Thursday, July 13, 2023

ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली विद्युत आपूर्ति बांधित।

ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली विद्युत आपूर्ति बांधित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे के मछली मार्केट में स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जीयनपुर कस्बे के मछली मार्केट में 64 केवीए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसे नगर पंचायत के आदर्श नगर,हसन पट्टी,बाजार खास और टड़वा बद्दोपुर मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। गुरुवार को लगभग 12:30 बजे के करीब गरज के साथ आकाशीय बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गई। बिजली के गिरने से ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और सभी वार्डों के लगे तार और फ्यूज जल गए। जीयनपुर उपकेंद्र से भी विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।  कस्बे के लाइनमैन अमरजीत यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित है कर्मचारियों को लगाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment