Wednesday, September 30, 2020

8 साल की बच्चीं के साथ 20 साल के युवक ने किया दुष्कर्म।

8 साल की बच्चीं के साथ 20 साल के युवक ने किया दुष्कर्म।

बच्चीं की हालत नाजुक महिला अस्पताल आजमगढ़ में परिजनों ने किया भर्ती।
 
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने परिवार जनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नौशहरा निवासी दानिश पुत्र फकरुद्दीन उम्र 20 साल के युवक ने 8 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर अजमतगढ़ रोड़ पर स्थित अपनी टेंट हाउस की दुकान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची जब घर पहुंची तो परिजन उसकी हालत देखकर हक्का बक्का रह गए।
बच्चीं के दादा ने जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर घर के बगल के पड़ोसी दानिश के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 376/5,ठ व पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मुबारकपुर तिराहे के पास एक प्राइवेट क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दानिश पुत्र फखरुद्दीन ने बगल की एक नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अपने टेंट हाउस की दुकान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्चीं को धमकी देते हुए कहा कि किसी से कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। वहीं आरोपी व्यक्ति वहां से आकर खुद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया। दादा की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने हमराहियों के साथ पहुंच कर उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित बच्चीं को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां बच्चीं का इलाज चल रहा है। देर रात मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आपके साथ न्याय होगा।

पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ की बैठक।

पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ की बैठक।

दूर दराज डियूटी लगाए जाने से नाराज।

डियूटी लगते ही प्रधानों ने बीएलओ को हटाने के लिए दी आपत्तियां।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड अजमतगढ़ मीटिंग सभागार में बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ की बैठक एवं प्रशिक्षण किया गया ।जिसमें प्रधानों और बीएलओ ने आपत्तियां देना प्रारंभ किया जिस पर काफी हो हंगामा मचा ।प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थित रहने से भी काफी हंगामा मचा।नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्र काफी नाराज दिखाई दिए। 
वही नायब तहसीलदार ने कहा कि ऐसे लोगों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी जो विकलांग प्रेग्नेंट और करोना से ग्रसित हैं।आप पर किसी का कोई दबाव नहीं है आपके पास किसी प्रधान नेता का फोन आ सकता है पर आप दबाव में ना आए एवं भयमुक्त होकर चुनाव को संपन्न करें आपके साथ प्रशासन पूरी तरह से खड़ा है यदि उसके बाद भी कोई दिक्कत हो तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
 वही  बैठक को प्रारंभ होते ही ड्यूटी को गलत तरीके से तहसील कर्मचारियों द्वारा लगाए जाने पर शिक्षामित्रों ने जमकर विरोध किया और कहा कि हम ड्यूटी ऐसी दशा में नहीं कर सकते जहां हमारी सुनी ना जा रही हो एवं हमें किसी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है।ऊपर से पिछले पंचायत चुनाव का अबतक किसी भी बीएलओ को पैसा नही मिला हमपर सिर्फ दबाव बनाकर काम लिया जाता है।ऊपर से अगल-बगल गांव में ड्यूटी लगाने के बजाय 18 से 20 किलोमीटर दूर चाहे वह महिला हो या पुरुष उनकी ड्यूटी लगा दी गई है जिसकी वजह से हम ऐसी दशा में ड्यूटी नहीं कर सकते। जिस पर नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्र ने कहा कि आप सभी लोग आपत्ति भेजें जिसका निस्तारण कर दिया जाएगा और अपने अगल-बगल ही आपको ड्यूटी कराई जाएगी पर अधिकतर शिक्षामित्रों ने मतदाता पुनरीक्षण सामग्री लेने से इनकार किया और कहा कि जब तक हमारी आपत्तियां ले ली नहीं जाती तब तक हम सहमत नहीं होंगे पर काफी समझाने बुझाने के बाद बीएलओ सामग्री ग्रहण किये। वही बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद के नहीं पहुंचने पर नायब तहसीलदार काफी नाराज हुए और कहा कि इस तरह से काम नहीं चलता है आप उनको बुलाइए तभी काम संपन्न होगा अन्यथा हम ऊपर लिख कर भेज देंगे ।दूसरी तरफ आलम यह रहा कि बाहर प्रधानों की काफी भीड़ जुटी रही कि हमारे गांव में विवादित लोगों की ड्यूटी लगा दी गई है जिसका प्रधानों ने विरोध कर कहा कि ऐसे लोगों की ड्यूटी हटाई जाए सुभहान प्रधान ने अपने अंजान शहीद गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा ड्यूटी लगाए जाने पर एवं उनके पति लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष होने के नाते उनकी ड्यूटी हटाई जाए की आपत्ति दी। इसी तरह तमाम लोगों ने ड्यूटी काटने के लिए आपत्ति दी। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि हम पिछले चुनाव में जितने भी ड्यूटी किए गए पंचायत चुनाव का ₹1 भी किसी शिक्षामित्र बीएलओ को नहीं दिया गया हम ड्यूटी करने को तो तैयार हैं पर हमारे लिए विभाग द्वारा हमेशा दूर व्यवहार किया जाता है जिसका हम खुले रुप से विरोध करते हैं यदि हमारे दूर-दराज में ड्यूटी लगाई गई तो किसी भी दशा में हम ड्यूटी करने के लिए बाध्य नहीं होंगे इस दौरान एडीओ पंचायत राम अशीष वीडियो अभय राय अमरजीत कुमार सुनील पाल प्रदीप उपाध्याय,राजमणि शर्मा सहित प्रधानों में सुभहान खान राजेश यादव वसीम अहमद अनिसुर रहमान सरवन सिंह अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, September 29, 2020

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर फूलन सेना का तहसील पर धरना।

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर फूलन सेना का तहसील पर धरना।

बाढ़ के पानी से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार घाघरा नदी की बाढ़ एवं कटान से पीड़ित देवारावासियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर फूलन सेना ने मंगलवार को तहसील सगड़ी परिसर में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।  बाद में सांकेतिक  धरना दिया।
फूलन सेना के लोगों ने राज्यपाल महोदय को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी  की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक को देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे 1 सप्ताह के अंदर पूरी नहीं की गई तो हम लोग अनिश्चितकालीन धरना  करने पर विवश होंगे। फूलन सेना ने अपनी मांग पत्र में कहां है कि  घाघरा नदी की बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों  की मौत हो गई जिन्हें तत्काल पारिवारिक लाभ दिया  जाए।टेकनपुर बांध कटने से बाढ़ का पानी अजमतगढ़ होते हुए इसरहा अम्मापार भरौली अत्तरकक्षा सिकंदरपुर तिवारीपट्टी डीडवानिया आदि दर्जनों गांवों मैं जमा हो गया है । जिससे सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह से डूब गई है और किसान बर्बाद हो गया है। यदि उनकी मदद नहीं की गई तो रवि की बुवाई भी नहीं कर पाएंगे ।
अपने मांग पत्र  फूलन सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के ऊपर बरहज थाने में दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने की भी मांग की ।धरने में राकेश गुप्ता , भजराम निषाद, विमला देवी चंद्रावती, रमेश निषाद, सत्यपाल निषाद राजेश निषाद, मुखदेव निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महावतगढ़ गांव में चली गोली एक घायल।

महावतगढ़ गांव में चली गोली एक घायल।

पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के  महावतगढ़ गांव में  सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे के करीब गोली चलने से शिवधनी चौहान पुत्र मेठई चौहान उम्र 40 साल जो गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अजमतगढ़ पी एच सी पर पुलिस इलाज के लिए ले गयी जहाँ से डाक्टरों ने सदर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति के चेहरे पर दाग के निशान बने हुए जिसे डॉक्टरों ने संदिग्ध बताते हुए सदर में जांच कराने को कहा वही मौके पर घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है तो वहीं घायल व्यक्ति द्वारा गांव के ही 4 लोगों को आरोपी  बनाया जा रहा है। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि जांच करने के उपरांत मुकदमा दर्ज किया जाएगा मामला संदिग्ध लग रहा है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

विधायक बन्दना सिंह ने किया ट्रांसफार्मर का सुभारम्भ।

विधायक बन्दना सिंह ने किया ट्रांसफार्मर का सुभारम्भ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजान शहीद गांव में 250 केवी के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया जो पूर्व में 100 केवी का था जो बार बार जल जाया करता था। जिससे समस्त ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एव गांव में कुल लगभग 500 से ऊपर कनेक्शन धारक है। पर विधायक सगड़ी ने कई बार अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा पर ट्रांसफार्मर नही बदल जा सका।कारण की विधायक निधि से पैसा मांगा जा रहा था। पर निधि कोरोना की वजह से एक वर्ष के लिए बंद है तो विधायक की संस्तुति पर ऊर्जा मंत्री की स्वीकृति पर इस गांव में ट्रांसफार्मर लग सका। जिसका लोकार्पण ग्राम प्रधान शना सुबहान खान एव विधायक बन्दना सिंह ने किया। जिससे ग्रामीणों को निर्बाध रूप से बिजली मिलने लगेगी। विधायक बन्दना सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए ऊर्जा मंत्री की स्वीकृति से यह सम्भव हो सका। में ग्रामीणों के हर सुख दुःख के लिए सदैव खड़ी रहती हूं। जनता की जो भी समस्याएं होंगी उसे पूरा किया जाएगा। वही ग्राम प्रधान शना सुबहान खान ने कहा कि जो पूर्व में ट्रांसफार्मर 100 केवीए का लगा था। वह बार-बार जल जाया करता था। हमने सगड़ी विधायक से अनुरोध किया था कि हमारे गांव में 500 घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। तब जाकर विधायक द्वारा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर उर्जा राज मंत्री के सहयोग से लगा इसके लिए सगड़ी के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज मंत्री का धन्यवाद करते है। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान सुबहान खान, नरेंद्र सिंह, अब्दुल हन्नान चिश्ती, मोहम्मद अरशद, सेराज अहमद, अंसार अहमद, इरफान अहमद, सलाउद्दीन, रेहान अहमद, दुर्गा गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, नन्दू गुप्ता, बद्री गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता आदि रहें।

Monday, September 28, 2020

वैशवारा न्यूज़ के संपादक रमाकांत पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वैशवारा न्यूज़ के संपादक रमाकांत पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फर्जी आईडी बनाकर पत्रकार व उसकी पत्नी को करता था अश्लील व अपमानजनक पोस्ट।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़  मेहनगर पुलिस ने बैसवारा न्यूज़ के संपादक रमाकांत पांडे को पत्रकार व उसकी पत्नी को फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से अश्लील व अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया। सुनील त्यागी पत्रकार ने थाना मेहनगर पर लिखित तहरीर दिया की किसी व्यक्ति द्वारा भिन्न भिन्न नाम से कई फ़ेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर मेरे एवं मेरी पत्नी के बारे में अश्लील एवं अपमानजनक पोस्ट किया जा रहा है। वादी के तहरीर के आधार पर थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0-132/20 धारा 509 भादवी व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मेहनगर व साईबर सेल को जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। जिस पर साइबर सेल द्वारा जांच के उपरांत अभियुक्त रमाकान्त पाण्डेय पुत्र सत्यदेव पाण्डेय निवासी गोपालपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया। प्र0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव के निर्देशन में निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्रा मय हमराह कांस्टेबल पवन यादव, संदीप जायसवाल एवं साइबर सेल टीम द्वारा वांछित अभियुक्त रमाकांत पांडेय को गोपालपुर के पास से गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने रमाकांत पांडे के कब्जे से अपराध में संलिप्त मोबाइल को बरामद किया और अभियुक्त को जेल भेज दिया ।

बीआरसी पर महत्वपूर्ण बैठक में नदारद रहा स्वास्थ्य विभाग।

बीआरसी पर महत्वपूर्ण बैठक में नदारद रहा स्वास्थ्य विभाग।

दो ग्रुपो में न्याय पंचायत वार हुई बैठक।

दस्तक एव संचारी रोग नियंत्रण पर  प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक संपन्न।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ पर सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक एवं 2:00 बजे से 4:00 बजे तक दस्तक अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम एवं उनके उपाय व 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांव गांव जागरूकता कार्यक्रम एवं साफ सफाई जलजमाव गांव में बैठक कर जागरूकता अभियान लारवा साइड को समाप्त करने के लिए छिड़काव करना एवं 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक गांव में कीड़े मारने की दवा आदि का वितरण करने के संबंध को लेकर बैठक की गई।
वही बैठक में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अधिकारी और कर्मचारी ही नदारद रहे। जिसकी वजह से लोगों को पूरे बातों की जानकारी नहीं हो सकी बैठक में मंजरी सिंह बीएमसी यूनिसेफ एवं कुसुम राव बीसीपीएम मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानाध्यापकों को उक्त संचारी रोग नियंत्रण के लिए विधिवत तरीके से समझाया बुझाया और विद्यालयों से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चलाकर संचारी रोग नियंत्रण मच्छरों के प्रकोप से बचाना जलजमाव साफ-सफाई आदि करने की जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि जिस तरह से  क्षेत्र में जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उसको देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण एवं उसके रोकथाम के लिए व्यवस्था कर कर हमें प्रत्येक अभिभावक एवं आम जनता को जागरूक करना है। जिससे कि इससे बचाव हो सके। इस दौरान शिक्षकों में डॉ हरकेश मिश्र, कमलनयन यादव, पंकज, दिनेश कुमार,तेज प्रताप राय, अनिल कुमार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कैदियों को रखें:न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 सितम्बर-- जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार वह पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गयाl
 इस अवसर पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गयाl इसी के साथ ही निर्देश दिया गया कि कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कैदियों को रखें एवं किसी मे कोरोना के लक्षण दिखाई दे तो  उसकी जांच कराएंl

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। 
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के ऐसे क्षेत्र जहाॅ पर पहले से इण्डस्ट्रीयल एरिया घोषित है एवं ऐसे स्कूल जो आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में आ गये हैं, लेकिन उनका नक्शा अभी पास नही हो रहा है, जिलाधिकारी द्वारा उन सभी व्यक्तियों के व्यक्तिगत दावों की सुनवाई की गयी। 
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, एसडीएम सदर/ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट (आईएएस) गौरव कुमार, सचिव आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बैजनाथ, नगर नियोजक, ईओ नगर पालिका आजमगढ़ उपस्थित रहे।

Sunday, September 27, 2020

कंजरों को ग्रामीणों ने गांव से खदेड़ किया बाहर।

कंजरों को ग्रामीणों ने गांव से खदेड़ किया बाहर।

दो स्कूली छात्राओं से की जेवर की छिनैती।

परिजनों ने नही दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नरैना गांव की बाग में नरैना की दो छात्राएं रिया पुत्री राजीव कुमार राम 12 वर्ष एव आँचल पुत्री विधिचन्द 13 साल निवासी नरैना थाना जीयनपुर रविवार को सुबह 10:00 बजे लगभग कोचिंग जा रही थी कि उसी दौरान नरैना बाग में कंजर आदिवासियों का एक झुंड दो दिनों से डेरा डाले हुए है। जो चार पांच लड़के और महिलाओं ने बच्चियों को रोककर उनके गले की चैन और कान की बाली छीन ली और पैसे मांगने लगे तो बच्चियो के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची 112 नंबर एवं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली आकर पूछताछ करने में जुट गई। परिजनों को भी थाने पर बुलाया गया और उन्होंने बताया कि यह जेवर सोने का नहीं बल्कि रोल गोल्ड का था। ईन कंजरों लोगों ने सोने का समझकर छीन लिया है।बच्चियों के साथ मारपीट की है। पर किसी गलतफहमी की वजह से इस तरह का मामला हुआ। किसी प्रकार का कारवाई परिजनों ने नहीं करने की बात की। जिस पर पुलिस में पकड़ी गई दोनों महिलाओं को छोड़ दिया। और ग्रामीणों ने कंजर आदिवासियों को गांव की बाग से खदेड़ कर गांव के बाहर कर दिया और कहा कि दोबारा इस क्षेत्र में कतई दिखाई मत देना जिससे यह घुमंतू जाति के लोग बाहर चले गए कोतवाल नंद तिवारी ने बताया कि दो बच्चियां कोचिंग जा रही थी। कंजरो के तीन चार बच्चों और बच्चियों ने इन छात्राओं को रोककर इनके जेवर छीन लिए थे। बाद में परिजनों ने बताया कि वह रोल गोल्ड का था और किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किए यहां तक कि तहरीर भी नहीं दी गई जिस पर मामला शांत हो गया और महिलाओं को छोड़ दिया।

Friday, September 25, 2020

राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला महासचिव ने जीयनपुर के नवागत कोतवाल का माला भेंट कर किया स्वागत।

राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला महासचिव ने जीयनपुर के नवागत कोतवाल का माला भेंट कर किया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नवागत कोतवाल नन्द कुमार तिवारी को जीयनपुर कोतवाली का चार्ज मिलने की खुशी में राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला महासचिव दिवाकर गिरी द्वारा किया गया माला पहनाकर स्वागत। जिस तरह से लोगों के द्वारा जीयनपुर कोतवाली में हमारा स्वागत किया गया आप लोगों का धन्यवाद। जीयनपुर कोतवाली के नवागत  कोतवाल ने बताया कि जिस उद्देश्य से जीयनपुर कोतवाली का चार्ज पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा हमें दिया गया है। उसी जिम्मेदारी के साथ उसको हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उस का निर्वहन करेंगे। हमारा पहला उद्देश्य है कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना और यातायात व जाम की समस्या से क्षेत्र की जनता को निजात दिलाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हर वर्ग हर धर्म के लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक कर हर समस्या का निदान किया जायेगा। क्षेत्र की जनता के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे और हर समस्या का निदान भी करेंगे। इस दौरान रामजन्म सिंह, दिनेश यादव, राधेश्याम गौड़, रवि गुप्ता, जितेंद्र पाठक, गब्बर सिंह, अनुराग राय, दीपक सिंह, विपिन सिंह,शाहिल यादव, आदि रहें।

तीसरे दिन भी बरसात का कहर जारी कई घरों में घुसा पानी घर से निकलना हुआ दुश्वार।

तीसरे दिन भी बरसात का कहर जारी कई घरों में घुसा पानी घर से निकलना हुआ दुश्वार।

सगड़ी क्षेत्र पूरा जलमग्न,किसान व्यापारी सब परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में विगत 03 दिन से लगातार बारिश हो रही है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। किसान हो या व्यापारी सभी लोग परेशान हैं। इसे दैवीय आपदा के रूप में देखा जा रहा है। गांव का आलम यह है कि कच्चा मकान गिर रहे हैं तो वही मवेशी मर रहे हैं। घरों में बिजली का करंट बन कर उतर रहा है और जो सबसे महत्वपूर्ण बात नगर पंचायत हो या ग्राम पंचायत हर जगह सड़कों पर पानी का जलभराव है। लोगों का घरों से निकलना आना-जाना दुश्वार हो गया है। नाली की सफाई सुचारू रूप से नहीं है। जिसकी व्यवस्था पूर्व में नहीं की गई थी। वही हर नगर पंचायत का यही हाल है। आलम यह है कि व्यापारियों के दुकान में पानी घुस रहा है तो वहीं व्यापारियों का नुकसान होना तय है। अब इस दैवी आपदा से बरसात में किस का दोष दिया जाए। वही अगर समय रहते नालियों की सफाई  की जाती तो शायद जलजमाव से मुक्ति मिल जाती। ऐसे में संबंधित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी और जनप्रतिनिधि और चेयरमैन, जिम्मेवार नहीं तो कौन है। यह प्रश्न पूछना हर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। और जब तक व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगी तब तक यह प्रश्न होता रहेगा। नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पंचायत अजमतगढ़ के बाजारों में बरसात का पानी घुस रहा है। उसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है। पूरी तरह से लबालब भरे रोड पर बरसात का पानी प्रशासन की तैयारी की पोल खोलने के लिए तैयार हैं।

Wednesday, September 23, 2020

बैटरी चोरी का आरोप लगाने से आहत युवक ने की आत्महत्या।

बैटरी चोरी का आरोप लगाने से आहत युवक ने की आत्महत्या।

दो के खिलाफ नामजद तहरीर मुकदमा दर्ज।

आरोपी के घर के सामने शव रख किया सड़क जाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी धीरज पुत्र दीपचंद राम उम्र 18 साल बैटरी चोरी करने को लेकर दबंगो द्वारा दी जा रही धमकी को लेकर आत्महत्या कर लिया। तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था । पिता  द्वारा  दी गई तहरीर पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। जानकारी के अनुसार  10 दिन पूर्व  सत्येंद्र मौर्य  पुत्र श्याम नारायण  निवासी नरहन खास  थाना जीयनपुर  की एक बैटरी  ट्रैक्टर की चोरी हो गई थी। धीरज  सत्येंद्र मौर्य के यहां चालक का कार्यकर्ता था। आरोप के बाद  बगल में ईट भट्ठा संचालक राजा चौहान  पुत्र शिव कुमार चौहान  निवासी कंजरा दिलशादपुर थाना जीयनपुर ने भी  बैटरी चोरी का इल्जाम लगाकर  मारने पीटने की धमकी दे रहे थे। जिसे लेकर  धीरज के परिवार और आरोपियों में पंचायत भी हुई थी। पर लोग मान नहीं रहे थे। जिसे लेकर धीरज ने बीती रात अपने ही घर में  रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने  सत्येंद्र मौर्य  के घर पर पहुंचकर  उनके घर के सामने शव रखकर जीयनपुर अमिला मार्ग को जाम कर  प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की इस दौरान सतेंद्र  का परिवार अंदर से दरवाजा बंद करके घर के अंदर दुबक गया  बाद में पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार सगड़ी  मयंक कुमार मिश्रा ने समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर  पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोप लगाया कि  मेरे पुत्र को  यह दोनों लोग बार-बार  जान से मारने की धमकी बैटरी चोरी का इल्जाम लगा रहे थे। जबकि जो बैटरी चोरी हुई थी। वह सत्येंद्र मौर्य को मिल चुकी थी। इसके बावजूद भी यह लोग मान नहीं रहे थे। पिता की तहरीर पर  सत्येंद्र मौर्य पुत्र श्याम नारायण एवं  संजीव चौहान उर्फ कालू चौहान  पुत्र शिव कुमार चौहान  निवासी कंजरा दिलशादपुर के खिलाफ  पुलिस ने धारा 306 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया कोतवाल नंद कुमार  तिवारी ने बताया कि  दोनों ही आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही  इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

नशे की गिरफ्त मे जीयनपुर की युवा पीढ़ी - नेहाल मेहदी

नशे की गिरफ्त मे जीयनपुर की युवा पीढ़ी - नेहाल मेहदी 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर में युवाओं के सुंदर भविष्य को नशा दीमक की तरह चाट रहा है। धूम्रपान व शराब से लेकर नगर पंचायत जीयनपुर मे हेरोइन, गांजा के कारोबार का आज जैसे जाल सा बिछ गया है। नशे का आदी नवयुवक अपने शरीर से ऐसे खेलता नजर आ रहा है, जैसे उसके लिए जीवन का कोई महत्व ही न हो। नेहाल मेहदी ने कहा की नगर में नशीले पदार्थ बेचने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गए है जिसके चलते नगर के युवक नशे की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। गरीब मजदूर तब्का नशे मे इस प्रकार लिप्त है की अपनी कमाई पूरी हेरोईन व गांजे में बर्बाद कर रहा है जिससे वह खुद भी मौत को दावत दे रहा है और समाज को भी तेजी से दूषित कर रहा है। नशे की लत इस प्रकार बढ़ गई है की इसकी जरूरत पूरी करने के लिए युवा चोरी कर के नशीले पदार्थ खदीद रहा है जिससे चोरी और लूट की घटना भी तेजी से बढ़ रही है।
एक आदर्श नगर बनाने के लिए हमें समाज से ऐसी गंदगी को निकलना होगा जिसके लिए नगर का एक एक व्यक्ति जागरूक होकर इस पर रोक लगाने के लिए युवाओ पर नजर रखे ।
नेहाल मेहदी ने कहा की इस प्रकरण पर जल्द ही प्रशासन के आला अधिकारीयों से सम्पर्क करके इस पर अंकुश लगाने के लिए कदम बढ़ाया जाएगा और तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा । आज की युवा पीढ़ी को नशे जैसी गिरफ्त से बचाने की जरूरत है। युवा वर्ग नशे में इतना ज्यादा संलिप्त हो गया है कि वह अपने साथ-साथ देश के भविष्य को भी अंधकार की तरफ ले जा रहा है । यदि समय रहते नशे पर रोक नही लगाई गई तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Tuesday, September 22, 2020

नन्द कुमार तिवारी बने जीयनपुर कोतवाल।


Monday, September 21, 2020

एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिये निर्देश- जिलाधिकारी

मरीज के फोन पर 15 मिनट के भीतर पहुंचेगी एम्बुलेंस-: जिलाधिकारी

एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिये निर्देश- जिलाधिकारी

वाहनों के रख-रखाव और कोविड उपचाराधीनों को पीजीआई पहुंचाने के बारे में हुई चर्चा- 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 21 सितम्बर-- जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं पर जिलाधिकारी राजेश कुमार की हमेशा निगाह रहती है। इसका असर अब सेवाओं पर भी दिखने लगा है। मरीज का फोन आने के 15 मिनट के अंदर एम्बुलेंस बताए स्थान पर पहुंच जाएगी। इस संबंध में एंबुलेंस सेवा को निर्देशित किया गया कि मरीजों की सेवा और आपातकालीन परिस्थिति में एंबुलेंस सेवा सदैव तत्पर रहे और समय पर गंतव्य स्थान पर पहुँचना सुनिश्चित करें। जिला महिला अस्पताल में एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा बैठक में एम्बुलेंस सेवा के जिले के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एम्बुलेंस सेवा के सुचारु संचालन के संबंध में एम्बुलेंस सेवा के इमरजेंसी मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव अजय राय, वरुण यादव, राघवेंद्र सिंह और इमरान ने अपने-अपने सुझाव रखे। उन्होने बताया कि वह सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर एंबुलेंस की देखरेख में 24 घंटे लगे हुए हैं। इस समय जिले में 51 एंबुलेंस 108 नंबर की हैं तथा 52 एंबुलेंस 102 नंबर की हैं। दो एडवांस लाइफ सपोर्ट सेवा (एएलएस) की हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 370 कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ आम लोगों तक एंबुलेंस सुविधा पहुंचाने में लगे हुए हैं।
108 और 102 एम्बुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रभाकर यादव ने संबंधित एंबुलेंस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस बात का एहसास कराया कि आम मरीजों को अच्छी से अच्छी सुविधा देना हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मरीज या उसके परिजन के फोन के 15 से 20 मिनट के भीतर एंबुलेंस को बताए स्थान पर पहुंच जाना चाहिए और गंभीर मरीज को हर हाल में अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसलिए जब भी मरीज या उसके परिजन की काल पूरी होने के साथ ही मरीज का नाम और पूरा पता (एम्बुलेंस कर्मी तकनीकी तौर पर उसे केस प्राप्त होना कहते हैं) की स्थिति स्पष्ट हो जाए तो काल के एक मिनट के अंदर ही एम्बुलेंस को गंतव्य की ओर चल देना चाहिए। उन्होंने एम्बुलेंस की मरम्मत के लिए रखे गए फ्लीट एक्जीक्यूटिव से कहा कि मरीजों को समय से पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की समय से मरम्मत होनी चाहिए। साथ ही निर्देश दिया जिले के एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत की जाए। इस दौरान दो एम्बुलेंस के खराब होने का पता चला तो फ्लीट एक्जीक्यूटिव ने तुरंत उसकी मरम्मत कराई। एम्बुलेंस में मौजूद दवाइयां और ऑक्सीजन की भी जांच की गई तो सभी एंबुलेंस में पर्याप्त मात्रा में मिले। प्रोजेक्ट मैनेजर ने इस दौरान कोरोना उपचाराधीनों के पीजीआई, लखनऊ सुरक्षित पहुंचाने के बारे में भी चर्चा की।
एम्बुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डा. एके सिंह ने बताया कि यह एम्बुलेंस कर्मियों की आम बैठकों का हिस्सा है जिसमें एम्बुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों की जरूरत पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाती है। इसमें ही कुछ कमियां दिखती हैं तो उन्हें दूर करने की कोशिश की जाती है।

तहसील पर समाजवादियों ने किया धरना प्रदर्शन।

तहसील पर समाजवादियों ने किया धरना प्रदर्शन।

उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौपा ज्ञापन।

जमकर की सरकार विरोधी नारे,सरकार को बरखास्त करने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सोमवार को विधायक गोपालपुर नफीस अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों को लेकर तहसील पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
इस दौरान धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक नफीस अहमद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते,कॅरोना संकट बढ़ा एव किसान नौजवान बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा आरक्षण पर वार कानून व्यवस्था ध्वस्त है। समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है भ्रष्टाचार और घोटालों पर नियंत्रण नहीं है महिलाओं बच्चिया असुरक्षित हैं ऐसी सरकार को कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं है ।प्रदेश में नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है तो कर्मचारियों की छटनी बुरी तरह से की जा रही है जिससे आम लोगों पर रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है। वही सरकारी नौकरियों की भर्ती आउट सोर्स से कराने का सरकार ने जो मन बनाया है उससे समूह ग और घ के कर्मचारियों को काफी दंश झेलना पड़ेगा। सरकारी संस्थाएं बढ़ते हुए घाटे को देखते हुए बंद किया जा रहा है मिलावटखोरों पर किसी प्रकार की लगाम नहीं लगाई जा रही है महंगाई से जनता की कमर टूट रही है। हम देश के राष्ट्रपति व राज्यपाल से ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे और आंदोलन करेंगे ऐसी भ्रष्टाचारी आताताई सरकार को हम लोगों से अपील करते हैं कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने में ही जनता का भला है।
 पूर्व मंत्री वसीम अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सरकार में लोगों का रोजगार छिन गया हो करोना संकट गहराता जा रहा हूं एवं करोना के नाम पर प्रत्येक जनपद में किट के नाम पर करोड़ों रुपया का घोटाला किया जा रहा है ।जो सरकार किसान विरोधी हो नौजवान विरोधियों एवं रोजगार पूरी तरह से गायब हो और सरकार रोजगार पर ध्यान न देकर सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त हो ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है ।इस दौरान डाक्टर हरिराम यादव,डॉक्टर असद इदरीश,देवनाथ यादव ,शंकर यादव,हारून खान, संत विजय यादव,ओमप्रकाश राय,जगजीत सिंह,शशिकला सिंह ,सपना निषाद,जय राम सिंह पटेल ,रामाश्रय राय  राकेश यादव एमएलसी,विजय चौहान,हंसराज चौहान, आदि रहे।

सपा के प्रदर्शन में शामिल युवक को लगा कार से धक्का।

सपा के प्रदर्शन में शामिल युवक को लगा कार से धक्का।

 प्रदर्शनकारियों ने लाठी डंडे से कार तोड़ा ।

चकबंदी अधिकारी और ड्राइवर को मारपीट कर किया घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में सोमवार को सपा के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक में गोरखपुर से आ रही चकबंदी अधिकारी की कार से मुबारकपुर त्रिमुहानी के पास धक्का लग गया। जिससे बाइक सवार मोहम्मद फहद पुत्र मैनुद्दीन 18 घायल हो गया। इससे आक्रोशित प्रदर्शन में शामिल उसके साथी कार का पीछा कर कोयला ढाबा के पास आजमगढ़--दोहरीघाट मार्ग पर रोका और लाठी-डंडे से जमकर तोड़फोड़ की। चकबंदी अधिकारी राजीव कमल उम्र लगभग 52 साल से भी हाथापाई की और मोबाइल छीन ली एव ड्राइवर राजकुमार पुत्र विश्वंव नाथ से ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया और मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने के पहले ही तोड़फोड़ करने वाले फरार हो गए । मौके पर पहुंचे जीयनपुरय कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह घायल और  कार सवार चकबंदी अधिकारी को थाने ले आए। वही सोमवार को समाजवादी पार्टी का तहसील मुख्यालय पर धरना था । जिसमें काफी संख्या में  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला था। कुछ युवक जीयनपुर की तरफ से तहसील मुख्यालय जा रहे थे । इसी बीच मुबारकपुर त्रिमुहानी के पास  गोरखपुर से आ रहे हैं। आजमगढ़ में तैनात चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार कमल की कार से  में बाइक सवार फ़हद को धक्का लग गया और वह घायल हो गया। अपने साथी को घायल देख दर्जनों प्रदर्शनकारी कार का पीछा कर कोयला ढाबा के पास रोक लिए और लाठी-डंडों से पीटकर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और अधिकारियों एवं ड्राइवर को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और घायल को थाने ले आई । कोतवाल स्वतन्त्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है । अभी तक तहरीर नही मिली है।

Saturday, September 19, 2020

पोखरी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत।

पोखरी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की  मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

(रिपोर्ट मो0 अरशद अजमतगढ़)

आजमगढ़।    
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में शनिवार को शौच करने गए 6 वर्षीय बालक अनुज सोनकर पुत्र अजय सोनकर की पड़ोस की पोखरी में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अनुज सोनकर पिछले 2 वर्षों से ननिहाल में रह रहा था। अनुज सोनकर दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन आयुषी 8 साल, छोटा भाई अनुराग 3 साल व दूसरे नंबर का भाई 6 साल अनुज सोनकर मूल रूप से ग्राम  माहुल का निवासी है। नगर पंचायत अजमतगढ़ में मामा बेचन सोनकर के यहां 2 वर्षों से रह रहा था। शनिवार को करीब 3:00 बजे वह घर से शौच करने के लिए निकला था। काफी देर के बाद भी जब अनुज घर नहीं आया तो परिवार के लोग चिंतित हुए। 5:00 बजे सायंकाल घर के लोग खोजने लगे तो बगल में स्थित पोखरी में उस का शव  मिला।अनुुुज का शव  मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की नानी मीरा व मामा बेचन, सोचन , सोनू और मोनू सोनकर का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने उसके घर माहुल बाजार सूचना दे दी एवं अफरा-तफरी में एंबुलेंस द्वारा अनुज का शव लेकर ननिहाल के लोग 6:00 बजे के लगभग माहुल के लिए निकल गए ।

देवरा खास राजा के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

देवरा खास राजा के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

बाढ़ में बह गए दर्जनो घर ,अपात्रो को पट्टा दिए जाने का आरोप।

ज्ञापन सौपकर जांच की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा के ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे लगभग ट्रैक्टर ट्राली आदि से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील पर जमकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि गांव के दर्जनों कटान पीड़ितों के साथ लेखपाल द्वारा किए जा रहे अन्याय को रोका जाए एवं इस वर्ष बाढ़ में त्रिलोकी का पुरवा मुरारी का पूरा बगहवा एवं जाग बली का पुरवा में हुए कटान से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को ही पट्टा दिया जाए। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा मिलीभगत कर अपात्र लोगों को पट्टा दिया जा रहा है जो हम ग्रामीण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे एवं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में जो लोग विस्थापित गांव से हो चुके हैं। उन्हें बांध से दक्षिण और गोला गोरखपुर में बसे हुए हैं एवं उन्हें जमीन व मकान की सुविधा पूर्व में दी जा चुकी है। अब जब गांव में कटान हो रही है तो जो लोग गांव के किसान हैं। अन्यत्र बसे हुए हैं पर खेतों में जिनकी मंडई कट गई हैं। उन्हें भी पट्टे की सूची में शामिल किया जा रहा है जो गलत है ।जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तहसील पर जमकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी के स्टोनो को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि लेखपाल के खिलाफ एवं पत्रावली की जांच किसी सक्षम अधिकारी से करा कर पात्र लोगों को ही पटा दिया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो गरीब असहाय निर्मल लोगों के साथ न्याय नहीं किया जाएगा। इस दौरान तहसील पर एक भी अधिकारी उपस्थित नहीं रहा पूरी तहसील सन्नाटा छाई रही जहां अधिकारी उपस्थित नहीं रहे। जिसके अभाव में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी के स्टेनो को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश यादव सहित चंद्रभान, सुभाष,रामाशीष यादव, कमलेश, श्रीकेश,राम प्रसाद गौड़,राजेश,सुराती देवी, वीरेंद्र पटेल, संजय पटेल,रामकरन यादव आदि रहेें।