गरीब समाज अधिकार मंच ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।
उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी गरीब समाज अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। गरीब समाज अधिकार मंच के अवधेश बागी ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि डोम,मुसहर, धरिकार,नट,बांसफोर आदि जातियां झुग्गी झोपड़ी डालकर गांव में नवीन परती खलिहान और सड़क के किनारे झुग्गी झोपड़ी डालकर किसी तरह जीवन यापन करती हैं। इनकी अपनी कोई जमीन नहीं है। जिस पर यह अपना घर बना सके और कृषि कार्य कर सकें। एक तरफ आजादी के 75 वर्ष पर जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारा समाज मूलभूत आवश्यकताओं रोटी कपड़ा और मकान स्वास्थ्य शिक्षा कृषि भूमि राशन कार्ड हैंडपंप शौचालय और छात्रवृत्ति से वंचित है। यह समाज भुखमरी कुपोषण अशिक्षा से ग्रसित होकर अत्यंत दयनीय दशा में है। अब तक जो भी सरकारें आई हमारी दशा और दिशा को बदलने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि अतिक्रमण के नाम पर हमारी झोपड़ी को उजाड़ने का ही काम किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता को सौंपे गए ज्ञापन में रोटी,कपड़ा और मकान की व्यवस्था, पीने के लिए सरकारी हैंडपंप की व्यवस्था,दवा के लिए स्मार्ट कार्ड,शिक्षा के लिए कम से कम 5000 छात्रवृत्ति एवं समाज की जीविका चलाने के लिए जमीन आवंटन किए जाने की मांग की। इस अवसर पर चंद्रबली,बंसराज,किशोरी,महेश,रामाधार, तेलुगुराम सिंह,रीता बनवासी,बिंदु बनवासी,छोटू,रंजन, सुनीता बनवासी,उषा,बनवासी,शालू,धनौती बनवासी, दुर्गावती,संतोष,राजेंद्र,राकेश,कौशल्या सहित सैकड़ों
की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment