Sunday, July 23, 2023

न्यायालय के आदेश पर लेखपाल कानूनगो सहित आठ लोगों पर धोखाधड़ी का केस।

न्यायालय के आदेश पर लेखपाल कानूनगो सहित आठ लोगों पर धोखाधड़ी का केस।

कूट रचित दस्तावेज के आधार पर वरासत करने का मामला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी सिविल जज अवर खंड हवेली आजमगढ़ के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली में लेखपाल,पूर्व कानूनगो और पूर्व प्रधान सहित 8 लोगों पर कूट रचना करके फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी से वरासत करने के आरोप पर शनिवार को देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। न्यायालय के आदेश पर बृज माधुरी पुत्री राजदेव उम्र 45 वर्ष निवासी उदका चौको खुर्द ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता राजदेव यादव विगत 15 से 20 वर्षों से गायब हैं। परिवार रजिस्टर में अभी तक उन्हीं का नाम चलता है। उनके पास तीन पुत्रियां हैं। पिता की मृत्यु के मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा लंबित है। मेरे पिता को मृतक दिखाकर लेखपाल दिवाकर यादव और पूर्व कानूनगो वीरेंद्र मिश्रा एवम् आठ अन्य लोगों ने पिता की अचल सम्पत्ति को कूट रचित दस्तावेज के आधार पर बेइला देवी निवासी उदका के नाम से 3 अक्टूबर वर्ष 2018 को वरासत करा लिया। इस साजिश और धोखाधड़ी के खिलाफ मैंने तहसील से लेकर थाना और पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगाई गई। पर कहीं  सुनवाई नहीं हुई। विवश होकर मैंने न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वाद दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को दिवाकर यादव लेखपाल पिता अज्ञात, वीरेंद्र मिश्रा कानूनगो पिता अज्ञात,रामानंद यादव पुत्र भूषण यादव पूर्व ग्राम प्रधान उदका, शेषमणि प्रजापति पुत्र रामबदन प्रजापति निवासी उदका,चंद्रदेव प्रजापति पुत्र नारायण प्रजापति निवासी उदका,शैलेंद्र पुत्र चंद्रदेव निवासी उदका,पुष्पा पत्नी बालेंद्र निवासी उदका और कंचन पत्नी शैलेंद्र निवासी उदका के ऊपर कूटरचित व फर्जी तरीके से पिता की अचल संपत्ति मृतक दिखाकर वरासत कराने के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment