नवरात्र में मिशन शक्ति के तहत एसडीएम व सीओ ने छात्राओं को कराया भोजन।
नवरात्रि के सातवें दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय पर छात्राओं के साथ किया भोजन।
छात्राओं को दी जानकारी किया जागरूक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर उपजिलाधिकारी सगड़ी व क्षेत्राधिकार सगड़ी ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को नवरात्र में भोजन कराकर साथ में किया भोजन दी जानकारी किया जागरूक। गुरुवार को दिन में 1:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर 147 बच्चों को नवरात्र के सातवें दिन पुड़ी, सब्जी,दाल,चावल,हलुआ, चाकलेट आदि बच्चों को क्रमबद्ध पंक्ति में थाली में अपने हाथों से परोसा और साथ में भोजन किया वहीं विद्यालय के छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जानकारी देकर जागरूक किया व शासन द्वारा संचालित छात्रों के लिए योजनाओं की जानकारी दी और अपने पास पड़ोस के बच्चों और परिजनों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान बच्चों ने अपने साथ एसडीएम व क्षेत्राधिकार को पाकर खुशी का इजहार किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जर्रार हुसैन ने बताया कि 213 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 147 छात्र-छात्राओं ने भोजन ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से हरिकेश मिश्रा, अनुराग राय,संतोष श्रीवास्तव, अन्नु यादव,एस आई अभिषेक यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment