मारपीट कर किया घायल हालत गंभीर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक लालचंद गांव में गुरुवार को रास्ते पर दिवाल खड़ा करने से मना करने पर कहासुनी के बाद एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र भान यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के मनोज यादव और अन्य लोगों द्वारा रास्ते में दीवाल खड़ा किया जा रहा था। जब में मना करने गया तो मनोज यादव और उनके परिवार द्वारा लाठी डंडा और राड से मुझे बुरी तरह से मारा पीटा गया। जिससे मेरा सर फट गया। में गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दिनेश यादव की तहरीर पर मनोज यादव पुत्र रामकिरत यादव,शौरव यादव, गौरव यादव पुत्रगण मनोज यादव, राजेश यादव,गिरजेश यादव पुत्र रामकीरत यादव के खिलाफ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मुकदमा दर्जकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि दिनेश यादव की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment