Wednesday, October 9, 2024

मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बनकटा गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की लगाई गुहार।

मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बनकटा गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की लगाई गुहार।

बनकटा गांव में नाली व इंटर लाकिंग कार्यों में अनियमितता का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास के बनकटा गांव में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच करने की गुहार लगाई बनकटा गांव में नाली व इंटर लाकिंग कार्यों में अनियमितता का आरोप।बृजभान यादव पुत्र केवल यादव निवासी बनकटा ने हरैया खंड विकास क्षेत्र के बनकटा गांव में डोम बस्ती में काली चौराहा से नदी तक नवनिर्मित हो रही नाली निर्माण में सफेद बालू व सेमा ईट के प्रयोग की शिकायत सचिव से की जिसके बाद भी प्रयोग कर निर्माण हो रहा। वहीं गांव में पूर्व से निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य में भी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वही कहा कि जांच नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने पर ग्रामीण बाध्य होंगे।

No comments:

Post a Comment