Sunday, July 2, 2023

मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज के चपरासी की बिजली करंट से मौत।

मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज के चपरासी की बिजली करंट से मौत।

शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज में बिजली कंरट से चपरासी की मौत,घर में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर के मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज में चपरासी का काम करने वाले सीताराम तिवारी पुत्र मार्कडेय तिवारी उम्र 32 साल निवासी रामगढ़ रविवार की सुबह विद्यालय पर लगी लाइट की स्विच ऑफ करने गए इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में विद्यालय परिवार ने चपरासी को एक निजी नर्सिंग होम पर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीताराम तिवारी की मौत से उनकी पत्नी निक्की और दो बच्चे आयुष और उत्सव का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। पिता के तहरीर पर पुलिस ने इत्तेफाकिया लिखकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment