नगर की सफाई करने पहुंचे सफाई को पीटा किया प्रदर्शनश।
जबतक गिरफ्तारी नही तबतक नही होगी सफाई।
कोतवाली में दी तहरीर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत आजमगढ़ में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे सफाई कर्मियों द्वारा नगर में सफाई की जा रही थी कि नगर के तीन चार लोग मिलकर अलाउद्दीन पुत्र रहमतुल्ला निवासी अजमतगढ़ उम्र लगभग 35 साल को मारपीट कर घायल कर दिया बाद में समस्त नगर पंचायत के दर्जनों सफाई कर्मियों ने सफाई न करने का निर्णय लेते हुए गिरफ्तारी की मांग करते हुए। जीयनपुर कोतवाली पहुंच गए और वहां जमकर प्रदर्शन किया वह तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गयी। वही सफाई कर्मी द्वारा नगर के सोनू पुत्र लालजी, राकेश पुत्र लालजी, संतोष पुत्र लालजी पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने गाली गलौज धक्का-मुक्की करते हुए लात घुसा से बुरी तरह से मार कर घायल कर दिया जिस पर सारे सफाई कर्मी आक्रोशित हो गए और सफाई करने का बहिष्कार कर दिया सभी लोग थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन कर तहरीर दी और गिरफ्तारी तक गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी सफाई कार्य का बहिष्कार किया इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment