विवाहिता ने पंखे में रस्सी के सहारे लटककर मायके में की आत्महत्या।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बासुपार बनकट गांव में शनिवार को दिन में लगभग 12:00 बजे तेईस वर्षीया विवाहिता ने पंखे के चूल्ले में रस्सी के सहारे लटक कर मायके में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बासुपार बनकट निवासी रोजीद ने अपनी पुत्री राबिया खातून की शादी चंदौली जिले में डेढ़ वर्ष पूर्व किया था। शादी के बाद से ही उसके पति चांद बाबू और परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति अक्सर राबिया खातून को मारता पीटता था। लगभग 15 दिन पूर्व मृतका का पति उसे अपने घर ले जाने के लिए बासुपार बनकट आया था। विदाई को लेकर कुछ कहासुनी भी आपस में हुई थी। नाराज पति ने राबिया बानो को तलाक दे दिया। पति द्वारा तलाक दिए जाने पर मृतका ने कोतवाली में अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तलाक हो जाने से मृतका काफीअवसाद में थी। शनिवार को दिन में परिवार के लोग काम पर चले गए थे। घर पर मृतका की छोटी बहन साबिया बानो मौजूद थी। घर को सूनसान देख राबिया बानो छत पंखे के चूल्ले में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी बहन साबिया छत पर गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो राबिया खातून फंदे से लटक रही थी। यह देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में लोग उसे जीयनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच में जुटी रही। जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। राबिया की मौत से उसकी मां नशरुनिशा और परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment