Saturday, July 15, 2023

अजय साहनी बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव।

अजय साहनी बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव।

कार्यकर्ताओं में उत्साह शीर्ष नेतृत्व को सराहा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी समाजवादी पार्टी के नवगठित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में आजमगढ़ से अजय साहनी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए उनके इस निर्णय की सराहना की है।
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप ने 13 जुलाई को प्रदेश में नए 49 प्रदेश सचिवों को मनोनीत किया है। जिसमें अजमतगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अजय साहनी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि इनके मनोनयन से पार्टी में पिछड़े वर्ग की सहभागिता बढ़ेगी,पार्टी और मजबूत होगी। सगड़ी के विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल,सपा के सगड़ी अध्यक्ष शिवसागर यादव,रामाश्रय राय, इरफान अहमद,नंदलाल यादव, आशीष सिंह,अरशद खान,बदरे आलम खान आदि लोगों ने अजय साहनी को बधाई दी। अजय साहनी ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने मेरे जैसे अदना कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है में उस विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

No comments:

Post a Comment