गांव की बिटिया की सफलता पर डॉक्टरों ने किया सम्मान।
नीट की परीक्षा में सफल उजमा कैंसर पर करेंगी रिसर्च।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के छोटे से गांव बागख़ालिस की रहने वाली उजमा शहजाद पुत्री शहजाद खान के नीट में 657 नम्बर हासिल कर सफलता हासिल करने पर क्षेत्र के डॉक्टरों ने उसका शनिवार को सम्मान किया। डॉक्टर एसोसिएशन सगड़ी द्वारा सम्मानित होने के बाद उजमा ने कहा कि अब लड़कियां भी आसमान की बुलंदी पर पहुंचकर अपने देश का गौरव बढ़ा रही हैं। में डॉक्टर बन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर रिसर्च करना चाहूंगी। डॉ अब्दुल्ला खान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने लक्ष्य के प्रति काफी अग्रेसिव रहना चाहिए। गांव से निकल कर क्षेत्र के तमाम लड़के लड़कियों ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस अवसर पर डॉ0 शहजाद खान, डॉ0 नौशाद,फजलुर रहमान खान,डॉक्टर फैजान,असद इदरीश,अयूब खान,अमजद, अकरम,शाह आलम आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment