Saturday, July 8, 2023

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म सहित एससी,एसटी का मुकदमा।

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म सहित एससी,एसटी का मुकदमा।

पिता पुत्र सहित चार लोग आरोपित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज नूरुद्दीनपुर गांव की एक युवती ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने तथा बिना सहमति के गर्भपात कराने सहित एससी,एसटी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। नूरुद्दीनपुर की रहने वाली एक युवती ने न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा कि अनुग्रह सिंह पुत्र लल्लन सिंह का ट्यूबेल उसके घर के सामने है। जहां उसका बराबर आना जाना था। 2013 में जब में नाबालिग थी तो 4 मई 2013 को उसने शादी का झांसा देकर मुझे अपने वश में कर लिया और शारीरिक शोषण किया। तब से वह मेरा लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। उसके संपर्क से मैंने गर्भधारण भी किया। मुझे बहला फुसलाकर उसने गर्भपात भी करवा दिया। दोबारा गर्भधारण करने पर उसने साजिश के तहत मेरा विवाह विजय कुमार निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज से करवा दिया। मेरे गर्भवती होने की जानकारी जब पति को हुई तो उसने मुझे छोड़ दिया। 28 अगस्त 2018 को मैंने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी अनुग्रह सिंह मुझे झूठे आश्वासन देता रहा और यौन शोषण करता रहा। इस बीच अनुग्रह सिंह की शादी हो गई। 26 मई 2023 को में अपने पिता और माता के साथ अनुग्रह के दरवाजे पर न्याय मांगने गई तो उसके पिता,बहन और मा ने धक्के मार कर भगा दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी।जीयनपुर कोतवाली पुलिस अनुग्रह सिंह पुत्र लल्लन सिंह, लल्लन सिंह पुत्र जगदीश सिंह,आकांक्षा सिंह पुत्री लल्लन सिंह,सुनीता सिंह पत्नी लल्लन सिंह निवासी नूरुद्दीनपुर के खिलाफ दुष्कर्म करने जबर्दस्ती गर्भपात कराने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

No comments:

Post a Comment