Monday, July 31, 2023

प्रतिदिन बच्चो को भेजे स्कूल दे ध्यान--कुलदीप नरायन सिंह बीईओ

प्रतिदिन बच्चो को भेजे स्कूल दे ध्यान--कुलदीप नरायन सिंह बीईओ

शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन।

निपुण लक्ष्य एप डाउनलोड कर स्वयं अभिभावक करें समीक्षा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के दाम महुला प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को अभिभावकों एव बच्चो के बीच शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा को बेहतर बनाने और बच्चों को सशक्त करने पर विचार विमर्श किया गया। शिक चौपाल को सम्बोधित करते हुए बीइओ कुलदीप नारायन सिंह ने कहा कि अभिभावकों को स्वयं निपुण लक्ष्य एप को डाउनलोड कर बच्चो और अध्यापकों का आकलन कर सकते है और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों का रोल सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप बच्चो को स्कूल प्रतिदिन भेजे और घर बच्चो के साथ स्कूल से मिले कार्यो सहित उनमें पढ़ने की आदत डालते हुए कम से कम एक घण्टे समय अवश्य दे।जिससे बच्चो की शिक्षा बेहतर हो सके।और डीबीटी के माध्यम से मिले पैसों का बच्चो को यूनिफॉर्म, शिक्षा सामग्री आदि समय से खरीद कर दे। यही नही विद्यालय आप के गांव का है और आप के ही बच्चे पढ़ते है। जिससे यदि किसी प्रकार की शिकायत हो तो अवश्य सूचित करें। जिससे समय से कार्यवाही की जा सके।सरकार द्वारा आप लोगो के पाल्यो को लेकर जगह जगह शिक चौपाल का असयोजन इन्ही उद्देश्यों से किया जा रहा है कि बच्चों को सशक्त बनाया जाय और शिक्षा की गुडवत्ता को सुधारा जाय।बिना अभिभावकों के सहयोग के निपुण लक्ष्य को पूरा करने में अध्यापकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जरूरी है कि बच्चों को समय से अच्छी तरह से तैयार कर कर स्कूल प्रतिदिन भेजे और उनके साथ प्रतिदिन एक घण्टे का समय अवश्य निकाले। चौपाल को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश निषाद, एआरपी कमल नयन दुबे, प्रधानाध्यापक अविनाश शाही सहित पार्थ सारथी,लक्ष्मी देवी, पार्ली मिश्रा,राधिका गोंड,मीरा आदि ने विचार रखे।

रजादेपुर मठ के विवाद में दोनों पक्षों से सोलह लोग शांति भंग में पाबंद।

रजादेपुर मठ के विवाद में दोनों पक्षों से सोलह लोग शांति भंग में पाबंद।

उपजिलाधिकारी ने सभी को जमानत कराने का दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित रजादेपुर मठ के  विवाद को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे को लेकर दो पक्षों में  तनाव चल रहा है। सोमवार को शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के सोलह लोगों को पाबंद कर दिया गया। न्यायालय परिसर में हुई बैठक में उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने सभी को तत्काल जमानत कराने का निर्देश दिया। सगड़ी तहसील के रजादेपुर मठ के मठाधीश और संपत्ति को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। पिछले सप्ताह समाधि स्थल पर स्थित दान पेटिका लूटने के आरोप में 4 लोगों पर जीयनपुर कोतवाली में केस भी दर्ज हुआ था। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला इस मामले की जांच की और जांच आख्या उपजिलाधिकारी को सौंपी। एसडीएम ने क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट आख्या के आधार पर 27 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद नोटिस जारी किया और पक्ष रखने के लिए 31 जुलाई सोमवार को दोनों पक्षों को न्यायालय परिसर में बुलाया था।सोमवार को दोनों पक्ष उपजिलाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित हुए और अपने पक्ष को रखा। सभी से शांति व्यवस्था कायम रखते हुए तत्काल जमानत कराने का निर्देश दिया जिन लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। उसमें प्रथम पक्ष से तेजभान तिवारी पुत्र बनवारी निवासी रजादेपुर,सोनू सिंह उर्फ यशवंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह पूनापार, योगेंद्र नाथ सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह,भानु प्रताप सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह,संतोष सिंह पुत्र कल्पना सिंह,विनोद सिंह पुत्र कल्पना सिंह,अरविंद नायक पुत्र पुजारी नायक सभी निवासी पुनापार बड़ागांव,गणेश नायक पुत्र जगदीश नायक निवासी रजादेपुर और दूसरे पक्ष से वीरेंद्र मिश्रा प्रधानाचार्य,कांत किशोर दुबे पुत्र मुक्तिनाथ दुबे निवासी बरहपुर, चंद्रप्रकाश पान्डेय पुत्र घनश्याम पान्डेय निवासी रजादेपुर,नेमचंद कनौजिया पुत्र काशी कनौजिया, दीपक सोनकर पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी पूनापार,शिवहरी गोंड पुत्र शिवशंकर निवासी रजादेपुर और जितेंद्र गुप्ता पुत्र अनुगू गुप्ता निवासी पूनापार कोतवाली जीयनपुर हैं।

न्यायालय के आदेश पर सगड़ी में चला बुलडोजर,खाली कराई गई सरकारी जमीन।

न्यायालय के आदेश पर सगड़ी में चला बुलडोजर,खाली कराई गई सरकारी जमीन।

नायब तहसीलदार की कार्यवाही से दहशत में आए अतिक्रमणकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के कल्याणपुर गांव में नवीन परती पर एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती भवन निर्माण कर लिया गया था।सोमवार को नायब तहसीलदार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अतिक्रमण किए गए निर्माण को बुलडोजर से ढहवा दिया और अतिक्रमणकारी को सख्त हिदायत दी कि आइंदा इस जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण व अतिक्रमण नहीं किया जाएगा अन्यथा आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कल्याणपुर गांव में आराजी नंबर 153 रकबा .०160 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के खाते में दर्ज है। उसके .००4 हेक्टेयर भाग पर सुमन लता पत्नी गोपाल निवासी कल्याणपुर ने शौचालय आदि बनाकर कब्जा कर लिया था। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार के न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया था। अतिक्रमणकारियों को अपना पक्ष रखने को कहा गया लेकिन वह कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कियें। इस संबंध में तहसीलदार न्यायालय ने 17 मार्च 2023 को अतिक्रमण हटाने का निर्णय दिया। साथ में आर्थिक दंड भी लगाया। निर्णय के काफी दिनों के बाद भी सुमन लता द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया सोमवार को नायब तहसीलदार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने राजस्व कर्मियों और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर किए गए अतिक्रमण को गिरवा दिया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

Sunday, July 30, 2023

बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज।

बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज।
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मुकदमा किया दर्ज। राकेश राजभर पुत्र खदेरू राजभर निवासी दाऊदपुर ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को दाऊदपुर गांव निवासी मोनू राजभर पुत्र श्यामजीत उर्फ रितई निवासी दाऊदपुर के द्वारा हमारी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कहीं लेकर भाग गया है। काफी खोजबीन करने के बाद हमारी लड़की का कही पता नहीं चल सका है। वही मोनू राजभर काफी मनबढ़ किस्म का लड़का है। जीयनपुर पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर 363/366 के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Saturday, July 29, 2023

आभूषण व कपड़े की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी।

आभूषण व कपड़े की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में बहरीपुर निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र स्व लौटू सिंह की मनिकाडीह बाजार में कपड़े एव आभूषण की दुकान है। जहाँ बीती रात चोरों ने दुकान के पिछले दीवाल में नकब काटकर दुकान में घुसकर 15000 नगद और 85 हजार रुपये तक के सामान चुरा ले गए। जिसमें कुछ कपड़े एव जेवरात थे। दुकान के अंदर रखी तिजोरी को नहीं काट पाए जिससे तिजोरी में जो जेवरात अंदर रखे हुए थे वह बच गए। जबकि दुकानदार खाना खाने के लिए 8:00 बजे दुकान बंद करके घर चले गए लौट कर आए और गर्मी अधिक होने के कारण दुकान के तीसरे मंजिल पर मकान में सोने चले गए। रात्रि लगभग 2:00 बजे के बाद चोर दुकान का नकब काटकर चोरी कर लिए। सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। जबकि पीड़ित द्वारा जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसके पूर्व भी 23 जुलाई को तेज प्रताप राय विकास यादव विजयी सिंह विजय यादव आदि की घरों से मोटर चुरा ले गए थे चोर। जिसकी जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।रात्रि में गस्त ना होने के कारण व गर्मी भीषण होने एव विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीण और बाजार वासियों ने अधिकारियों से मांग की है कि लगातार बढ़ रही चोरियों को रोकने के लिए रात्रि में गश्त लगाई जाए। जिससे की चोरी को रोका जा सके। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि चोरी की तहरीर आई है। जांच की जा रही है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

रजादेपुर मठ में मुकदमे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त तनाव।

रजादेपुर मठ में मुकदमे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त तनाव।

उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।

31 जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित रजादेपुर मठ में संपत्ति और मठाधीश के विवाद को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव व्याप्त है। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने दोनों पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 31 जुलाई को दिन में 10:00 बजे हर हाल में न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
सगड़ी तहसील के रजादेपुर मठ के मठाधीश और संपत्ति को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। पिछले सप्ताह समाधि स्थल पर स्थित दान पेटिका लूटने के आरोप श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा सहित 4 लोगों जीयनपुर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला इस मामले की जांच की और जांच आख्या उपजिलाधिकारी को सौंपी। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट आख्या के आधार पर 27 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद नोटिस जारी करते हुए कहा कि मठ के मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है। क्यों ना 6 माह के लिए आप सभी लोगों के खिलाफ पचास पचास हजार का व्यक्तिगत बंधपत्र और उतने की ही दो अन्य जमानती बंधपत्र से पाबंद किया जाए। जिन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। उसमें प्रथम पक्ष से तेजभान तिवारी पुत्र बनवारी निवासी रजादेपुर,सोनू सिंह उर्फ यशवंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पूनापार,योगेंद्र नाथ सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह,भानु प्रताप सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह,संतोष सिंह पुत्र कल्पना सिंह,विनोद सिंह पुत्र कल्पना सिंह,अरविंद नायक पुत्र पुजारी नायक सभी निवासी पुनापार बड़ागांव,गणेश नायक पुत्र जगदीश नायक निवासी रजादेपुर और दूसरे पक्ष से वीरेंद्र मिश्रा प्रधानाचार्य, कांत किशोर दुबे पुत्र मुक्तिनाथ दुबे निवासी बरहपुर, चंद्रप्रकाश पान्डेय पुत्र घनश्याम पान्डेय निवासी रजादेपुर, नेमचंद कनौजिया पुत्र काशी, दीपक सोनकर पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी पुनापार,शिवहरी गोंड पुत्र शिवशंकर निवासी रजादेपुर और जितेंद्र गुप्ता पुत्र अनुगू गुप्ता निवासी पूनापार कोतवाली जीयनपुर हैं।

मौहर्रम की दसवीं ताजिया जुलूस भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में निकाला गया।

मौहर्रम की दसवीं ताजिया जुलूस भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में निकाला गया। 

कर्बला से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पर ताजिया दफन के साथ देर 
शाम समाप्त।

पुलिस की मौजूदगी में जीयनपुर चौक पर किया मातम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम की दसवीं का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। जहाँ जीयनपुर के कुरैश नगर के कर्बला पर रखी गयी थी। जिसे उठा कर ताजिया के साथ जुलूस होते हुए नौशहरा, समता नगर,आजाद नगर, चुनुगपार से होते हुए बाजार खास चौक पर पहुंच कर सीना जनी एव जंजीरी मातम करते हुए टड़वा बद्दोपुर होते हुए कर्बला में समाप्त हुआ। इस दौरान जीयनपुर चौक पूरी तरह से जाम होने की वजह से आम लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पहले से ही एतीयातन अंजान शहीद एव रजादेपुर मोड़ से रुट डायवर्ट के छोटी बड़ी समस्त वाहनों को मनिकाडीह पकवाईनार होते हुए गुजरे। जिससे लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सैकड़ो की हुजूम में या हुसैन के साथ मातम करते एव तकरीर करते हुए आगे बढ़ता रहा जहाँ पुलिस और पीएसी के जवान भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गए थे। जहां चौक पर घण्टो मातम के बाद ताजिया जुलूस आगे बढ़ गया। इस दौरान रूट डाइवर्जन आजमगढ़ गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग को अंजान शहीद से चुनहवा मनिकाडीह रजादेपुर होते हुए छोटे बड़े वाहनों को निकाल गया। लोगो ने मातम के दौरान भारत माता की जय एव या हुसैन बोलते हुए देर शाम कुरैश नगर के कर्बला में ताजियों को दफन कर दिया।
वही पतार,खतीबपुर,डोरवा,सुंदर सराय बल्लो आदि गांवों में मोहर्रम के दौरान दसवीं का जुलूस निकाला ताजियों के साथ मातम किया गया जो बक्शनपुर के कर्बला में दफन की। वही डोरवा गांव में हिंदुओं द्वारा लगभग 350 सालों से चौहान समाज के लोग ताजिया का निर्माण करते आ रहे है और जुलूस के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सुंदरसराय बल्लो के कर्बला में ताजिया को दफन करते आ रहे है। जहाँ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में भारी संख्या में लगाया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला,कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,सहित नेहाल मेंहदी,विजय चौहान,जीशान मेहंदी,फ़हद खान,कम्बर जफर आदि रहे।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम को बच्चों ने बड़े चाव एवं ध्यानपूर्वक देखा।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम को बच्चों ने बड़े चाव एवं ध्यानपूर्वक देखा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ के अंतर्गत परिषदीय विद्यालय शनिवार को खुले रहे। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम को बच्चों को दिखाया गया।विद्यालय को खोल कर प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित कार्यक्रम को टीवी और मोबाइल के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री जी ने बाल वाटिका के तहत बच्चों द्वारा बनाए जा रहे  मॉडलो को देखा और सराहा छोटे बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे और बच्चों को दुलारा। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़,जूनियर विद्यालय जीयनपुर,प्राथमिक विद्यालय घाघरा,प्राथमिक विद्यालय कठैचा,जूनियर विद्यालय मिश्रपुर,लाटघाट, जूनियर विद्यालय अजमतगढ़, प्राथमिक विद्यालय नरहन, प्राथमिक विद्यालय छपरा सुलतानपुर,कंपोजिट विद्यालय तारापुर सहित परिषद विद्यालय खुले रहे।

Thursday, July 27, 2023

एसडीएम फूलपुर के खिलाफ सगड़ी के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी।

एसडीएम फूलपुर के खिलाफ सगड़ी के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी। 

फूलपुर के अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में गुरुवार को वकीलों ने फूलपुर के उपजिलाधिकारी के विरोध में सगड़ी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया,जमकर नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्यो से विरत रहे। पुस्तकालय सभागार में गुरुवार को अधिवक्ता समिति सगड़ी की बैठक वेद प्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन करते हुए समिति के मंत्री आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि फूलपुर के उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से जो दुर्व्यवहार किया है। वह नाकाबिले बर्दाश्त है। वहां के अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में हमें भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए और इसका प्रबल विरोध करना चाहिए। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद वकीलों ने पूरे तहसील परिसर में फूलपुर के एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्यो से विरत रहे। प्रदर्शन करने वालों में ओंकारनाथ त्रिपाठी, सूर्यभान यादव,शहाबुद्दीन खान, अनिल सिंह,मणिकेश्वर मिश्र, सूर्यभान सरोज,दुर्गेश तिवारी, अभिनाश राय,चंद्रप्रकाश,सन्तोष कुमार,संजय कुमार,प्रेम शंकर यादव की आदि लोग उपस्थित रहे।

विवाहिता को मिल रहा अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर वायरल करने की धमकी मुकदमा दर्ज।

विवाहिता को मिल रहा अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर वायरल करने की धमकी मुकदमा दर्ज।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

विवाहिता की सास ने दिया था पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश पर बार-बार शादीशुदा महिला के मोबाइल व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज। 
जानकारी के अनुसार राबिया पत्नी स्वर्गीय नौशाद निवासी ढोलीपुर ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हमारी बहू आयशा पत्नी शाहिद के मोबाइल व्हाट्सएप पर रोज शाम 8:00 बजे अनजान व्यक्ति द्वारा फोन कर धमकी दिया जाता है कि तुम्हारा अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दूंगा और पैसे की मांग किया जाता है। जिससे मेरा पूरा परिवार प्रताड़ित हो रहा है। पैसे ना देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है।

टाटा मैजिक ने मारी टक्कर ऑटो रिक्शा पलटा,कई लोग घायल।

टाटा मैजिक ने मारी टक्कर ऑटो रिक्शा पलटा,कई लोग घायल।

पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर दाऊदपुर गांव के पास पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन लो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को दिन में अपरान्ह 3:00 बजे आजमगढ़ से ऑटो रिक्शा सवारी लादकर जीयनपुर की तरफ आ रहा था। अंजान शहीद गांव से पहले दाऊदपुर के पास पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने ऑटो रिक्शा में धक्का मार दिया। जिससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो रिक्शा में बैठे शुभम जायसवाल पुत्र कृष्णा जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी चांदपट्टी थाना बिलरियागंज, राकेश कुमार पुत्र बैजू प्रसाद उम्र 38 वर्ष और शशिकला पत्नी राकेश कुमार उम्र 32 वर्ष बरईपुर थाना कंधरापुर,सरोज पत्नी मनोज राजभर उम्र 45 वर्ष और योगेश पुत्र मनोज राजभर 15 वर्ष निवासी कोटिला थाना रानी की सराय घायल हो गए। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली के कांस्टेबल राहुल कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मैजिक चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

भैंस की चोरी करने आए चोरों ने, वृद्ध के शोर मचाने पर पीटा।

भैंस की चोरी करने आए चोरों ने, वृद्ध के शोर मचाने पर पीटा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के झंझवा तुरकौली गांव में बुधवार , गुरुवार की रात्रि भैंस की चोरी करने आए,चोरों ने वृद्ध के शोर मचाने पर वृद्ध को पीटकर घायल कर दिया। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। वही लोग सहमे हुए हैं। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के झंझवा गांव निवासी मनीष यादव पुत्र स्वर्गीय रूपचंद यादव की बुधवार- गुरुवार की रात्रि पिकअप और बाइक से आए चोर भैंस को खूंटे से खोलकर चोरी कर ले जा रहे थे। इस दौरान बगल में सो रहे पड़ोसी दीपचंद यादव 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिवबदन की नींद खुल गई। दीपचंद यादव ने शोर मचाया शोर मचाने पर भैंस चोरों ने वृद्ध दीपचंद यादव को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिनका इलाज चल रहा है। वही आए दिन हो रही भैस की चोरियों से लोग डरे और सहमे हुए हैं‌। चोर अकड़ भी दिखाने से बाज नहीं आ रहे।

बाढ़ राहत चौपाल में, आकाशीय बिजली एव सर्प दंश से बचें::अतुल कुमार गुप्ता

बाढ़ राहत चौपाल में, आकाशीय बिजली एव सर्प दंश से बचें::अतुल कुमार गुप्ता

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज ब्लाक के पुरैनिया मलहपुरवा गांव में घाघरा में आने वाली बाढ़ को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्होंने उन्हें सुझाव दिया कि आने वाला समय बाढ़ का है। जहां पर बरसात के साथ बाढ़ के पानी से जहरीले जीव जंतु आपके आसपास प्रवेश कर जाते हैं।जिससे आवश्यकता है पहले हमें उनसे बचने की इसके लिए हमें सर्प दंश होने पर तत्काल झाड़-फूंक के चक्कर में ना पढ़कर डॉक्टर को दिखाएं और इलाज कराएं जिससे कि जान को बचाया जा सके। साथ ही साथ संभव हो सके तो जूते और मोजे का प्रयोग करें ऊपर से हर अस्पताल पर सांप की वैक्सीन उपलब्ध है। सर्प काटने पर पहले तो प्रयास करें कि उसको पहचान लें क्योंकि इस क्षेत्र में 10 या 12 प्रकार के जहरीले सर्प पाए जाते हैं। जिसके काटने से व्यक्ति कि यदि तत्काल इलाज हो जाए तो जान बचाई जा सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि आकाशी बिजली बहुत ज्यादा गिर रही हैं जिससे हमें बचने की जरूरत है। यदि खुले में रोपनी खेतों में काम जानवर चराते हुए पेड़ों के नीचे कतई ना रहे ऊंचे और सूखे स्थान पर पक्के मकानों के आसपास पहुंचे और प्रयास करें कि आकाशी बिजली तभी आपको चपेट में लेगी जब आप उसके संपर्क में गीले स्वरूप में आएंगे।इसलिए जरूरत है आपको ऊंचे स्थानों और सूखे स्थानों पर पक्के घरों में जाने की। जिससे कि आकाशी बिजली को गिरने से रोका जा सके एवं जहां पर मोबाइल टावर आदि लगाए गए हैं। उन स्थानों पर भी कतई न जाए साथ ही साथ बाढ़ राहत के लिए सरकार ने तरह-तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं जो सरकार से अनुमन्य हैं उनके बारे में भी उन्हें बताया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अंकित राय,विपिन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Wednesday, July 26, 2023

गर्मी से बेहोश होकर गिरी बालिका घण्टो भर बाद आया होश।

गर्मी से बेहोश होकर गिरी बालिका घण्टो भर बाद आया होश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय कस्बा सगड़ी पर बुधवार लगभग 11:00 बजे कक्षा दो की छात्रा आयत उम्र 7 वर्ष उस समय बेहोश होकर गिर गई। जब वह कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी कि अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई। अध्यापकों को गोद में उठाया और लिटा कर पंखे आदि देकर पानी के छींटे मारने के बाद कुछ देर बाद होश आया तो परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया गया। हालांकि उसे अभी भी चक्कर आ रहे थे। जिससे अध्यापक काफी परेशान हो गए थे। प्रधानाध्यापक निशा रानी चौधरी ने बताया कि बच्ची कक्षा में पढ़ रही थी और हम लोग बच्चों को पढ़ा रहे थे कि उसी दौरान आयत बेहोश होकर गिर गई थी। उनके पंखा पानी के छिटे देने के बाद वह ठीक हुई तो उसके परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया गया। बरसात नही होने से स्कूलों में अधिक गर्मी पड़ने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक जीयनपुर को किया निलम्बित।

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक जीयनपुर को किया निलम्बित।
 
चालान के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप।

जीयनपुर बाजार के व्यापारियों ने कई बार किया था टीएसआई की  शिकायत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर तैनात टीएसआई को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जीयनपुर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक उपनिरीक्षक रामअधार पाल को निलम्बित कर दिया। उनके विरुद्ध वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को चालान के नाम पर डरा धमकाकर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार ने बताया कि जीयनपुर कस्बे में तैनात ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक रामअधार पाल द्वारा तीन पहिया वाहनों को लाइन में लगवाने के नाम पैसा वसूली का मामला सामने आया है। साथ ही स्थानीय लोगों को चालान के नाम डरा धमकाकर पैसे की वसूली का भी आरोप है। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा टीएसआई रामअधार पाल को निलम्बित कर दिया गया है। रामअधार पाल पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। मामला सही पाये जाने पर कठोर से कठोर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में ही इस बात की हिदायत दी जा चुकी है कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। वही जीयनपुर के व्यापारियों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई थी। उसके बाद भी मनमाने ढंग से इनके द्वारा वसूली की जा रही थी। जीयनपुर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि आस पास के रहने वाले लोग भी बाजार में चालान के डर से दुकानों पर समान लेने नही आते थे। जिसकी शिकायत जीयनपुर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,डब्लू गुप्ता सहित संभ्रांत व्यक्तियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा से की। मनीष मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को चालान के नाम पर मनमाने ढंग से पैसा वसूलने की शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने जीयनपुर के व्यापारियों से अवैध वसूली करने का विडियो मांगा विडियो के आधार पर जीयनपुर में तैनात टीएसआई रामअधार पाल को निलंबित कर जांच की जा रही है। 

भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में निकला अलम का जुलूस।

भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में निकला अलम का जुलूस।

कर्बला से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पर देर शाम हुआ समाप्त।

ढोल तासो के साथ जीयनपुर चौक पर किया मातम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम की सातवीं अलम का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। जहाँ जीयनपुर के कुरैश नगर के कर्बला से ढोल तासे के साथ होते हुए नौशहरा, समता नगर,आजाद नगर, चुनुगपार से होते हुए बाजार खास चौक जीयनपुर पर पहुंचकर सीना जनी एव जंजीरी मातम करते हुए टड़वा बद्दोपुर होते हुए कर्बला में समाप्त हुआ। इस दौरान सैकड़ो की हुजूम में या हुसैन के साथ मातम करते व तकरीर करते हुए आगे बढ़ता रहा जहाँ पुलिस और पीएसी के जवान भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गए थे। जहां चौक पर घण्टो मातम के बाद आगे बढ़ गया। इस दौरान रूट डाइवर्जन आजमगढ़ गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग को अंजान शहीद से चुनहवा मनिकाडीह रजादेपुर होते हुए छोटे बड़े वाहनों को निकाला गया।
वही पतार,खतीबपुर,डोरवा,सुंदर सराय बल्लो आदि गांवों में मोहर्रम के दौरान अलम का जुलूस निकाला गया और मातम किया गया। वही डोरवा गांव में हिंदुओं द्वारा लगभग 350 सालों से चौहान समाज के लोग ताजिया का निर्माण करते आ रहे है और जुलूस के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सुंदर सराय बल्लो के कर्बला में ताजिया को दफन करते आ रहे है। जहाँ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में भारी संख्या में लगाया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला,कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित नेहाल मेंहदी,जीशान मेंहदी,जफ़र हसन,केशर जफर,शायर आलम, विजय चौहान,फ़हद खान,कम्बर जफर,अकरम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

14 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

14 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

मृतक युवक के शव को जीयनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ वार्ड नंबर 4 रामपुर मोहल्ला निवासी कन्हैया 14 साल पुत्र कैलाश निषाद ने बुधवार को दोपहर में जीने के दूसरी मंजिल पर पाइप में धोती के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान घर पर कोई नही था।पिता कबाड़ का कारोबार करने हरैया गए थे। और माता खेत मे काम करने गई थी। छोटी बहन अर्चना जब दोपहर में स्कूल से लौट कर लगभग 3:00 बजे घर जब आयी तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफ़ी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो आस पास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर फंदे पर झूल रहे शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक पांच भाइयों एक बहनों में सबसे छोटा था। भाइयो में लवकुश, भोलू , मन्नू,किशन,और बहन अर्चना थी। मृतक सबसे छोटा था। माता सावित्री देवी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Tuesday, July 25, 2023

कर्नाटक की युवती से हवाई जहाज में हुई पहली मुलाकात फिर हुई फेसबुक पर चैटिंग पहुंचा हवालात।

कर्नाटक की युवती से हवाई जहाज में हुई पहली मुलाकात फिर हुई फेसबुक पर चैटिंग पहुंचा हवालात।

मुस्लिम युवक पर  हिन्दू युवती ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ निवासी युवक पर युवती ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए बंगलौर की युवती ने जीयनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध के तहत युवक पर मुकदमा दर्जकर हिरासत में लिया है। रेखा मिश्रा 101 कॉमस बीटीएम बंगलौर कर्नाटक निवासी ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर नगर पंचायत अजमतगढ़ निवासी युवक सरफराज खान पर आरोप लगाया कि मोबाइल पर चैटिंग व काल कर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। वही नहीं करने पर कुछ लोगों को भेज कर दो टुकड़े कराने की धमकी दे रहा था। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर दी जीयनपुर पुलिस ने धारा 354 व 506 और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5/1 में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जीयनपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ व जांच में जुट गई। वहीं युवक सरफराज ने बताया कि कुछ वर्ष पहले सऊदी जाते समय हवाई जहाज में युवती से पहली मुलाकात हुई और आपस में नंबर का लेनदेन हुआ जिसके बाद व्हाट्सएप पर नियमित रूप से चैटिंग हो रही थी। वहीं युवती के द्वारा बार-बार पैसा मांगने पर युवक ने उसके एकाउंट में कई बार पैसा भेजा युवती रेखा मिश्रा मऊ में आई हुई थी। जिसने दुबारा पैसे की मांग की इंकार करने पर थाने पर तहरीर दी। वही जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित 5 लोगों पर मठ की दान पेटिका लूटने का मुकदमा दर्ज।

प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित 5 लोगों पर मठ की दान पेटिका लूटने का मुकदमा दर्ज।

मठ पर तैनात होमगार्ड की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।

सगड़ी तहसील के राजदेपुर मठ का मामला।

मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते ही हरकत में आई पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय राजदेपुर मठ के प्रबंधक और प्रधानाचार्य सहित पांच लोगों पर जीयनपुर में तैनात होमगार्ड राजमंगल मौर्य ने मठ की समाधि से दान पेटी का लूटने सहित कई धाराओं में मंगलवार को केस दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
जीयनपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड राजमंगल मौर्य की ड्यूटी श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय एवं राजदेपुर मठ के महंत की सुरक्षा में लगाई गई थी। होमगार्ड ने श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय राजदेपुर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र,लिपिक चंद्रकला देवी के पति कांत किशोर दुबे,मठ के प्रबंधक शिव शंकर भारती,परिचारक चंद्रप्रकाश पान्डेय और नेमचंद कनौजिया पर आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया कि सोमवार को उक्त लोगों ने मठ की समाधि स्थल से दान पेटी का लूट ली और मेरे विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी। स्कॉर्पियो पर दान पेटीका लेकर फरार हो गए। होमगार्ड राजमंगल मौर्य ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। मुख्यमंत्री पोर्टल के संज्ञान लेते ही जीयनपुर पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को सुबह जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय मठ पर पहुंचे और मठ के महंत शिव सागर भारती,प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा तथा कई अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा ने इस घटना से इनकार करते हुए प्रभारी निरीक्षक को बताया यह साजिश के तहत आरोप लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य सहित पांच नामजद और कुछ अन्य लोगों पर केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ताजिया जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ताजिया जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों ताजियादारों के गांव में जाकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मंगलवार को देर शाम को ताजिया मार्ग का निरीक्षण किया। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर तय किया कि पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही इस बार भी ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। पिछले कई वर्षों में जुलूस के दौरान हुई मारपीट को लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। ताजियादारों ने कई समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। मोहर्रम त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन काफी संवेदनशील है। लगातार ताजियादरों के साथ बैठक और जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है। सगड़ी क्षेत्र के कस्बा जीयनपुर,
ग्राम खतिबपुर व ग्राम पतार आदि गांव का निरीक्षण कर गांव के लोगों से शांतिपूर्वक ताजिया जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को जीयनपुर के कुरैश नगर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ अरुण कुमार दीक्षित व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने ताजियादारों से उनकी समस्याओं को जाना और निदान का आश्वासन देते हुए कहा कि जुलूस के मार्ग में जो भी बाधा है उसे समय से हटवा दिया जाएगा। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। पहले से निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकाला जायेगा। जुलूस के दौरान आपस में किसी तरह की टकराहट हुई तो दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। एसपी ग्रामीण और कोतवाल कस्बा जीयनपुर,खतिबपुर व ग्राम पतार मोहल्ले से ताजिया के मार्ग का निरीक्षण किया। बाजार खास होते हुए कर्बला के मैदान तक पहुंचे और बीच-बीच में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

Monday, July 24, 2023

पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल।

पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल।

सगड़ी तहसील में किसी कार्य के लिए आए व्यक्ति को अपाची बाइक सवार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल।

जीयनपुर पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में तहसील में किसी कार्य के लिए आए व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल। 
जानकारी के अनुसार गडे़रुवा गांव निवासी अजीत प्रजापति पुत्र शिवकुमार प्रजापति थाना जीयनपुर जो किसी कार्य के लिए सगड़ी तहसील पर गए हुए थे। कार्य करने के बाद पैदल ही रोड़ पर आकर वाहन का इंतजार कर रहे थे कि जीयनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अपाची बाइक सवार युवक को ने रोड पर खड़े व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अजीत प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक सवार प्रगत सिंह पुत्र राम नारायण सिंह निवासी चांदपट्टी बनहरा व आदर्श कुमार पुत्र चंद्रशेखर राम निवासी चांदपट्टी बनहरा थाना रौनापार जो एक ही गाड़ी पर सवार थे वह लोग भी घायल हो गए। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वही अपाची बाइक को पुलिस जीयनपुर थाने लेकर चली आई। वही अजीत प्रजापति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज चल रहा है।