Saturday, October 26, 2024

मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या,पुलिस ने मुख्य आरोपी को लिया हिरासत में।

मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या,पुलिस ने मुख्य आरोपी को लिया हिरासत में।

पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़। 
आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिधारी थाना क्षेत्र के निवासी 32 वर्ष से दीपू चौधरी का पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जो कि यह मामला न्यायालय में लंबित था जिसको लेकर आज दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने दीपू पर कैंची से हमला कर दिया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।वही इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल का कहना 
है कि दीपू के घर के पास थोड़ी सी जमीन थी जिसकी सफाई को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया और एक पक्ष के व्यक्ति ने कैंची से उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में जहां मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जीयनपुर थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आठ हजार रुपये पीड़ित व्यक्ति के खाते में कराया वापस।

जीयनपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 8000, हजार रुपये कराए वापस।

जीयनपुर थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 8000,हजार रुपये पीड़ित व्यक्ति के खाते में
कराया वापस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आठ हजार रुपये पीड़ित व्यक्ति के खाते में कराया वापस। रितिश पटेल पुत्र दिनेश पटेल निवासी मोहम्मदपुर बेलवनिया थाना जीयनपुर ने सूचना दिया कि 24,09,2024 को फोन पे एप्प के माध्यम से मोबाइल नंबर 9119845502 पर 8000, हजार रुपये मंगा लिया गया। तत्पश्चात आवेदक रितिश पटेल द्वारा साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराया गया। शिकायत की जांच कांस्टेबल शहादत अंसारी द्वारा किया गया। रितिश पटेल से फोन पे पर साइबर फ्रॉड कर अपनी मोबाइल पर आनलाइन 8000, हजार रुपए मंगा लिया। वहीं शिकायत के बाद आठ हजार रुपये जांच कर्ता शहादत अंसारी ने पीड़ित व्यक्ति के खाते में 8000, हजार रुपये आनलाइन वापस कराया गया।पीड़ित व्यक्ति को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचने के बाद प्रमाण पत्र दिया गया। जिस पर रितिश पटेल ने खुशी का इजहार करते हुए जीयनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान टीम प्रभारी जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह और एस आई विश्वजीत पांडेय मौजूद रहे।

जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर 11 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर तीन का निस्तारण।

थाना समाधान दिवस पर 11 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर तीन का निस्तारण।

दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पार्टी रवाना की गई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस जीयनपुर पर फरियादियों की सुनी गई समस्या। समाधान दिवस पर कुल 11 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मात्र तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया और दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पार्टी रवाना की गई।शेष संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने थाना समाधान दिवस पर आई शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस पर कुल 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।जिसमें राजस्व विभाग के 11 व  पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण के लिए टीम रवाना की गई। जिसमें से मौके पर मात्र राजस्व विभाग 03 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान एसआई नीलमणि सिंह,एसआई मुन्ना लाल यादव,चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अजय यादव,उर्दू बाबू अबुल हसन,एसआई विश्वजीत पान्डेय,सूर्यदेव यादव सहित राजस्व विभाग के कैलाश यादव,रामसागर सोनी,रघुवंश सिंह,समोधी राम,उमाप्रसाद, रामकृपाल सिंह,सरिता बर्मा  आदि लोग मौजूद रहे।

Sunday, October 20, 2024

पार्सल से आभूषण का प्रलोभन दें खाते में लिया 46 हजार।

पार्सल से आभूषण का प्रलोभन दें खाते में लिया 46 हजार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कपारगढ निवासी महिला से पार्सल से आभूषण का प्रलोभन पर महिला से आनलाइन 46 हजार लिए कोतवाली पर पहुंची महिला दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा। नेहा पत्नी राहुल निवासी कपारगढ ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी मोबाइल पर भिन्न भिन्न नम्बर से विगत कई दिनों से काल कर पार्सल से पैसा और गहना और मोबाइल और मेकअप का सामान भेजने का प्रलोभन देकर पैसा मांगा गया जिस पर नेहा ने जीयनपुर बाजार में पंहुच कर गहना गिरवी रख कर जनसेवा केंद्र से अमन नामक व्यक्ति को उसके नम्बर पर खातों में 46 हजार रुपए खाते में डाल दिया जिसके बाद घर पंहुची महिला से दुबारा 5 हजार मांगने लगा फिर उसके परिजन महिला को लेकर जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर आप बीती बताई और ठगी के शिकार होने के बाद नम्बर संचालक अमन निवासी अज्ञात पर के विरुद्ध तहरीर देकर गुहार लगाई जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता धारा 316(2),66 डी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश में जुट गई है।

ससुर के ब्रह्मभोज में कहासुनी को लेकर बहू और बेटी बेटे को मारपीट कर किया घायल दर्ज हुआ मुकदमा।

ससुर के ब्रह्मभोज में कहासुनी को लेकर बहू और बेटी बेटे को मारपीट कर किया घायल दर्ज हुआ मुकदमा।

जीयनपुर पुलिस ने एक महिला उसके पुत्र व पुत्री को मार-पीट करने पर एक पर दर्ज किया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में ससुर के ब्रह्म भोज के दौरान शराब के नशे में कहासुनी को लेकर अगले दिन घर पर चढ़कर महिला और उसके एक पुत्री और पुत्र को मारपीट कर किया घायल जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। हरैया गांव में एकता शर्मा के ससुर राम प्रसाद के ब्रह्म भोज में शराब के नशे में गांव के ही निवासी के साथ रिश्तेदार की कहा सुनी वह गाली गलौज हुई जहां मौके पर घर वालों ने जुट कर मामला शांत कराया जिसको लेकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे गांव के ही निवासी हरिंदर यादव पुत्र चिन्नू यादव ने रीता शर्मा के घर पर चढ़कर सुषमा पुत्री अशोक व आलोक पुत्र अशोक को मार-पीट कर घायल कर दिया जिसके बाद रीता ने जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर दी जीयनपुर पुलिस ने हरेंद्र यादव पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।

इसरापार रामगढ़ में निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

इसरापार रामगढ़ में निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

शिविर में लगभग 540 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के इसरापार रामगढ़ गांव में होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं मां शारदा उमा शंकर एजुकेशनल जनसेवा ट्रस्ट  के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन इसरापार रामगढ़ में बबलू तिवारी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर हमाई आजमगढ के अध्यक्ष डॉ देवेश दुबे ने कहा कि- इस तरह के आयोजन से सुदूर क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इस तरह के मेडिकल कैंप अनवरत होते रहने चाहिए आज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कैंप में बुखार,चर्म रोग, बवासीर,मिर्गी, पथरी,लकवा एवं अन्य रोगों का निःशुल्क इलाज किया गया। कैंप में लगभग 540 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर के दवा दिया गया। शिविर में आजमगढ के होम्योपैथिक के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ0 भक्तवत्सल,डॉ0 देवेश दुबे, डॉ0 गिरीश सिंह,डॉ0 ए०के राय,डॉ0 चमन लाल,डॉ0 रणधीर सिंह,डॉ0 नीरज सिंह,डॉ0 सीजी मौर्य,डॉ0 प्रमोद गुप्ता,डॉ0 नवीन दुबे,डॉ0 बी पांडे,डॉ0 अनुतोष वत्सल, डॉ0 अभिषेक राय,डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव,डॉ0 नीरज दूबे,डॉ0 राजकुमार राय,डॉ0 एच पी त्यागी,डॉ0 अनिल पांडे,मोहम्मद अफजल ने अपनी सेवाएं दीं,सहयोगियों में आशीष तिवारी,रमेश पांडे,हेमंत पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक अवन कुमार तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया।

प्रसिद्ध लाटघाट का मेला सोमवार को,सजा दुर्गा पूजा पंडाल और दुकानें।

प्रसिद्ध लाटघाट का मेला सोमवार को,सजा दुर्गा पूजा पंडाल और दुकानें।

प्रशासन ने दो-दिवसीय लाटघाट मेला को लेकर कसी कमर।

प्रसिद्ध बिरहा गायकों का मेला में होगा मुकाबला।

ड्रोन कैमरे से लाटघाट मेला की होगी निगरानी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगडी तहसील क्षेत्र के लाटघाट कस्बे में ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला रविवार की शाम व सोमवार को लगेगा पूजा कमेटियों ने पूरी तैयारी कर ली है। पंडालों से निकलने वाली सतरंगी रोशनी से आसपास का इलाका अभी से ही जगमगा उठा। पंडाल की खूब सूरती देखने को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही है। मेले को झालर और लाइटों से सजाया गया है। मेला विभिन्न प्रकार की दुकानों से सज गया है पुलिस प्रशासन से मेला समिति के अध्यक्ष अनिल मिश्रा व सदस्यों से मेला को लेकर सहयोग मांगा और जानकारी ली मेले में आठ स्थानों पर दुर्गा मां के प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं दो स्थानों पर बिरहा का मुकाबला आयोजित होगा। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तीन एसएचओ, 21उपनिरीक्षक, 65 कांस्टेबिल, 20 महिला सिपाही व एक प्लाटून पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड भी तैनाती के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति मुस्तैद रहेंगी। वहीं ड्रोन कैमरा से लाटघाट मेला की निगरानी की जाएगी वहीं पूजा समितियों द्वारा 20-20 वालंटियर लगाए गए हैं। वहीं सोमवार को आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रूट डाइवर्ट रहेगा। जिससे कि यातायात प्रभावित न हो। दो दिवसीय मेले में बिरहा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व बिहार से करीब चार बिरहा कलाकार शामिल होंगे रौनापार रोड पर बिरहा का मुकाबला उजाला यादव और रामजन्म जांबाज टोपी वाला के बीच होगा। जीयनपुर रोड पर रवीना रंजन और सुधीर लाल यादव के बीच बिरहा का मुकाबला होगा।जिसके लिए मेले के व्यवस्था में। मुख्य रूप से लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान,मेला अध्यक्ष अनिल मिश्रा, अंशु गुप्ता,अशोक मिश्रा,सोनू मिश्रा,राजेश गुप्ता,पीयूष गोंड,नीरज गौड़, प्रग्यांशु राय,सत्येंद्र, रत्नेश सहित लाटघाट चौकी के सिपाही व दर्जनों की संख्या में पूजा समिति के 
कार्यकर्ता मेला को लेकर सतर्कता बरत रहे।

उचित दर विक्रेता पतिला गौसपुर की दुकान हुई निलंबित,दर्ज हुआ मुकदमा।

उचित दर विक्रेता पतिला गौसपुर की दुकान हुई निलंबित,दर्ज हुआ मुकदमा।

अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद के निर्देश पर हुई जांच।

जांच में लगभग 30 कुंतल गेहूं व 73 कुंतल चावल सहित चीनी मिली गायब।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतिला गौसपुर खंड विकास बिलरियागंज में स्थित उचित दर विक्रेता की दुकान जांच में हुई निलंबित दर्ज हुआ मुकदमा अपर आयुक्त खाद एवं रसद के निर्देश के क्रम में हुई जांच लगभग 30 कुंतल गेहूं व 73 कुंतल चावल व चीनी स्टॉक से गायब।अपर आयुक्त खाद एवं रसद उत्तर प्रदेश के शिकायती प्रार्थना पत्र पर सप्लाई इंस्पेक्टर इंद्रजीत प्रसाद ने शनिवार की शाम को पतिला गौसपुर उचित दर विक्रेता की दुकान की जांच की इस दौरान ग्राम प्रधान सुनीता यादव पत्नी रविंद्र यादव मौजूद रहे वहीं पूर्ति निरीक्षक ने 103 कार्ड धारक का बयान दर्ज किया जिसमें पात्र गृहस्ती के प्रति यूनिट 4.5 किग्रा कम दिया जाता है। वहीं अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2 किग्रा कम राशन वितरित हुआ उचित दर विक्रेता जीशान हैदर पुत्र लल्लन अहमद उर्फ फौजी जो उनके नाम से उचित दर की दुकान है। आजमगढ़ शहर में परिवार के साथ निवास करते हैं वही प्रधान सुनीता यादव के जेठ हरिश्चंद्र यादव की पास मशीन लेकर दुकान का संचालन करते हैं। उचित दर की दुकान पर रेट बोर्ड स्टाफ बोर्ड अंत्योदय व पात्रता सूची के साथ-साथ अधिकारियों के मोबाइल नंबर का प्रदर्शन नहीं पाया गया वहीं सितंबर 2024 के वितरण में आई-पास मशीन से खाद्यान्न गेहूं लगभग 30 कुंतल चावल 73 कुंतल व चीनी 30 किलो कम पाई गई इसके बाद पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत प्रसाद ने पतिला गौसपुर के उचित दर की दुकान पर काला बाजारी पाई गई जिस पर दुकान को निलंबित कर बिलरियागंज थाना पर तहरीर देकर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत उचित दर विक्रेता जीशान हैदर पुत्र लल्लन अहमद उर्फ फौजी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर बिलरियागंज पुलिस जांच में जुट गई है।

Saturday, October 19, 2024

एडीएम वित्त ने जीयनपुर गौशाला व एम आर एफ सेंटर का किया निरीक्षण।

एडीएम वित्त ने जीयनपुर गौशाला व एम आर एफ सेंटर का किया निरीक्षण।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित गौशाला व एमआरएफ सेंटर का एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने किया निरीक्षण वहीं एम आर एफ सेंटर को त्वरित रूप से चालू कराने के निर्देश। शनिवार को 2:00 बजे एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य के साथ जीयनपुर गौशाला का निरीक्षण किया और गौशाला के रंगरोगन कराने के साथ गौशाला में पशुओं को दिए जाने वाले चारे की जानकारी ली। रजिस्टर का अवलोकन किया जिसके बाद शाहपुर नेवादा में स्थित एम आर एफ सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान कूड़े का ढेर देखकर प्रतिदिन मापन कर छंटाई कराने और मशीन को चालू करने के साथ अलग-अलग कुड़ा को बेचने के लिए निर्देशित किया और प्रतिदिन की रिपोर्ट बनाकर प्रेषित करने के लिए कहा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य,राजू यादव,रामा यादव सहित दर्जनों नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

एडीएम वित्त की अध्यक्षता में सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित।

एडीएम वित्त की अध्यक्षता में सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित।

कुल 69 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर छः का हुआ निस्तारण।

एडीएम वित्त ने समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त की अध्यक्षता हुआ आयोजित कुल 69 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर छः का हुआ निस्तारण एडीएम वित्त ने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश। शनिवार की सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील पर एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 प्रार्थना पत्र पड़े जिन में 36 राजस्व,8 पुलिस व विकास 4, स्वास्थ्य विभाग दो,शिक्षा एक, सामाज कल्याण दो अन्य के 6 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर 6 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। इस दौरान सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को जनसुनवाई गुणवत्तापूर्ण पाए जाने पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने और नहीं पाए जाने पर दोबारा दो से तीन दिन के अंदर जांच कराने के लिए निर्देशित किया। वहीं जांच को तहसील स्तर से क्रास चेकिंग करें।सगड़ी सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,बीडीओ जितेंद्र मिश्रा,ईओ अल्का मौर्य,सप्लाई इंस्पेक्टर अनूप शाही,पंकज यादव,खंड शिक्षा अधिकारी के एन सिंह सहित तहसील स्तरीय कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

रजादेपुर मठ की दो दुकान में किराया को लेकर फिर बंद हुआ ताला।

रजादेपुर मठ की दो दुकान में किराया को लेकर फिर बंद हुआ ताला।

नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ दो दुकान पर बंद कराया ताला।

किराया विवाद को लेकर दो दुकानदारों का शांति भंग में हुआ चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रजादेपुर मठ के मकान में किराया को लेकर विवादित दुकान का नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ बंद कराया ताला दो दुकानों का फिर बंद हुआ ताला दोनों दुकानदार का जीयनपुर पुलिस ने शांति भंग में किया चालान। आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध रजादेपुर मठ की सड़क किनारे दर्जनों दुकान स्थित है। जिसको वर्षों पूर्व से स्थानीय लोगों को आवंटित कर किराया वसूली की जाती है। चौक पर स्थित दो दुकानों का चार वर्ष से किराया नहीं मिलने पर मंहथ शिवसागर भारती ने दो माह पूर्व दोनों दुकानों पर ताला लगा दिया था। जिसको लेकर दोनों दुकानदार शनिवार की सुबह ताला खोल दियें मंहथ शिवसागर भारती की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के निर्देश पर नायब तहसीलदार रणजीत सिंह जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह महिला व पुलिस बल के साथ पहुंचकर खुली हुई दोनों दुकानों का दुबारा ताला बंद कराया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में स्थानीय दुकानदार व दोनों दुकानदार के परिजन जुट गए और दुकान बंद करने का विरोध किया। इसके बाद दुकानदार मनीष मोदनवाल व पंकज मोदनवाल पुत्रगण प्रकाश मोदनवाल निवासी जीयनपुर का जीयनपुर पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं रजादेपुर चौक पर दुकान में ताला बंद करने को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करते रहे।

जीयनपुर पुलिस ने कुंटू सिंह के दो सहयोगी को रंगदारी लेने पर मुकदमा दर्जकर किया गिरफ्तार।

कुख्यात माफिया कुंटू सिंह के नाम पर तीन लाख ली रंगदारी दर्ज हुआ चार पर मुकदमा दो गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने कुंटू सिंह के दो सहयोगी को रंगदारी लेने पर मुकदमा दर्जकर किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकच्छा बरडीहा निवासी अब्दुल रहमान ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर कुंटू सिंह के चार सहयोगी पर तीन लाख रुपए रंगदारी लेने और फिर मांगने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्जकर दो को किया गिरफ्तार।अतरकच्छा बरडीहा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र रुस्तम खान ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि अब्दुलहई पुत्र इलियास,सरफराज खान उर्फ अशहद पुत्र अब्दुलहई,फैजल पुत्र अनवर,सोएब पुत्र अनवर ने कुख्यात माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर के नाम पर उनके लिए धन की वसूली करने और चल रहे मुकदमे में खर्च के नाम पर तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या कराने की धमकी देने पर 6 अक्टूबर को एक लाख रुपए और 18 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे दो लाख रुपए दिया जिसके बाद और रुपए की मांग करने पर तहरीर देकर आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 480/24  भारतीय न्याय संहिता धारा 308(5) के तहत चार पर मुकदमा दर्जकर मुखबिर की सूचना पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह 8:45 बजे बरडीहा मोड़ से अब्दुल हई पुत्र इलियास उम्र 59 वर्ष और सोएब पुत्र अनवर उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया पूर्व से आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है।

Friday, October 18, 2024

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल युवक की हुई मौत।

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल युवक की हुई मौत।

परिजनों ने बिना सूचना दियें किया दाह संस्कार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल युवक की देर रात में हुई मौत बिना सूचना के ही परिजनों ने किया अंतिम संस्कार। गुरुवार की दोपहर में अजमतगढ़ से घोसी मार्ग पर तिवारीपट्टी गांव के सामने अजय शाही पुत्र ओमप्रकाश शाही व अंकुश मौर्य पुत्र हरिकेश मौर्य निवासी कटिहारी जनपद मऊ घर जाते समय बुलेट से टक्कर में गिर पड़े वहीं तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दोनों युवकों को कड़ी टक्कर मारकर फरार हो गया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां गंभीर रूप घायल युवक अंकुश मौर्य हायर सेंटर में इलाज के लिए स्थांतरित किया गया जिसे परिजन लेकर घर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया मृतक अंकुश दो भाइयों में बड़ा था। जिसकी शादी नहीं हुई थी। माता प्रमिला व पिता हरकेश की पूर्व में मौत हो चुकी है। छोटा भाई मुंबई में रहकर नौकरी करता है।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने रियल टाइम खतौनी को लेकर लेखपालों के साथ की बैठक।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने रियल टाइम खतौनी को लेकर लेखपालों के साथ की बैठक।

शासन द्वारा संचालित योजनाओं को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बैठक कर रियल टाइम खतौनी के कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी शासन द्वारा संचालित योजनाओं को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश। शुक्रवार को 2:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर रियल टाइम खतौनी और वरासत के लंबित प्रकरण व जनसुनवाई से संबंधित विवादों को समय से पूर्ण करने के लिए सभी राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया। सगड़ी नायाब तहसीलदार रणजीत सिंह ने रियल टाइम खतौनी फिडिंग को लेकर क्रमशः समीक्षा कर कार्य पूर्ण करने के लिए चेतावनी दी और दो दिन में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान शुक्रवार को देर शाम तक राजस्व कर्मियों के द्वारा तहसील पर रियल टाइम खतौनी की फीडिंग की जा रही थी। वही 903 रियल टाइम खतौनी के सापेक्ष 788 रियल टाइम खतौनी पूर्ण की जा चुकी है। जिसकी समीक्षा व रिपोर्ट जांची गई। बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह,पन्नालाल,विजय वर्मा,कैलाश यादव,स्नेहिल राय, रामसागर सोनी,रामेश्वर चौहान, हीरालाल,समोधी राम सहित दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

निर्विरोध घोसी चीनी मिल के उपसभापति बने रजनीश राय।

निर्विरोध घोसी चीनी मिल के उपसभापति बने रजनीश राय।

रजनीश राय के उपसभापति बनने पर लाटघाट में मना जश्न।

उपसभापति बनने पर माल्यार्पण कर लाटघाट में हुआ भव्य स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तरौका निवासी भाजपा उम्मीदवार रजनीश राय घोसी चीनी मिल के निर्विरोध उपसभापति बनने पर लाटघाट में हुआ भव्य स्वागत बंटी मिठाई। गुरुवार को घोसी चीनी मिल उपसभापति पद पर पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय राय तीन बार लगातार अध्यक्ष बनने के बाद चौथी बार भाई रजनीश राय भाजपा से निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद शाम को लाटघाट पंहुचने पर रजनीश राय का स्थानीय लोगों व भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लाटघाट में भव्य स्वागत किया गया वहीं फूल माला पहनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान उपसभापति रजनीश राय ने कहा कि मिली जिम्मेदारी का बखुबी निर्वहन करुंगा वहीं सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय राय,सरपंच राजेश राय, राम अवध मौर्य,रामायण यादव, नारायण यादव,रवि राय,आनंद राय,पप्पू राय,प्रमोद राय,पीयूष राय सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन व कलाकारों को आदर्श रामलीला समिति ने किया सम्मानित।

वैदिक मंत्रों के बीच जीयनपुर में हुआ राम का राज्याभिषेक। 

मनमोहक झांकियों से कलाकारों ने दर्शकों को किया भाव विभोर।

प्रशासन व कलाकारों को आदर्श रामलीला समिति ने किया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर द्वारा गुरुवार को पूर्णिमा के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक बड़े ही धूमधाम से और वैदिक मत्रों के बीच किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने मनमोहक झांकियों से दर्शकों को रात 2:00 बजे तक बांधे रखा और भक्ति गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। आदर्श रामलीला समिति द्वारा नौ दिवसीय रामलीला का स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। दशहरे के बाद गुरुवार को भगवान राम का जहां वैदिक मंत्रों के बीच राज्याभिषेक किया गया वहीं रामलीला मंच पर झांकी निकालकर कलाकारों ने भूत भवन शंकर का तांडव नृत्य,शिव स्तुति,राधा कृष्ण नृत्य,महा काली का विकराल स्वरूप, हनुमान वंदन,गोपियों के साथ कृष्ण की लीला, कृष्ण भक्त सुदामा की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया ,
अतुल कुमार त्रिपाठी,मनीष कुमार चौरसिया,डब्लू गुप्ता,मुन्ना गुप्ता,सुनील सोनी,दीपक गुप्ता, राम केवल गुप्ता ने रामलीला के कलाकारों को अंग वस्त्रम और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह व उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को सहयोग के लिए धन्यवाद देकर सम्मानित किया और नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव व अजमतगढ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी व अजमतगढ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता को शांतिमय ढंग से रामलीला संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Thursday, October 17, 2024

हरा पेड़ काटने पर पट्टीदार ने जीयनपुर कोतवाली पर दी तहरीर ।

सेवा निवृत्त जिला उद्यान अधिकारी पर हरा पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज।

पड़ोसी पट्टीदार ने जीयनपुर कोतवाली पर दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लीलापट्टी बनकटिया निवासी सेवा निवृत्त जिला उद्यान अधिकारी पर हरा शीशम का पेड़ काटने पर दर्ज हुआ मुकदमा पड़ोसी पट्टीदार ने जीयनपुर कोतवाली पर दी तहरीर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लीलापट्टी बनकटिया गांव निवासी अरविंद लाल ने जीयनपुर कोतवाली पर गुरुवार को तहरीर देकर हरा शीशम का पेड़ काटने का आरोप गणेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र विद्याधर लाल निवासी लीलापट्टी बनकटिया जो जिला उद्यान अधिकारी गोरखपुर से सेवा निवृत्त होकर अपने पैतृक गांव में रहते हैं और सुखानू निवासी नरहन थाना जीयनपुर पर आरोप लगाया जीयनपुर पुलिस ने हरा पेड़ काटने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। वहीं दोनों पक्षों में पूर्व में भी जमीन को लेकर विवाद हो चुका है।

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हालत गंभीर।

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हालत गंभीर।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। गुरुवार की दोपहर में अजमतगढ़ से घोसी मार्ग पर तिवारीपट्टी गांव के सामने अजय शाही पुत्र ओम प्रकाश शाही व अंकुश पुत्र अज्ञात निवासी कटिहारी जनपद मऊ घर जाते समय बुलेट से टक्कर में गिर पड़े वहीं तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दोनों युवकों को कड़ी टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

धूमधाम से मनाई गई रामायण के रचयिता की जयंती।

धूमधाम से मनाई गई रामायण के रचयिता की जयंती।

बाल्मीकि जयंती पर जगह-जगह हुए विविध कार्यक्रम।

भजन-कीर्तन और हवन-पूजन के साथ हुआ प्रसाद वितरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर,अजमतगढ़ नगर पंचायत व अजमतगढ खंड विकास के साथ सगड़ी तहसील पर रामायण के रचयिता की धूमधाम से मनाए गए जयंती हुए विविध कार्यक्रम भजन कीर्तन और हवन पूजन के साथ हुआ प्रसाद का वितरण। गुरुवार को शासन के निर्देश पर जीयनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव व अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य ने भजन कीर्तन का समारोह पूर्वक आयोजित कर जयंती मनाई। वहीं अजमतगढ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने भी धुमधाम से जयंती का आयोजन किया वहीं अजमतगढ़ खंड विकास पर स्थित मंदिर पर समारोह पूर्वक रामायण के रचयिता की जयंती पर हवन पूजन के साथ मौजूद कर्मचारियों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है उनसे प्रेरित होकर बुराई छोड़ अच्छाई अपनाने पर बल दिया वहीं सगड़ी तहसील पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के द्वारा जंयती पर परिसर में स्थित मंदिर पर भंड़ारा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।

अजमतगढ़ में भरत मिलाप व नगर में निकाली गई राजगद्दी शोभायात्रा।

अजमतगढ़ में भरत मिलाप व नगर में निकाली राजगद्दी शोभायात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पुराना चौक अजमतगढ़ नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले के सिलसिले में रामलीला मैदान पर गुरुवार की शाम भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। उसके पहले अजमतगढ़ नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई।गुरुवार की शाम पुराना चौक रामलीला मैदान पर भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। उसके पहले पुराना चौक रामलीला मैदान से ही राजगद्दी शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में चल रहे रथों पर श्रीराम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान,सुग्रीव, विभीषण,जामवंत,अंगद,नल, नील,विश्वामित्र,वशिष्ठ,शिव-पार्वती आदि के स्वरूप सजाए गए थें।
शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकियां भी सजाई गईं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में लोगों को प्रसाद बांटा तो कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। कुछ श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती उतारी और चरण स्पर्श कर दक्षिणा भी दी। सुरक्षा के लिहाज से अजमतगढ़ चौकी प्रभारी अजय यादव व पुलिस बल मौजूद रहे। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देर शाम पुराना चौक अजमतगढ़ रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के साथ व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भी चल रहे थे। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।इस दौरान श्रीकृष्ण चतुर्वेदी,रविंद्र शर्मा,प्रिंस साहनी,अनिल रस्तोगी,आशीष गुप्ता,आलोक सिंह,राधेश्याम कनौजिया,संजय चौबे,रामभजन शर्मा,पप्पू साहनी,कमलेश गुप्ता,पप्पू शर्मा,राजकुमार चौबे, बंसत चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

नगर पंचायत अजमतगढ़ कार्यालय में गौशाला की फर्श निर्माण को लेकर हुई कहासुनी।

सभासद पति ने गाली गलौज व मारपीट का नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर लगाया आरोप।

नगर पंचायत अजमतगढ़ कार्यालय में गौशाला की फर्श निर्माण को लेकर हुई कहासुनी।

नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रतिनिधि ने एक दूसरे पर लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गौशाला फर्श निर्माण को लेकर हुई कहासुनी सभासद पति ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर कहासुनी व मारपीट का लगाया आरोप नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रतिनिधि ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर लगाया एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप।गुरुवार की सुबह नगर पंचायत अजमतगढ कार्यालय परिसर में स्थित गौशाला के फर्श निर्माण को लेकर गुरु गोविंद नगर सभासद सबीना के पति सोहराब आलम ने पहुंच कर गौशाला की फर्श निर्माण को लेकर कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ कहा सुनी व पूछताछ की इसके बाद जीयनपुर कोतवाली पर सभासद अभिषेक राय,विनोद सोनकर व नूरलैन के साथ पहुंचकर तहरीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष पति अजय साहनी पुत्र रामजस व विक्की साहनी पुत्र अर्जुन साहनी पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए लात घुसा से मारने पीटने का आरोप लगाया। वहीं कर्मचारियों से धक्का दिलाकर परिसर से बाहर कर दिया जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय यादव जांच में जुट गए वहीं देर शाम को अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पति ने कोतवाली पर पहुंचकर सभासद पति पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार व विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया वहीं कहा कि कर्मचारियों के द्वारा ही बाहर किया गया हमसे कोई कहा सुनी व मारपीट नहीं हुई दोनों पक्षों के आरोप के बाद जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई।

प्रसिद्ध लाटघाट मेला को लेकर जीयनपुर कोतवाल ने लाटघाट चौकी पर की बैठक।

प्रसिद्ध लाटघाट मेला को लेकर जीयनपुर कोतवाल ने लाटघाट चौकी पर की बैठक।

पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ जीयनपुर कोतवाल ने लाटघाट चौकी पर की बैठक।

दो-दिवसीय लाटघाट मेला को लेकर कसी कमर तैयार की रुपरेखा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध लाटघाट मेला को लेकर जीयनपुर कोतवाल ने लाटघाट चौकी पर पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ की बैठक मांगा सहयोग कसी कमर तैयार की रुपरेखा। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के लाटघाट कस्बे में ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला रविवार की शाम व सोमवार को लगेगा पूजा कमेटियों ने पूरी तैयारी कर ली है। पंडालों से निकलने वाली सतरंगी रोशनी से आसपास का इलाका अभी से ही जगमगा उठा। पंडाल की खूब सूरती देखने को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं गुरुवार की दोपहर को लाटघाट चौकी पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान ने मेला आयोजकों के साथ बैठक कर मेला की रूपरेखा तैयार की इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष अनिल मिश्रा व सदस्यों से मेला को लेकर सहयोग मांगा और जानकारी ली मेले में आठ स्थानों पर दुर्गा मां के प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं दो स्थानों पर बिरहा का मुकाबला आयोजित होगा। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तीन एसएचओ,21उपनिरीक्षक, 65 कांस्टेबिल,20 महिला सिपाही व एक प्लाटून पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड भी तैनाती के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति मुस्तैद रहेंगी वहीं पूजा समितियों द्वारा 20-20 वालंटियर लगाए गए हैं। वहीं सोमवार को आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रूट डाइवर्ट रहेगा जिससे कि यातायात प्रभावित न हो।
दो दिवसीय मेले में बिरहा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व बिहार से करीब चार बिरहा कलाकार शामिल होंगे मुकाबला 21अक्टूबर की रात आठ बजे से शुरू होगा और 22 अक्टूबर की सुबह पांच बजे तक समाप्त होगा। जिसके लिए रूपरेखा तैयार की बैठक में लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान मेला अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, अंशु गुप्ता,अशोक मिश्रा,सोनू मिश्रा,राजेश गुप्ता,पीयूष गोंड, नीरज गौड़,प्रग्यांशु राय,सत्येंद्र, रत्नेश सहित लाटघाट चौकी के सिपाही व दर्जनों की संख्या में पूजा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।