लूट का सोना खरीदने मे सर्राफा व्यापारी को बिहार पुलिस ने उठाया।
लूट की सीसी फुटेज में भी दिखा था लाटघाट का व्यापारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार में सर्राफा की दुकान करने वाले अर्जुन वर्मा को लूट का सामान खरीदने और लूट के समय सीसी फुटेज में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को देर शाम बिहार की पुलिस ने उसकी दुकान से पकड़ लिया और बिहार लेकर चली गई। इस मामले में स्थानीय पुलिस जानकारी से बराबर इनकार करती रही। अर्जुन वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा निवासी बड़हलगंज थाना बड़हलगंज की जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार में सराफा की दुकान है। मंगलवार को देर शाम उपनिरीक्षक अनिल कुमार थाना गर्दनीबाद जनपद पटना बिहार के साथ आई टीम ने उसे लूट के सामान खरीदने और बेचने तथा लूट के समय सीसी कैमरे के फुटेज में दिखाई देने के आरोप में पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इस संबंध में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गर्दनीबाद क्षेत्र के एक सराफा की दुकान पर 2022 में भीषण लूट कांड हुआ था। तहकीकात के दौरान सीसी फुटेज में अर्जुन वर्मा भी शामिल पाया गया। 8 दिन पहले लूट का मुख्य आरोपित रवि राय पुत्र राजेश राय निवासी पिपरई थाना दोहरीघाट मऊ को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अर्जुन को पकड़ा गया। लूट की घटना में लगभग 10 किलोग्राम सोने की लूट हुई थी। जिसमें से 1 किलोग्राम सोना आरोपित के द्वारा खरीदा और बेचा गया है।
No comments:
Post a Comment