Tuesday, July 4, 2023

आकाशी बिजली की चपेट में आने से वृद्ध व भैंस की मौत

आकाशी बिजली की चपेट में आने से वृद्ध व भैंस की मौत

सिवान में भैंस चराने गया था वृद्ध व्यक्ति।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध व एक भैंस की मौके पर मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी सूर्यनाथ यादव पुत्र सतनू यादव उम्र लगभग 59 वर्ष घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर सिवान में अपनी भैंसों को चराने गए थे। शाम लगभग 5:00 बजे के करीब गरज और तड़क के साथ बारिश होने लगी। सूर्यनाथ भैंस को लेकर घर की तरफ आ रहे थे कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सूर्यनाथ यादव और उनकी एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को पता चली तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना रौनापार को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास 4 लड़के हैं। 3 लड़के बाहर रहकर कमाते हैं। व एक लड़का हरकेश अपनी माता मुन्नी देवी के साथ घर पर रहता है।

No comments:

Post a Comment