Tuesday, April 12, 2022

आबादी में खुली शराब की दुकान बंद की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

आबादी में खुली शराब की दुकान बंद की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौपा ज्ञापन।

आबादी में दुकान खुलने से हो रही परेशानी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार को दाउदपुर गांव की दर्जनों महिलाएं बच्चों के साथ तहसील पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि शराब माफियाओं के ठेकेदारों द्वारा जबरदस्ती आबादी के समीप अंग्रेजी,देसी शराब एवं बीयर की दुकान लाकर खोल दिये हैं। जबकि यह दुकान पहले बागखालिस बाग में आबादी से दूर हुआ करती थी पर वर्तमान समय में आबादी के अंदर दुकान लाकर खोल दी गई है। जिसको लेकर पूर्व में भी उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर कोतवाली जीयनपुर को जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई थी पर महिलाएं जब कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने वहां से भगा दिया वही महिलाओं ने आरोप लगाया की पुलिस द्वारा कहा गया कि आप जिले पर जाएं। मंगलवार को दर्जनों महिलाओं ने गांव से चलकर तहसील पर पहुंची और जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोई भी अधिकारी आबादी के समीप खोली दुकान को बंद कराने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। जिससे हमारे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है एवं लोग उल्टे सीधे काम कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण शराब माफिया मनमाने ढंग से शराब बस्ती के अंदर बेच रहे है। मना करने पर आमादा फौजदारी हो रहे और मना करने के बावजूद भी बद्दी बद्दी गालियां देते हुए अभद्रता कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर दुकान को दूसरी जगह हटाने की मांग की है। इस दौरान केवली, लालमति,मानसा,उर्मिला,मीना, सविता,कुंती कुमारी,लक्ष्मी,सीमा, शकुंतला,संध्या आदि महिलाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment