चेयरमैन के भाई सहित 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज।
जीयनपुर नगर पंचायत के सभासद पति की पिटाई का मामला।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के जामेअतुलबनात वार्ड के सभासद पति एव पूर्व सभासद चंद्रजीत यादव मंगलवार को हुई पिटाई के मामले में जीयनपुर पुलिस ने चेयरमैन के भाई सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि सोमवार को नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में आधा दर्जन सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर बैठक का विरोध किया था और जिले के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री सहित कुल नौ लोगो को शिकायती पत्र लिखकर नगर में हुए विकास कार्यो के जांच की मांग की है और अपने ऊपर कभी भी हत्या की आशंका जाहिर की है। साथ ही 22 सूत्री मांगों का पत्रक जिलाधिकारी, मण्डला आयुक्त,मुख्यमंत्री आदि को भेजा है। बुधवार को ये सभी सभासद और सभासद प्रतिनिधि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने गए थे पर उनसे मुलाकात नही हो सकी। वही नगर पंचायत जीयनपुर के पूर्व सभासद और वर्तमान में सभासद पति चंद्रजीत यादव पुत्र जीवधन यादव ने कोतवाली में दिये तहरीर में कहां है कि 7 सितंबर को नगर पंचायत जीयनपुर के बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें चर्चा के दौरान तीखी बहस हो गई थी। इसी बहस को लेकर 8 तारीख को सायंकाल 7:00 बजे के करीब मुझे चेयरमैन के भाई कृपाशंकर यादव सहित कई लोगों ने लात घुसो से मारना पीटना शुरू कर दिया और मार कर मुझे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जाते जाते मारने वालों ने धमकी दिया कि इस बार बच गए अगली बार कोई हरकत की तो नहीं बच पाओगे । चंद्रजीत की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कृपा शंकर यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी हसन पट्टी थाना जीयनपुर,राहुल पुत्र शंकर यादव,संजय यादव का ड्राइवर पता अज्ञात,राहुल यादव का ड्राइवर पता अज्ञात,दो अन्य गाड़ी चालक पता अज्ञात के खिलाफ अपराध संख्या 280 / 20 के तहत धारा 147 /323 /504/ 506/352 और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी स्वतन्त्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment