Sunday, July 16, 2023

सैक्रडे हार्ट स्कूल के प्रबंधक को निपटाने की मिली धमकी मुकदमा दर्ज।

सैक्रडे हार्ट स्कूल के प्रबंधक को निपटाने की मिली धमकी मुकदमा दर्ज।

स्कूल पर कार्य कर रहे मजदूर काम छोड़कर भागे।

चार दिन पूर्व प्रबंधक द्वारा पांच लोगों के खिलाफ गार्ड को मारने पीटने व बंदूक तोड़ने का दर्ज कराया गया था मुकदमा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के धनछुला गांव में स्थित सैक्रडे हार्ट स्कूल के प्रबंधक हरे कृष्ण बरनवाल ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि धनछुला गांव निवासी अशोक सिंह उर्फ बबलू पुत्र रघुवीर सिंह द्वारा विद्यालय में लगे मजदूरों को  डरा धमाका कर काम छोड़कर भागने की धमकी दी जा रही है। और वही हमको निपटाने की धमकी दे रहे हैं। जिसके कारण विद्यालय पर काम कर रहे मजदूर काम छोड़कर भाग रहे हैं। चार दिन पूर्व अशोक सिंह सहित 5 लोगों के ऊपर स्कूल पर तैनात गार्ड को मारने पीटने और बंदूक तोड़ने को लेकर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर आए दिन मजदूरों को धमकी देता रहता है कि काम छोड़कर भाग जाओ नही तो प्रबंधक को निपटाने में समय नहीं लगेगा। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment