Sunday, September 6, 2020

अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली।

अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली।

घायल व्यक्ति को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के समरूपुर गांव में रविवार की शाम 5:00 बजे के करीब बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाशों ने लगभग 56 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गोली मार दी और मौके से असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना का कारण सन् 2007 में हुई एक हत्या के मुकदमे में पैरवी करना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाल स्वतंत्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समरूपुर गांव निवासी लौटन राम पुत्र स्व0 पवारु राम उम्र 56 साल  को लगभग शाम 5:00 बजे के करीब खेत से घास लेकर घर जा रहें थे कि रास्ते में ही बाइक सवार बदमाशों ने अधेड़ व्यक्ति से पहले उसका नाम पूछा और फिर बदमाशों ने कहा कि जो 2007 में तुम्हारे मामा की हत्या हुई थी। उसमें गवाही करना छोड़ दो।
इस पर लौटन राम ने कहा कि में गवाही करूंगा। इसके बाद बदमाशों ने लौटन राम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। लोगों के अनुसार बदमाश अपना मुंह गमछे से बांधे हुए थे। पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेज कर जांच में  जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment