तहसील पर समाजवादियों ने किया धरना प्रदर्शन।
उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौपा ज्ञापन।
जमकर की सरकार विरोधी नारे,सरकार को बरखास्त करने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सोमवार को विधायक गोपालपुर नफीस अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों को लेकर तहसील पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
इस दौरान धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक नफीस अहमद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते,कॅरोना संकट बढ़ा एव किसान नौजवान बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा आरक्षण पर वार कानून व्यवस्था ध्वस्त है। समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है भ्रष्टाचार और घोटालों पर नियंत्रण नहीं है महिलाओं बच्चिया असुरक्षित हैं ऐसी सरकार को कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं है ।प्रदेश में नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है तो कर्मचारियों की छटनी बुरी तरह से की जा रही है जिससे आम लोगों पर रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है। वही सरकारी नौकरियों की भर्ती आउट सोर्स से कराने का सरकार ने जो मन बनाया है उससे समूह ग और घ के कर्मचारियों को काफी दंश झेलना पड़ेगा। सरकारी संस्थाएं बढ़ते हुए घाटे को देखते हुए बंद किया जा रहा है मिलावटखोरों पर किसी प्रकार की लगाम नहीं लगाई जा रही है महंगाई से जनता की कमर टूट रही है। हम देश के राष्ट्रपति व राज्यपाल से ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे और आंदोलन करेंगे ऐसी भ्रष्टाचारी आताताई सरकार को हम लोगों से अपील करते हैं कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने में ही जनता का भला है।
पूर्व मंत्री वसीम अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सरकार में लोगों का रोजगार छिन गया हो करोना संकट गहराता जा रहा हूं एवं करोना के नाम पर प्रत्येक जनपद में किट के नाम पर करोड़ों रुपया का घोटाला किया जा रहा है ।जो सरकार किसान विरोधी हो नौजवान विरोधियों एवं रोजगार पूरी तरह से गायब हो और सरकार रोजगार पर ध्यान न देकर सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त हो ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है ।इस दौरान डाक्टर हरिराम यादव,डॉक्टर असद इदरीश,देवनाथ यादव ,शंकर यादव,हारून खान, संत विजय यादव,ओमप्रकाश राय,जगजीत सिंह,शशिकला सिंह ,सपना निषाद,जय राम सिंह पटेल ,रामाश्रय राय राकेश यादव एमएलसी,विजय चौहान,हंसराज चौहान, आदि रहे।
No comments:
Post a Comment