है।अनिका,नेहा,अदिति कक्षा 9 की छात्राएं,रंजना मोनिका कक्षा 7 की छात्राएं है। जबकि प्रियंका कक्षा 10 की छात्रा है जिसे हालत गम्भीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा ग्लूकोज आदि चढ़ाकर सभी को छोड़ दिया गया।जबकि वार्डन शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की कुछ तबीयत रात से बिगड़ी थी। नर्स नहीं होने के कारण दवा दी गई पर कोई आराम नहीं मिला जबकि बच्ची में फूड प्वाइजनिंग की कोई लक्षण नहीं दिखा यह सामान्य गर्मी की वजह से बीमार बच्चे हो गए थे जो दवा इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। अब वह बेहतर स्वास्थ्य लाभ हॉस्टल में ले रहे हैं। जबकि प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने बताया कि 500 बच्चे हमारे पास में सामान्य रूप से अक्सर आठ 10 की तबीयत खराब होती रहती है गर्मी बहुत ज्यादा थी टेंपरेचर बहुत ज्यादा होने के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी है कोई ऐसी बात नहीं है। फूड प्वाइजनिंग नहीं बल्कि एक बच्ची ज्यादा सीरियस थी जिस को उल्टी दस्त हो रही थी। जिसको इलाज के बाद अब ठीक हो गई और 9 बच्चे में सामान्य सर दर्द पेट दर्द उल्टी आज की शिकायत थी। डॉक्टर संजय वर्मा अधीक्षक सीएससी जीयनपुर ने बताया कि 9 बच्चे हमारे यहां भर्ती होने के लिए आए थे पर एक बच्ची के तबीयत ज्यादा सीरियस थी जिसे ड्रिप देकर दवा इलाज किया गया एवं शेष को दवा आदि देकर छोड़ दिया गया है। फूड प्वाइजनिंग के लक्षण नहीं पाए गए गर्मी की वजह से कई बच्चे बीमार पड़े रहे हैं।

फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने को इनाम बढ़ाने के निर्देश--अनुराग आर्य

फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने को इनाम बढ़ाने के निर्देश--अनुराग आर्य

तीन सिपाहियों को पुरस्कार एव प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

वार्षिक निरीक्षण में कमियों को दूर करने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने माल खाना,बैरक,बन्दी गृह, भोजनालय,कार्यालय,अर्दली रूम,शस्त्र रूम,अपराध रजिस्टर,महिला अनुसूचित जाति जन जाति रजिस्टर भूमि विवाद ऑर्डर बुक टॉप 10 अपराध रजिस्टर गुंडा रजिस्टर सक्रिय अपराधी आदि रजिस्टर का मुआयना किया एवं साफ सफाई व्यवस्था बेहतर होने पर सराहा।साथ ही साथ उन्होंने थाने के फरार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए इनाम बढ़ाने को निर्देशित करते हुए कोतवाल को शेष कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान सारे कर्मचारियों की सांसें अटकी हुई थी कि कहीं गाज ना गिर जाए पर निरीक्षण के दौरान सब कुछ सकुशल संपन्न होने के बाद सब ने राहत की सांस ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों से वार्ता की एवं गांव में प्रत्येक सिपाही को फरियादियों की शिकायतें लेकर तत्काल जांच कर कर एक दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे कि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को न्याय दिया जा सके। वहीं उन्होंने बीट के सिपाहियों को निर्देशित किया कि गांव में जाएं और अपने स्तर से जांच करें जिससे अपराध पनपने न पाए बल्कि उसको कुचला जा सके। इस दौरान इंसास राइफल को 25 सेकंड में खोलने पर उन्होंने तीन सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिया जिसमें आंसू सिद्धकी,अनु यादव, जितेंद्र कुमार को पुरस्कार देते हुए कोतवाली प्रभारी से रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। और इंसास राइफल 25 सेकंड में खोलने के लिए अन्य सिपाहियों को निर्णय लेने की बात कही। निरीक्षण के पूर्व थाना कोतवाली को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिसको देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काफी प्रसन्न हुए एवं थाने की साफ सफाई व्यवस्था को देखते हुए काफी संतोष व्यक्त किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ,कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,महबूब आलम, रामगोपाल त्यागी,शहादत अंसारी, प्रदीप राही,श्याम सिंह,विजय नारायण पान्डेय, आदि मौजूद रहे।

Friday, April 29, 2022

शुक्रवार को अलविदा जुमें की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में लगी रही भीड़।

शुक्रवार को अलविदा जुमें की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में लगी रही भीड़।

छोटे बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्गों ने किया अलविदा जुमें की नमाज अदा।

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पीएसी और पुलिस बल रही तैनात।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को अलविदा जुमें की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में भीड़ लगी रही। वहीं पर मस्जिद भर जाने के कारण लोग बाहर बैठकर नमाज अदा किए। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जगह जगह मस्जिदों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किये गये थे। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़,बागखालिस,सगड़ी, बनकट,देवापार,पारीपट्टी,खालिसपुर,नत्थूपुर,नूरुदीनपुर,अंजान शहीद,चांदपट्टी,करमैनी,बाजार गोसाई,चांदपार,अहिरौली सहित पूरे क्षेत्र में अलविदा जुमें की नमाज अदा की गई।अजमतगढ़ स्थित सुन्नी जामा मस्जिद भीड़ अधिक होने के कारण लोग बाहर भी बैठकर नमाज अदा किए। साथ ही अल्लाह ताला से सलामती की दुआ मांगी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जगह-जगह हर मस्जिदों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गये थे। वही सी ओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,एस आई माया पति पान्डेय,एस आई प्रदीप कुमार राही,एस आई श्याम सिंह,एस आई झून्ना सिंह,एस आई रामगोपाल त्यागी व चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित पुलिस के जवान भी चक्रमण करते नजर आए।

कादीपुर गांव का अधूरा पंचायत भवन देख भड़के मंत्री जी।

कादीपुर गांव का अधूरा पंचायत भवन देख भड़के मंत्री जी।

अजमतगढ़  ब्लॉक के अधूरे पंचायत भवनों की सूची तलब।

कम्पोजिट विद्यालय कादीपुर रजादेपुर का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कादीपुर ग्राम पंचायत में अधूरे पंचायत को देखकर मंत्री जी भड़क उठे, वही रास्ता ना ठीक होने पर नाराजगी जाहिर की। नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने अजमतगढ़ ब्लॉक के सभी अधूरे पंचायत भवनों की रिपोर्ट तलब की। शुक्रवार को दोपहर मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद सड़क मार्ग से  गोरखपुर से आजमगढ़ समीक्षा में जा रहे थे। उनका काफिला अजमतगढ़ के ग्राम कादीपुर रजादेपुर रोड पर ही रुक गया और कुछ दूर पर स्थित ग्राम पंचायत में जा पहुंचे। पंचायत भवन अधूरा देख भड़क गए। मौके से ही उच्चाधिकारियों से बात कर पूरे ब्लॉक के अधूरे पंचायत भवनों की सूची तलब की यहां से मंत्री जी बगल ही स्थित कमपोजिट विद्यालय कादीपुर पर पहुंच गए, जहा का रास्ता ठीक ना होने पर बी डी ओ को चेतावनी दी और तत्काल रास्ता बनवाने का निर्देश भी दिया।
जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेडिकल पर चल रही है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र यादव अवकाश लेकर दवा लेने गए थे।  विद्यालय में जितने  छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। कायाकल्प के अंतर्गत कौन से कार्य कराए गए हैं, कौन से कार्य अधूरे हैं। जानकारी तलब की। काया कल्पयोजना के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी । विद्यालय में चारदीवारी ना होने पर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा इसका निर्माण जल्दी कराया जाय। बगल में पोखरी है इसके बावजूद भी चारदिवार का  निर्माण ना कराया जाना खेद जनक है। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि बाउंड्री का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाय। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी,खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

सज गई सेवई की दुकान खरीदारी में जुटे लोग।

सज गई सेवई की दुकान खरीदारी में जुटे लोग।
 
ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी हुई तेज।
दुकानों पर उमड़ने लगी है भीड 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी ईद का पावन पर्व अब मात्र चंद कदम दूरी पर है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी तेज हो गई है। ईद के दिन सेवई खाने और खिलाने का विशेष महत्व होता है,जिसके चलते सेवई की दुकानें हर चट्टी  चौराहे पर सज गई हैं। जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। 30 रोजे के बाद आने वाली ईद की अलविदा जुमा के बाद अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बाजारों में जरूरी सामानों को खरीदने के लिए लोगों की दुकानों पर भीड़ लग रही है। भीषण गर्मी के बाद भी अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं और पुरुष खरीदारी में लगे हुए हैं। नगर पंचायत जीयनपुर नगर पंचायत अजमतगढ़ सहित बाग खालिस बाजार, अंजान शहीद बाजार, चुनहवा, मालटा री और लाटघाट में भी सेवई खरीदने के लिए घर की महिलाएं विशेष रुप से उत्साहित होकर बाजारों में निकल रही हैं। ईद अल्पसंख्यक समुदाय में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

Wednesday, April 27, 2022

लड़की के साथ छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज।

लड़की के साथ छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के एक गांव की महिला ने अपनी लड़की के साथ शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया। जीयनपुर कोतवाली मे तहरीर देकर लड़की की मां ने बताया कि में और मेरी लड़की मंगलवार को अपने रिश्तेदार के लड़के की शादी में सोहरैया गई थी। जयमाल में जाने के लिए मेरी लड़की कपड़ा बदल रही थी इस बीच बारात में चंद नगर थाना हजारा जनपद पीलीभीत से आया गोविंद पुत्र श्रीपति छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो वह पीछे से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है।

युवती को तमंचे से धमकाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

युवती को तमंचे से धमकाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नूरुदीपुर गांव निवासिनी सुनीता देवी पत्नी लल्लन सिंह ने गांव के ही एक युवक पर पुत्री को तमंचा दिखा कर धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया। सुनीता देवी ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि मेरी लड़की घर से बाजार दूध लेने जा रही थी कि रास्ते में मेरे गांव का ही विशाल पुत्र प्रमोद सिंह उसे तमंचा सटा दिया और जान मारने की धमकी देने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो वह धमकी देते हुए भाग गया। विशाल सिंह सरकस किस्म का व्यक्ति है। जो किसी समय कोई भी घटना कर सकता है। सुनीता देवी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने विशाल के खिलाफ तमंचे से धमकाने और गाली  देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

समाज सेवी पुरुषोत्तम यादव ने रौजा इफ्तार पार्टी देकर दिया हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश।

समाज सेवी पुरुषोत्तम यादव ने रौजा इफ्तार पार्टी देकर दिया हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश।

जीयनपुर रौजा इफ़्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में बुधवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर नन्दलाल यादव के आवास पर दावत-ए-रोज़ा अफ्तार का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोगों ने प्रमुखता से भाग लिया। इफ़्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ दिखाई दे रही थी। मग़रिब की अज़ान के साथ ही सभी लोगों ने एक साथ इफ़्तार करना शुरू किया। इसके बाद इफ़्तार मुस्लिम समाज के लोगों ने मग़रिब की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने देश में अमन चैन,आपसी सौहार्द, ख़ुशहाली एवं भाई चारे के लिये दुआएं मांगी गई। वही पूर्व चैयरमेन जीयनपुर नन्दलाल यादव ने कहा कि हमारे लिये समाज एक बाग़ की तरह है जहां पर हर तरह के फूल शामिल हैं। बाग़ में ऐसे फ़ूल भी हैं जो खुश्बू देते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो खुश्बू से मरहूम हैं। में एक माली की तरह हूँ, सभी को एक समान सींचने की कोशिश करता हूं। इस रौजा इफ़्तार पार्टी में पप्पू अहमद,नेहाल मेहंदी,रामवृक्ष गौतम,विशाल यादव,एकलाख अहमद,मोहम्मद सालिम,अपोलो,अनवार अहमद,इस्लाम अहमद,शाहिद खान,चुन्नीलाल चौरसिया,गुड्डू मौर्या,बैध जायसवाल,पप्पू पाठक,अब्दुल वहाब,शेरा यादव आदि लोग प्रमुखता से शामिल थे। वहीं समाज सेवी पुरुषोत्तम यादव ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Tuesday, April 26, 2022

जीयनपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत,एक लड़की घायल।

जीयनपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत,एक लड़की घायल।

आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर दाउदपुर एवं सगड़ी तहसील के पास हुई दुर्घटना।

बेटी को परीक्षा दिला कर लौट रहे थे मुन्ना दीक्षित।

दवा लेने के लिए आजमगढ़ जा रहे थे राम विजय मौर्य।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग पर मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम नरहन खास निवासी राम विजय मौर्य उम्र 52 साल पुत्र स्वर्गीय चंद्रधारी मौर्य दवा लेने के लिए घर से अपनी बाइक से निकले थे। आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग दाऊदपुर के पास दिन में लगभग 12:30 बजे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर दब गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। वही दूसरी घटना इसी मार्ग पर सगड़ी तहसील से पूरब स्थित कोयले ढाबे के पास दिन में लगभग 1:00 बजे हुई। मुन्ना दीक्षित 48 साल पुत्र गिरधारी दीक्षित निवासी बरहज थाना बरहज जिला देवरिया अपनी पुत्री नेहा को लेकर सुबह परीक्षा दिलाने के लिए आजमगढ़ गए थे। परीक्षा दिला कर अपनी बाइक से पुत्री को लेकर लौट रहे थे कि
कोयला ढाबा के पास तेज रफ्तार से दोहरीघाट की तरफ से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मुन्ना दीक्षित की मौत हो गई। पीछे बैठी उनकी पुत्री नेहा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल नेहा को इलाज और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। सड़क हादसे में हुई दो मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

सहायक विकास कृषि अधिकारी और संविदा कर्मी के बीच मारपीट का मुकदमा दर्ज।

सहायक विकास कृषि अधिकारी और संविदा कर्मी के बीच मारपीट का मुकदमा दर्ज। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के सहायक कृषि अधिकारी और संविदा कर्मचारी के बीच सोमवार को कहासुनी और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। विकास खंड अजमतगढ़ में प्रदीप कुमार भारती सहायक विकास कृषि अधिकारी के पद पर तैनात हैं। हेमंत कुमार निवासी छपरा सुल्तानपुर कोतवाली जीयनपुर इसी विभाग बीपीएम के पद पर संविदा कर्मचारी है। सोमवार को हेमंत कुमार कार्यालय देर से पहुंचे। जिसके चलते सहायक विकास कृषि अधिकारी ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में पहले कुछ कहासुनी हुई। बाद में बेतनावली पर हस्ताक्षर को लेकर दोनों में  दोबारा विवाद हो गया। कहासुनी के बीच हाथापाई होने लगी। प्रदीप कुमार ने जीयनपुर कोतवाली में सोमवार को सायंकाल संविदा कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दिया था। मंगलवार को जीयनपुर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सऊदी भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप।

सऊदी भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप।

पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में दिया तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सगड़ी निवासी शाहनवाज खान पुत्र सलाउद्दीन खान ने मऊ जनपद के सहादतपुरा निवासी एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपया हड़पने का आरोप लगाया है। शाहनवाज खान ने तहरीर देकर कहा कि विदेश भेजने के नाम पर मऊ सहादतपुरा निवासी अजमल ने मुझसे ₹115000 लिया। मुझे विदेश सऊदी अरब रियाद में ड्राइवर का काम करने के लिए 3 मार्च 2022 को भेज दिया। वहां पर मुझे शहर से बाहर गाड़ी चलाने की बात हुई थी। लेकिन मुझे गाड़ी चलाने के लिए शहर में भेज दिया गया। जिसका मुझे कोई अनुभव नहीं था ना ही में शहर में गाड़ी चला सकता था। जब मैंने अजमल से बात किया तो उसने कहा अब कुछ नहीं हो सकता। में तुम्हारा पैसा वापस नही कर सकता। पैसा मांगने पर मुझे जान मारने की धमकी दे रहा है। विदेश में रह रहे अपने क्षेत्र के लोगों से चंदा लेकर अपने घर लौट आया। मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है।

जीयनपुर कस्बा के मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर।

जीयनपुर कस्बा के मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर।

ध्वनि रेंज को भी नियंत्रित रखने का निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली कस्बा स्थित मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को मंगलवार को देर शाम पुलिस ने उतरवा दिया। साथ ही सुबह शाम होने वाली अजान में ध्वनि को नियंत्रित रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मंगलवार को बाजार खास स्थित नूरी मस्जिद,कुरैश नगर स्थित दो मस्जिदों और नौशहरा की जामा मस्जिद सहित आधा दर्जन मस्जिदों के गुंबद पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवाया गया। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मस्जिद के इमाम लोगों से सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश की जानकारी दी गई। लोगों ने स्वेच्छा से मस्जिदों पर से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवा लिया और आश्वस्त किया कि मस्जिदों से निर्धारित रेंज में ही अजान प्रसारित की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। इस कार्यवाही से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ था।

गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट करने वाला शातिर अपराधी रामकृपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल।

गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट करने वाला शातिर अपराधी रामकृपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल।

मुठभेड़ में लूटकाण्ड के आरोपी के पैर में लगी गोली।
 
अवैध असलहा,कारतूस,लूट के 8 हजार रुपये व मोटरसाइकिल बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट की घटना में शामिल आरोपी को अहरौला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अहरौला थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में हुई गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट मामले में संलिप्त एक आरोपी थाना क्षेत्र में जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  अभियुक्त को रूकने का इशारा किया। अभियुक्त द्वारा पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। पूछताछ में बदमाश अपना नाम रामकृपाल पुत्र आद्या प्रसाद निवासी जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर का निवासी बताया और लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस सहित घटना में लूटे गये 8 हजार रूपये सहित एक मोटर सायकिल बरामद हुई है।

Friday, April 22, 2022

सीपू हत्याकांड के दो आरोपियों के जमानतदारों को जीयनपुर पुलिस ने भेजा जेल।

सीपू हत्याकांड के दो आरोपियों के जमानतदारों को जीयनपुर पुलिस ने भेजा जेल।

सीपू हत्या कांड के दो आरोपियों के तीन जमानतदारों को जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के तीन जमानतदारो को पुलिस ने जेल भेज दिया। जिससे जमानत लेने वालों एव अन्य लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के आरोपियों में विजय यादव उर्फ सचिन यादव पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसनपट्टी का जमानत शंकर यादव पुत्र बिल्लू यादव निवासी हसनपट्टी ने जमानत ली थी तो वही मोहम्मद रिजवान अहमद निवासी समुंद्रपुर के जमानतदार शब्बीर हसन पुत्र हसन असगरी व मोहम्मद बाकर पुत्र खुर्शीद हसन निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जमानत लेने और इन आरोपियों को हाजिर ना कराने को लेकर तीनों को जेल भेज दिया। वही इस कार्यवाही से जीयनपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Tuesday, April 19, 2022

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया निलंबित।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया निलंबित।

दबंगों द्वारा जेसीबी से गरीब का आशियाना गिराये जाने का मामला।

6 आरोपी गिरफ्तार,जेसीबी सीज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव में दबंगों ने जेसीबी की मदद से एक गरीब का आशियाना जमींदोज कर दिया। घटना रविवार को हुई बताई गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष ने इस मामले से एसपी को अवगत कराया। मामले जानकारी के बाद हैरान पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसपी सिटी को  मौके पर जांच के लिए भेजा। आरोप सत्य पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में रानी की सराय थानाप्रभारी समेत दो लोगों को निलंबित कर दिया। उधर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त जेसीबी को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान वहां उपस्थित रानी की सराय क्षेत्र के सेठवल ग्राम निवासी राजबली पुत्र शिवनाथ मौर्य ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के एक दबंग परिवार ने कुछ बाहरी लोगों की मदद से गृहस्थी के सामान को बाहर फेंक दिया एवं नकदी सहित जेवर उठा ले गये और जेसीबी लगाकर रविवार को दिन में उसके घर को ढहा दिया है। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मुकामी थाने को तत्काल दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बात की जानकारी पाकर हैरान हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने स्थलीय निरीक्षण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर को मौके पर भेजा। स्थलीय जांच में पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप  सत्य पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी का फरमान जारी किया। साथ ही इस मामले में पुलिस की लापरवाही संज्ञान में आने पर उन्होंने रानी की सराय थानाप्रभारी दिलीप सिंह एवं उप निरीक्षक नवलकिशोर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को मंगलवार की सुबह जानकारी मिली की सभी क्षेत्र के रूदरी मोड़ स्थित आटो स्टैंड के पास मौजूद हैं। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर दबिश देकर वहां मिले आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों में बालचंद व मखंचू  पुत्रगण स्व० रामकिशुन सोनकर ग्राम सेठवल, जेसीबी संचालक चंदन राजभर पुत्र राजबली ग्राम खैरा थाना क्षेत्र रानी की सराय तथा अर्जुन, भीम व नकुल पुत्रगण स्व० श्यामलाल सोनकर ग्राम तिवारीपुर थाना सिधारी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने रानी की सराय थाने का प्रभार नंद कुमार तिवारी को सौंपा है।

कोटेदार ने की राशन कार्ड धारक से मारपीट,ग्रामीणों ने तहसील में जमकर किया प्रदर्शन।

कोटेदार ने की राशन कार्ड धारक से मारपीट,ग्रामीणों ने तहसील में जमकर किया प्रदर्शन।

यूनिट से कम खाद्यान देने पर विरोध में मारपीट।

दुकान को निरस्त करने की मांग को लेकर जमकर किया प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना बिलरियागंज अंतर्गत रामपुर मधनापार निवासियों द्वारा गांव के कोटेदार गुलाब चंद यादव पुत्र राम मूरत यादव निवासी डूरीडीह मधनापार के खिलाफ तहसील पर पहुंचकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर कोटेदार पर कार्रवाई करने की मांग की।
वही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से तहसील पर पहुंचे और तहसील गेट से ही नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कोटेदार पर आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार जब हम लोग गांव में राशन लेने जाते हैं तो पहले तो यूनिट से हमेशा कम राशन देता है। ऊपर से पैसा भी अधिक लेते हैं और विरोध करने के बाद मारपीट पर आमादा हो जाते हैं और अभद्रता करने लगते हैं। जिस वजह से हम लोग काफी परेशान हैं। कोटेदार की यह दिनचर्या बन गई है कि हमेशा राशन कम देना और विरोध करने पर अभद्रता करना और मारपीट पर आमादा हो जाना बना हुआ है। जिसकी उच्चाधिकारियों से जांच कराकर कोटेदार का कोटा निरस्त करते हुए कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान राजेश कुमार,निर्मल राजभर,रंजीत कुमार,रामलाल, विनोद,पंकज कुमार,रामकेवल, रामसेवक,पंकज भारती, विशाल,सरिता,ऊषा,विमला देवी, संगीता,रंजना आदि रहे।

अधिवक्ता समिति सगड़ी के पूर्व अध्यक्ष के निधन से अधिवक्ताओ में शोक।

अधिवक्ता समिति सगड़ी के पूर्व अध्यक्ष के निधन से अधिवक्ताओ में शोक।

1980 से 1992 तक तहसील बार के रहे अध्यक्ष।

तीन दिन तक कार्य से अधिवक्ता रहेंगे विरत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी के पूर्व अध्यक्ष राधे मोहन मिश्रा का मंगलवार को अचानक देहांत हो जाने से तहसील सगड़ी पर अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर सम्वेदना व्यक्त करते हुए तीन दिन तक कार्य से विरत रहने का निर्णय किया। जिसके लिए पुस्तकालय भवन में बैठक कर।निर्णय लिया कि तीन दिन तक तहसील के समस्त न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया गया।
वही शव उनके निवास कोलाघाट से तहसील पर पहुंचा तो अधिवक्ताओ ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया एव फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी।उसके बाद उनकी शव यात्रा उनके पैतृक निवास बड़ा गाव पुनापार पहुचा वहा से दोहरीघाट के सरजू तट के मुक्तिधाम पर उनके बड़े पुत्र मनीष मिश्रा ने मुखाग्नि दी। वही राधे मोहन मिश्रा 1980 से 91992 तक निर्विवाद रूप से सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष रहे। जिनके निधन से तहसील अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। वह अपने पीछे दो बेटे आशीष कुमार मिश्रा एडवोकेट,मनीष कुमार मिश्रा एव चार बेटियां छोड़ गए।इस सम्बंध में तहसील बार के अध्यक्ष ओमकार नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हमने अपने बीच के एक शानदार अधिवक्ता और गुरु को खो दिया जो तहसील अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष रहते हुए अधिवक्ताओ की लड़ाई लड़ी और बार का काफी विकास किया।जिससे हम समस्त अधिवक्ता तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओ में अनिल सिंह,ओमकारनाथ त्रिपाठी, मणिकेश्वर मिश्र,वेद प्रकाश राय,सूर्यभान यादव,मनीष राय,संजय राय,मनसा यादव,अमरेंद्र सिंह, सुधीर राय,प्रेमशंकर यादव, हरिशंकर राय,हरिकेश यादव, दुर्गेश मिश्रा,पंकज दुबे,अविनाश राय,सन्तोष सिंह,संजय कुमार, सन्तोष कुमार आदि रहे।