Tuesday, June 10, 2025

अब पहले से बेहतर सेवा देगी यूनियन बैंक की सगड़ी शाखा= धीरेन्द्र जैन

अब पहले से बेहतर सेवा देगी यूनियन बैंक की सगड़ी शाखा= धीरेन्द्र जैन

जनरल मैनेजर ने किया नवीनीकृत भवन का लोकार्पण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी यूनियन बैंक क्षेत्र वाराणसी के जनरल मैनेजर धीरेंद्र जैन ने जीयनपुर स्थित यूबीआई शाखा के नवीनीकृत भवन का फीता काटकर सोमवार को उद्घाटन किया। कहा कि यह बैंक अब आधुनिक तकनीकी और अन्य व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया है।ग्राहकों को अब यहां से और बेहतर सुविधाएं मुहैया होगी।यूनियन बैंक जीयनपुर काफी समय से स्थापित है। जिस भवन में यह बैंक शुरू हुआ था। वह काफी जर्जर हो चुका था। बरसात के दिनों में तो पानी टपकने से ग्राहक और बैंक कर्मियों को काफी दिक्कत होती थी।
सोमवार को विशिष्ट जनों की उपस्थिति में जनरल मैनेजर वाराणसी धीरेंद्र जैन, रीजनल मैनेजर आजमगढ़ मनीष कुमार और शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। रीजनल मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि सगड़ी शाखा आजमगढ़ जिले की विशिष्ट शाखा है। यहां हमारा व्यवसाय काफी अच्छा रहा है।हम ग्राहकों को सुविधा भी अच्छी देते आए हैं लेकिन बीच में थोड़ा दिक्कत हो रही थी। अब भवन के नवीनीकृत हो जाने से ग्राहकों को काफी सुविधा होगी। ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार ने कहा कि अब ग्राहकों को देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सभी कामों के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर सलीम फर्नीचर हाउस के सलीम अहमद, मनोज पान्डेय,अनिल सोनकर,रमेश जायसवाल, विनय चौरसिया, सुभाष कुमार प्रीमियम ब्रांच मैनेजर,सन्तोष शर्मा,सरवन कुमार,अमरनाथ गुप्ता,आकाश गुप्ता, गोलू गुप्ता,रामप्रताप प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment