Monday, July 10, 2023

सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु ।

सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु ।
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तमाम मंदिर में सावन के पहले सोमवार को लेकर क्षेत्र के तमाम मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। जहां सुबह से भक्तों की भीड़ जुटने लगी। सोमवार से शुरू हुए सावन माह के पहले ही दिन महिला और पुरुष व्रत रखकर शिवभक्तों ने भोलेनाथ को खुश करने के लिए पूजा अर्चना की सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक की प्रथा है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को बाबा के जलाभिषेक करने से हर मन्नत पूरी होती है। जिसे लेकर श्रद्धा का रेला हर सोमवार को शिवालयों में उमड़ता है। क्षेत्र के तमाम मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के प्रति लोगों में श्रद्धा है। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक,पूजन अर्चन के लिए पुरुष,महिलाएं और बच्चों ने जलाभिषेक किया। इस बार सावन माह में पड़ रहे सर्वाधिक आठ सोमवार को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है। वही जीयनपुर प्राचीन शिव मंदिर,अजमतगढ़ पुराना चौक शिव मंदिर,झारखंडी शिव मंदिर,रामगढ़ पतालनाथ मंदिर,लाटघाट शिव मंदिर,अंजान शहीद शिवशंकर मंदिर,मालटारी प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों में बैरिकेडिंग की गई। तो वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान लगाए गए हैं जिससे भक्तों को कोई असुविधा न हो।

No comments:

Post a Comment