Saturday, July 15, 2023

साहब में गरीब आदमी हूं दवा नहीं हुई तो मैं मर जाऊंगा।

साहब में गरीब आदमी हूं दवा नहीं हुई तो मैं मर जाऊंगा।

सरकार चली गांव की ओर ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मंत्री जी के जातें समय बिमार व्यक्ति ने इलाज कराने की लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के बनकटिया गांव में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में लगी चौपाल खत्म होने के बाद ज्योहीं मंत्री जी चलने को तैयार हुए गांव के संजय पुत्र गणेश सिंह हाथ जोड़कर उनके रास्ते में खड़ा हो गया और कहा कि साहब में निहायत गरीब हूं।
में बीमार रहता हूं। अगर मेरा इलाज नहीं हुआ तो में मर जाऊंगा। कृषि मंत्री ने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष कुमार यादव को निर्देशित किया कि इनका तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए और इस योजना से लाभान्वित करते हुए संचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।

No comments:

Post a Comment