भाजपा नगर मंडल अजमतगढ़ अध्यक्ष मनोज कुमार ने मंडल कार्य समिति का किया गठन, छह उपाध्यक्ष और सात मंत्री बनाए गए।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष की सहमति से सोमवार को मंडल कार्य समिति का गठन कर उसकी विधिवत घोषणा की। कार्य समिति में 6 उपाध्यक्ष और सात मंत्री सहित कुल 51 लोग शामिल किए गए हैं। नवगठित कार्य समिति में मनोज कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष,अल्का मिश्रा,फागु सोनकर,महावीर सिंह,सृष्टि श्रीवास्तव,कृष्णकांत राय,नीतू जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा सुनील कुमार, विशाल कुमार,रामचंद्रपुर,राम जनम सिंह पटेल,अनीता,देवंती चौहान को मंत्री बनाया गया है। परितोष जायसवाल और अजय कुमार को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। अमित राय समिति के कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।इन पदाधिकारियों सहित कुल 51 सदस्य कार्य समिति की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नए पदाधिकारी से पार्टी को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।
No comments:
Post a Comment