68वीं तहसील स्तरीय एक दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता हुई आयोजित।
सगड़ी तहसीलदार ने किया शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के परमहंस इंटर कॉलेज पर एक दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई आयोजित इंटर कालेज के सैकड़ो छात्र हुए सम्मिलित सगड़ी तहसीलदार ने समारोह पूर्वक किया शुभारंभ।
बुधवार की सुबह 10:00 बजे परमहंस इंटर कॉलेज आखेंपुर पर आयोजित की गई। जिसमें तहसील क्षेत्र के 19 इंटर कॉलेज के विद्यालय सम्मिलित हुए जिसका सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने दीप प्रज्वलन कर ध्वजारोहण कर व फीता काटकर समारोह पूर्वक शुभारंभ किया व प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान 68वीं तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें अंडर 19 बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अरविंद यादव सरदहा बालिका वर्ग में अंशिका हनुमान नगर अंडर 19 लंबी कूद शिल्पा चौहान कप्तानगंज अंडर 17 200 मी बालिका वर्ग में अनुष्का हनुमान नगर अंडर 19 गोला फेंक में राज अजमत करने प्रथम स्थान हासिल किया देर शाम तक विद्यालय पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य सूर्य प्रकाश यादव, प्रबंधक सभापति सिंह, प्राचार्य प्रवीण सिंह,अनिल सिंह,आरसी चतुर्वेदी,लालसा प्रसाद,राजीव रंजन गोयल,डॉ0 विजय सहित सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment