जीयनपुर में जर्जर बिजली के तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है लगातार बाधित - नेहाल मेहदी
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के कुरैश नगर निवासी समाज सेवी नेहाल मेहदी ने कहा कि जहां सरकार अपने विकास कार्यों के बड़े बड़े दावे करते नहीं थकती है वहीं दूसरी तरफ जर्जर हुए बिजली के तारों के कारण नगर की बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो रही है और अधिकारीयों के कान में जूं तक नहीं रेंगती। नगर में प्रतिदिन कहीं ना कहीं जर्जर तार टूटने से कई कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है । पता करने पर मालूम हुआ की मछली मार्केट और अजमतगढ रोड पर ट्रांसफार्मर से निकलने वाला एल टी तार लगभग 3 से 4 किमी के दायरे में पूरी तरह जर्जर हो चुका है जो केवल बेहयाई से किसी प्रकार चल रहा है जिसपे किसी नेता और अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है ।
नेहाल मेहदी ने बताया की नगर के कुरैश नगर वार्ड का ट्रांसकार्मर भी पूरी तरह से जर्जर है और बिजली विभाग केवल जुगाड़ और बेहयाई से चला रहा है इस ट्रांसफार्रमर की भार क्षमता 100 के.वी.ए से बढ़ाकर 250 के.वी.ए का प्रस्ताव मैने SDO के माध्यम से भेजवाया था लेकिन आज 6 महीने से उपर हो गया फाईल पर कोई काम नहीं हुआ मालूम करने पर संबंधित विभाग का कहना है कि हमारे पास बजट नहीं है । इस से साफ पता चलता है सरकार के झूठे और खोखले दावे का जिसका ध्यान जनता की मूलभूत सुविधाओं पर नहीं जा रहा है ।
नेहाल मेहदी ने मिडीया से बातचीच मे कहा की मैं सगड़ी विधायक श्रीमती बंदना सिंह जी से आग्रह करता हूं की नगर वासियों की इस समस्या का समाधान कराने का कष्ट करें । आप अपने विधायक निधि से उपरोक्त जर्जर तार और कुरैश नगर वार्ड का ट्रांसफार्मर बदलवाने का कष्ट करें ताकि नगर वासियों को इस गंभीर समस्या से निजात मिले ।
No comments:
Post a Comment