सार्वजनिक पोखरी पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर ।
हाईकोर्ट के आदेश पर की गई बड़ी कार्रवाई ।
गांव के 4 दबंगों ने कर रखा था पोखरी पर बरसों से अतिक्रमण ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जोगिया वीर गांव में गाटा संख्या 305 जो सरकारी अभिलेखों में पोखरी के नाम से दर्ज है। जिस पर गांव के ही रफीउल्लाह शहजादे मैनुल हक अकरम हबीबुर्रहमान आदि ने कब्जा कर रखा था।जिसका रकबा कुल 208 हेक्टेयर सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। जिस पर गांव के ही मोहम्मद याकूब ने हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर रखा था। जिस पर हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी एवं अन्य को पोखरी से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। जिस पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी सीओ सगड़ी एवं पुलिस कोतवाली जीयनपुर द्वारा राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में 5 लेखपालों की टीम द्वारा पोखरी से अतिक्रमण हटाया गया। पोखरी पर बुलडोजर चलने से पूरे गांव में अभी कई पोखरियो पर कब्जा किए हुए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिस वजह से गांव के लोगों ने पोखरी के लिए काफी दिन से संघर्ष कर रहे थे। उनको अब जाकर न्याय मिला है कि पोखरी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जहां पर तीन जेसीबी मशीन लगाकर पूरे अतिक्रमण को उठाया गया इसके पूर्व में भी उस पोखरी से अतिक्रमण हटाया गया था पर लोग पुनः अतिक्रमण कर लिए थे। लेखपालों की टीम में राजस्व निरीक्षक उमा प्रसाद लेखपाल राम सागर सोनी लेखपाल सुजीत कुमार लेखपाल अमित कुमार गौड़ मनोज कुमार राय मोहम्मद नफीस आदि लेखपालों के द्वारा मौके पर पहुंचकर पैमाइश करने के उपरांत पोखरी से अतिक्रमण हटाया गया। पोखरी से अतिक्रमण हटाते ही गांव में अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर काफी हड़कंप मचा हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए देखे जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment