Tuesday, July 18, 2023

छात्रों का डाटा आनलाइन नहीं हुआ तो रुकेगा जुलाई के वेतन--बीइओ अजमतगढ़

छात्रों का डाटा आनलाइन नहीं हुआ तो रुकेगा जुलाई के वेतन--बीइओ अजमतगढ़

विद्यालयों को 18 जुलाई तक यू डायस पर डाटा अपलोड का आज अंतिम अवसर।

कई बार पढ़ाई जा चुकी है ऑनलाइन अपलोड करने की तिथियां।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त 85 स्कूलों ने अब तक यू डायस पर छात्रों का डाटा अपलोड नहीं किया है। यदि 18 जुलाई तक छात्रों का डाटा संकलन नहीं हुआ तो इन विद्यालयों की मान्यता पर तलवार लटक जाएगी। ऐसे सभी विद्यालयों तत्काल डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आज डेटा अपलोड की अंतिम तारीख को बी इओ कुलदीप नरायन सिंह ने पुनः चेतावनी देते हुए मान्यता रद्द करने एव सरकारी विद्यालयों के अध्यापको का जुलाई के वेतन रोकने की चेतावनी जारी की। प्रदेश सरकार के निर्देश पर मान्यता प्राप्त और सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों कर्मचारियों और छात्रों का डाटा यू डायस पर अपलोड करना है। इसके लिए पहले 30 अप्रैल 2023 तक सभी विद्यालयों को डाटा अपलोड करना था। लेकिन समय सीमा के अंदर डाटा अपलोड न होने के कारण यह तिथि 10 मई तक बढ़ा दी गई। बावजूद इसके तमाम विद्यालयों ने डाटा ऑनलाइन नहीं किया। अंतिम अवसर देते हुए प्रदेश सरकार ने 18 जुलाई तक हर हाल में सभी विद्यालयों को डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया। अजमतगढ़ ब्लॉक के अभी 160 प्राइवेट एव 21 सहायता प्राप्त और 30 सरकारी प्राथमिक एव कम्पोजिट विद्यालयों ने डाटा अपलोड नहीं किया है। बीइओ कुलदीप नारायण सिंह ने सभी शिक्षक संकुल प्रभारियों को संबंधित विद्यालयों पर संपर्क कर हर हाल में 18 जुलाई तक डाटा फीड करा लेने का निर्देश देते हुए चेतावनी जारी करते हुए जुलाई माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 18 जुलाई के बाद साइड बंद हो जाएगी। यदि समय सीमा के अंदर डाटा फीड नहीं हुआ तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी और उच्चाधिकारियों को वेतन रोकने की संस्तुति की जाएगी ।

No comments:

Post a Comment