Tuesday, July 18, 2023

उपजिलाधिकारी ने नाविकों को वितरित किया बचाव राहत सामग्री।प

उपजिलाधिकारी ने नाविकों को वितरित किया बचाव राहत सामग्री।

बचाव किट के प्रयोग का दिया गया प्रशिक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी सरयू नदी की संभावित बाढ़ से निपटने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को बाढ़ क्षेत्र के नाविकों को बचाव राहत किट वितरित किया। और सामानों के प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया साथ ही बाढ़ के समय लोगों को त्वरित राहत देने की कर्म चारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। सगड़ी तहसील के देवाराचंल में लगभग प्रतिवर्ष सरजू नदी की बाढ़ का कहर जुलाई से लेकर सितंबर तक चलता है। तहसील के 125 में से लगभग 68 गांव सरयू नदी की बाढ़ के समय चारों तरफ से घिर जाते हैं। मकानों का गिरना और उपजाऊ जमीन का नदी की धारा में विलीन हो जाना आम बात है। जनधन की सुरक्षा के लिए प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च होते हैं। बुधवार को देर शाम उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नाविकों को रस्सी, लाइफ,जैकेट,सर्च लाइट, चिकित्सा किट नाव की पतवार और बल्ली वितरित किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुल 108 नाविकों को बचाव राहत किट दिया जाएगा। आधे से अधिक लोगों को राहत किट वितरित किया जा चुका है। इन संसाधनों के उपयोग से बाढ़ के समय नाविक पानी से घिरे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा सके। राजस्व कर्मियों के साथ उन्होंने बैठक कर बाढ़ के समय आने वाली परेशानियों और उससे बचाव के उपायों की भी समीक्षा की।

No comments:

Post a Comment