राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया नववर्ष ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने जीयनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नववर्ष के अवसर पर पूजन अर्चन कर धूमधाम से नव वर्ष मनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म भी मनाया गया। इस अवसर पर सह प्रांत कार्यवाह विनय जी ने कहा कि नव वर्ष हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। प्रबंधन के साथ हमारे हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। सही मायने में हमारा नव वर्ष आज ही से आरंभ होता है। मनोज कुमार श्रीवास्तव जिला प्रचार प्रमुख आजमगढ़ ने कहा कि नव वर्ष हम सभी का आज ही से शुरु होता है। प्रकृति के साथ ही हमारे नव वर्ष का आरंभ होता है। हिंदू धर्म में त्योहारों को जो विभिन्न मान्यताएं दी गई है उसमें प्रकृति में निवास करने वाले हर जीव जंतु के लिए भोजन आदि की व्यवस्था होती है। नई फसल इस समय तैयार होती है,पेड़ पौधों में नयी पत्तियां आती है। एक नई ऊर्जा का संचार सभी लोगों में होता है। कहा कि असली मायने में हमारा नव वर्ष आज से ही आरंभ होता है,अन्य वर्ष तो कैलेंडर वर्ष के रूप में जाना जाता है। संघ में निरंतर राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता रहती है। आद्य सरसंघचालक डा.हेडगेवारजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। जीयनपुर में आगामी 10 अप्रैल को पथ संचलन का भी कार्य निर्धारित किया गया। जिसमें सैंकड़ों स्वयंसेवक भाग लेगें। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक अंबेश जी,तेज जी,रामप्रवेश,सर्वेश मिश्रा,विंध्यवासिनी सिंह,राजन तिवारी,राजेश सिंह,राजन सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,अरुण जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment