विश्व मे भारत की धाक,आँख मिला कर हो रही बात::देवेंद्र सिंह
कार्यकर्ताओ के साथ एमएलसी ने की टिपिन बैठक।
कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से किया स्वागत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पूर्व विधायक आवास पर मंगलवार को एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह कार्य कर्ताओ के साथ टिपिन बैठक आहूत की गई। बैठक के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भभ्य स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए एमएलसी देंवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी ने जिस तरह से देश मे गरीबो के कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल पर उतार के पूर्व सरकारों को चेतावनी दी है कि जो जनता के बीच सिर्फ झूठ के खोखले वादे कर सत्ता का लाभ लेते थे अब जनता समझने लगी है। डबल इंजन की सरकार ने देश प्रदेश में विकास का खका खींच कर कार्य को जमीन पर उतार कर देश मे विकास की सरकार दी है और आवास, शौचालय सहित देश मे चौतरफा विकास किया है उससे विपक्ष घबराया हुआ है और कई पार्टियों का गठबंधन खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। वह आपस मे ही बिखरा हुआ है। जनता के मंसूबे को भाँप कर कोई भी पार्टी सीधे टक्कर नही दे सकती।उन्होंने ने कहा कि पूरी दुनिया ने मोदी के कूटनीति का लोहा माना है। आज हम आंख झुका कर नही बल्कि आंख मिला कर बात करते है। पूरा विश्व भारत के विचारों और विकास के मॉडल से नतमस्तक हुआ है। इस दौरान संतोष सिंह टीपू,कमलाकांत सिंह,यशवंत सिंह सोनू,अभिषेक राय,रामसरीख यादव,सुब्बान खान,अनीसुर्रहमान अनीश,ज्ञानेंद्र मिश्रा,तारकेश्वर ओझा,चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment