Tuesday, April 12, 2022

दो सोनोग्राफी सेंटरों को एसडीएम ने छापेमारी कर किया सीज।

दो सोनोग्राफी सेंटरों को एसडीएम ने छापेमारी कर किया सीज।

संदिग्ध दस्तावेज बरामद भूण हत्या की आशंका।

लाइसेंस निरस्तीकरण की की जा रही कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज कस्बा में दिव्य एवं समीर नाम से सोनोग्राफी सेंटर संचालित हो रहा था।
जहां पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार एव डिप्टी सीएमओ संजय कुमार द्वारा छापेमारी की गई जहां पर संदिग्ध चीजें बरामद होने पर दोनों ही सोनोग्राफी सेंटर को सील कर दिया गया है। और एफ आई आर दर्ज करने एव लाइसेंस निरस्तीकरण करने के आदेश दिए गए हैं। वही समीर सोनोग्राफी सेंटर पर ना कोई डॉक्टर था ना ही कोई कर्मचारी एक व्यक्ति प्राइवेट बैठा हुआ था जो सोनोग्राफी से स्कैन कर रहा था। जिससे कई संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं। जिस पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। जहां पर कोई भी अभिलेख नहीं मिला है जब जांच टीम ने फार्म एक मांगा तो वह भी उपलब्ध नहीं था। जिस पर  सोनोग्राफी प्रतिदिन की जाती है वह लिखा जाना अनिवार्य है। अनर्गल कुछ संदिग्ध पर्चियां पाई गई हैं। जिससे भूण हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिसके लिए डॉक्टर संजय गुप्ता को विधिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। सोनोग्राफी सेंटर पर छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई चीजें संदिग्ध बरामद हुई हैं और एक व्यक्ति जो सोनोग्राफी सेंटर पर बैठा पाया गया है वह कुछ कागजों के स्कैनिंग कर रहा था। जिस से पूछने पर बताया कि में लोगों को खाने के लिए समझा रहा था। जिस पर अधिकारियों ने जब पूछा कि आप इस सोनोग्राफी सेंटर के क्या हो तो जवाब नहीं दे पाया जिस पर मामला संदिग्ध होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण व एफ आई आर के आदेश दिए गए और दोनों ही सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर दिया गया है। वही दिव्य सोनोग्राफी सेंटर पर संदिग्ध चीजें बरामद हुई है एवं बिना डॉक्टर के अनुमति के ही सोनोग्राफी सेंटर चलाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment