अब जनता को चयनित स्थानों पर मिलेगी सार्वजनिक सुरक्षा की जानकारी।
प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने रिमोट दबाकर सिस्टम का किया उद्घाटन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में पुलिस आम जनता को सार्वजनिक सुरक्षा,कानून की व्यावहारिक और ट्रैफिक नियमों की जानकारी सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के तहत चिन्हित स्थानों पर प्रतिदिन देगी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने पी ए सिस्टम का रिमोट दबाकर उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को सार्वजनिक सुरक्षा,अपराधों से बचाव के उपाय, ट्रैफिक नियमों सहित व्यवहारिक जीवन में प्रतिदिन काम आने वाले कानून की जानकारी आसानी से दी जाए। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर पुलिस द्वारा पी ए सिस्टम लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली के मुबारकपुर तिराहे बूथ पर और बिलरियागंज चौराहे पर इस सिस्टम की स्थापना की गई है। शनिवार को कोतवाल ने रिमोट दबाकर सिस्टम को शुरू किया।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जीतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आम लोगों को जनहित से जुटी जानकारी देने के लिए ट्रैफिक निदेशालय से ऑडियो मंगाया गया है। इस प्रकार लाउड हेलर के माध्यम से ट्रैफिक जागरूकता सहित अन्य जानकारी लोगों को आसानी से मिलेगी।
No comments:
Post a Comment