खड़ी ट्रक में बाईक लेकर घुसा व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल।
घायल व्यक्ति को पुलिस ने 108 नंबर एबुंलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास खड़ी ट्रक में बाइक सवार व्यक्ति ने पीछे से मारी टक्कर गंभरी रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार केशवपुर जंगल के पास खड़ी ट्रक में गिरीश चंद जायसवाल पुत्र बेचन लाल जायसवाल उम्र 50 साल निवासी जामेतुल बनात नगर पंचायत जीयनपुर जो किसी कार्य के लिए आज़मगढ़ गये हुए थे। आजमगढ़ से रात करीब 11:00 बजे घर जीयनपुर वापस आते समय अचानक उनकी बाइक केशवपुर जंगल महमूद पट्टी अंजानशहीद बाजार के पास उनकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी और वह बुरी तरह से घायल हो गए घटना की सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस द्वारा 108 नंबर एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल व्यक्ति को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। जीयनपुर पुलिस ने घायल व्यक्ति के परिवार के लोगों को सूचना दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में बाईक सवार व्यक्ति जाकर खुद टकरा गया। वहीं ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से उतर कर तत्काल 112 नंबर पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंचे 112 नंबर पुलिस ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रक व बाईक को जीयनपुर कोतवाली लेकर आई। वही घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment