Sunday, July 16, 2023

मां वैष्णो देवी का दर्शन करने गया व्यक्ति साथियों से बिछड़ा ।

मां वैष्णो देवी का दर्शन करने गया व्यक्ति साथियों से बिछड़ा ।

अन्य लोग घर वापस आ गए,लेकिन अभी तक नहीं वापस आया धर्मेंद्र चौहान।

घर के लोग चिंतित,उनके आने का कर रहे इंतजार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पांडेयपार गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान उम्र 45 साल पुत्र रामकृष्ण कई लोगों के साथ 07 जुलाई को ट्रेन से जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया हुआ था। साथ में लगभग 18 लोग थे। 10 जुलाई को जम्मू कश्मीर पहुंचे। जम्मू कश्मीर में अपना सामान जमा कर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए सभी लोग निकले। इस दौरान धर्मेंद्र चौहान अन्य साथियों से बिछड़ गया। अन्य सभी साथी मां वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट आए लेकिन धर्मेंद्र चौहान का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद इंतजार कर अन्य लोग अपना सामान और धर्मेंद्र का सामान लेकर 3 दिन पहले घर वापस चले आए। धर्मेंद्र चौहान के बड़े भाई सुरेंद्र चौहान ने बताया कि लाटघाट बाजार के दयाशंकर गौंड़ और संतोष भी धर्मेंद्र के साथ गये हुए थे। यह लोग 3 दिन पहले घर वापस आ गए। धर्मेंद्र का कुछ पता नहीं चल रहा है। उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते पत्नी बच्चे और परिवार के लोग चिंतित हैं। उनके घर वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment