अजमतगढ़ ट्रांसफार्मर में लगी आग धू धू कर जले।
आग लगने से 100 केवी का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्मिथ इंटर कॉलेज के बगल में लगे 100 केवी ट्रांसफॉमर्स में सोमवार को देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगी जिसके कारण हड़कंप मच गया। ग्रामीण बालू और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। पर आग नहीं बुझा पाई आग लगने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल रहा था। सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। वही ग्रामीणों का कहना था कि अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी है। जेई अनुराग ने बताया ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली है। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। वही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
No comments:
Post a Comment