Saturday, October 5, 2024

जीयनपुर रामलीला में राम लला के जन्मोंत्सव से ताड़का वध का हुआ मंचन।

अयोध्या में राम लला के जन्मोंत्सव से ताड़का वध का हुआ मंचन।

जय श्रीराम के नारों से गूंजा जीयनपुर रामलीला देखनेके लिए उमड़ रही भीड़।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में रामलीला के दूसरे दिन अयोध्या में राम जन्मोत्सव से लेकर ताड़का वध तक का हुआ मंचन जय श्रीराम के नारों से गुंजा जीयनपुर रामलीला में जुट रही भारी भीड़। शुक्रवार को रामलीला शुभारंभ के दूसरे दिन जीयनपुर रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का अयोध्या में जन्मोत्सव की रमणीक झांकी के साथ बाल्य काल से लेकर विश्वामित्र का अयोध्या में आगमन और राम लक्ष्मण को लेकर वन गमन के साथ ताड़का वध तक का मंचन किया गया रामलीला में पात्रों के द्वारा सुंदर संजीव मंचन देखकर दर्शन मंत्र मुक्त हो उठे वहीं पूरा जीयनपुर कस्बा जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा जीयनपुर के आसपास से सैकड़ो की संख्या में लोग रामलीला देखने के लिए जुट रहे।वही आदर्श रामलीला समिति के द्वारा रामलीला की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर के अध्यक्ष संतोष चौरसिया रामलीला की व्यवस्था में जुटे रहे वहीं डब्लू गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सीता स्वयंवर का सुंदर मंचन रामलीला में किया जाएगा। इस दौरान अतुल त्रिपाठी,जीतबहादुर लाल श्रीवास्तव,प्रदीप,प्रमोद,राजवंत सिंह सहित अन्य कलाकारों ने रामलीला में अपने किरदारों का बखूबी मंचन कर रहे। इस दौरान जीयनपुर कस्बा के साथ-साथ आसपास के सैकड़ो की संख्या में रामलीला देखने के लिए भीड़ जुट रही।

No comments:

Post a Comment