दो दिनों से दर्जनों गांव के विद्युत आपूर्ति ठप,करवट बदलकर रात बिताने को लोग मजबूर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में रविवार को शाम आई बारिश के चलते दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति 2 दिनों से ठप है। दर्जनों गांव में अंधेरा फैला हुआ है।भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। करवट बदलकर रात बिताने को मजबूर है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के पूर्वी फिटर बोझिया,महुलिया,डूरीडीहा, कुर्थीपुर,कठैचा,बक्सनपुर,कोकिलपार,भरौली, इमलीपुर,अंडाखोर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति दो दिनों से ठप है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रविवार को शाम हवा के साथ तेज बारिश हुई,जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज के पूर्वी फिटर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।जिसके चलते लोगों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। इस उमस भरी गर्मी में लोग करवट बदलकर रात बिताने को मजबूर हैं दर्जनो गांव में अंधेरा फैला हुआ है।क्षेत्र के जयप्रकाश,दीपक,सुरेंद्र,अजय कुमार,सुनील, बृजेश सिंह,संतोष आदि लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। एस डी ओ तुषार श्रीवास्तव ने बताया ट्रांसफार्मर खराब है शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।