Saturday, January 31, 2026

किशोर वय बालिका संगोष्ठी में दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां।

किशोर वय बालिका संगोष्ठी में दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी किशोर वय बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक ममता राय ने छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी।छात्राओं को जानकारी देते हुए डॉक्टर ममता राय ने कहा कि स्वास्थ्य,पोषण,एनीमिया की रोकथाम,आयरन,फोलिक एसिड,व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता,सैनिटरी पैड का उपयोग,सुरक्षित निपटान यौन स्वास्थ्य और नियमित स्वास्थ्य जांच विशेष ध्यान देना चाहिए।प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा,संचार,निर्णय लेने की क्षमता और लोक सेवाओं तक पहुँचने के लिए सतर्कता की जरूरत है।बाल विवाह,लैंगिक समानता और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी और सतर्कता भी रखनी होगी। नोडल शिक्षिका शाइस्ता ने भी लड़कियों को जीवन उपयोगी कई जानकारियां दी।

बर्तन के दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान।

बर्तन के दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर लाटघाट बाजार में मां वैष्णो ट्रेडर्स के नाम से शिवशरन उर्फ भोला पुत्र बाबूलाल गुप्ता की बर्तन की दुकान में शनिवार को सुबह लगभग 6:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान की दो मंजिला के जंगलों के रास्ते से आग की लपटे अंदर जाकर दुकान में रखें गत्ते धू धू कर जलने लगें और आग बर्तनों तक पहुंचकर एल्युमिनियम के काफी बर्तन गल गए और स्टील मोटर समर्सिबल कुलर आदि सामान जलकर राख हो गए। जिससे लाखों का नुकसान व्यापारी को उठाना पड़ा। सूचना देने के बाद लगभग 3 घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके का मुआयना कर वापस चली गई। हालांकि इसके पूर्व बाजार वासियो द्वारा लगी आग को बुझा दिया गया था। जबकि दुकान के पीछे कूडो का ढेर पड़ा हुआ था जिसमें किसी ने रात में ही आग लगा दिया था। जिससे वह धीरे-धीरे जलकर लपटे जब तेज हुई तो दुकान में घुस गई। सुबह किसी ने घर में धुआं देखकर शोर मचाया और व्यापारी को सूचना दी।व्यापारी दुकान पर पहुंचा और जैसे ही ताला खोला तो आग की लपटें काफी इधर-उधर हो रही थी जबकि दो मंजिला मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।इस संबंध में व्यापारी शिवशरण गुप्ता उर्फ भोला ने बताया कि पीछे रखा कूड़े को किसी ने जला दिया जिस वजह से आग दुकान के अंदर पहुंच गई और लाखों का नुकसान हो गया।

Friday, January 30, 2026

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बलिदान स्मारक जूनियर हाईस्कूल को दिया 10 लाख रुपये।

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बलिदान स्मारक जूनियर हाईस्कूल को दिया 10 लाख रुपये।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी कैबिनेट कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा बलिदान स्मारक जूनियर हाई स्कूल के परिसर को बेहतर और सुदृढ़ बनाने के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए का अनुदान मंच से दिया और कहां की यह स्मारक क्षेत्र में सबसे बेहतर और अच्छे तरीकों से बनाया जाएगा यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद के नाम पर इस विद्यालय और शहीद परिसर को बेहतर बनाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।जिससे की प्रथम वीर चक्र विजेता के गांव में एक बेहतर और अच्छा कार्य किया जा सके।उनके द्वारा दिए गए 10 लाख रुपए का लोगों ने प्रशंसा की हालांकि यह मांग काफी दिनों से उठ रही थी। कि बलिदान स्मारक जूनियर हाई स्कूल के परिषर को बेहतर और अच्छी तरीके से बनाया जाए जिस पर उन्होंने ने अपनी सहमति पत्र देकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

श्रधांजलि सभा के दौरान भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित।

श्रधांजलि सभा के दौरान भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शहीद सौदागर सिंह के स्मृति दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा के दौरान आजमगढ़ जनपद के शोर्य सैनिक कल्याण संगठन के लोग उपस्थित रहे।जिनमें शेर बहादुर सिंह,जनार्दन सिंह,अभिमन्यु राय,रमाकांत यादव,कैप्टन दुलारे सिंह,यशवंत सिंह,प्रेमचंद दुबे, बलवीर सिंह,मोहम्मद हामिद, राजेश सिंह,आरपी यादव, रामविलास चौहान,वेद प्रकाश राय,रामनवल सिंह,सतपाल सिंह आदि सभी भूतपूर्व सैनिक की मौजूदगी रही एवं उन्हें परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान जनपद आजमगढ़ के इकलौते गोल्ड मेडल व लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित सूबेदार मेजर राधेश्याम मौजूद रहे। उन्हें फूल माला और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जो जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश के इकलौते लक्ष्मण पुरस्कार सैनिक विजेता है। जो जहां भी खेलने गए वहां से गोल्ड मेडल जीत कर ले आये और देश का मान और सम्मान बढ़ाया।वह मूल रूप से जहानागंज थाना क्षेत्र के भटगांव के रहने वाले हैं। उनकी उपस्थिति से शहीद सौदागर सिंह स्मृति दिवस में चार चांद लग गए और उन्होंने उनकी वीरता को जमकर गुणगान किया और देश में किए गए उनके कार्यों की सराहना की।

शहीद सौदागर सिंह 1962 के चीन युद्ध मे 12 चीनियों को मारकर लाये थे एसएलआर राइफल::दारा सिंह चौहान

1962 के चीन युद्ध मे 12 चीनियों को मारकर लाये थे एसएलआर राइफल::मंत्री दारा सिंह चौहान

1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे हुए थे शहीद।

चीन युद्ध में अदम्य साहस के लिए उन्हें प्रथम वीर चक्र से नवाजा गया था।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार के बलिदान स्मारक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद सौदागर सिंह स्मृति दिवस एव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसके तहत प्रांगण में स्थापित शहीद सौदागर सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया।जिसके मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान रहे।उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को नमन किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उस धरती को नमन करता हूं जहां ऐसे वीर सपूत पैदा हुए धन्य वह माता पिता जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जो देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देश का मान बढ़ाया है।अमर शहीद सौदागर सिंह की तस्वीर मेरे मन में हमेशा रही जिन लोगो ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए कुर्बानी दी ऐसे सपूत धन्य है जो हमे चैन से नीद में सोने का मौका दिए। वह देश के ऐसे सपूत थे जो 12 चीनियों को मारकर 12 एसएलआर लेकर आये जिसको देखकर आटोमेटिक हथियार बनाये गए।जब वह थ्री नॉट थ्री की राइफल लेकर युद्ध के मैदान में गए होगें कितनी हिम्म्त रही होगी। उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए 12 चीनियों को मार गिराया और 10 दिन बाद किसी विकट परिस्थितियों में अपनी चौकी पर पहुंचे और 12 एसएलआर सौपी। जिससे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ,सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने उन्हें वीर चक्र दिया। जो देश का प्रथम वीर चक्र रहा।आज हमसे टकराने वाले एक बार सोचते है हमारे पास एक से बढ़कर एक हथियार है जो किसी भी दुश्मन को भेद सकते है।आपरेशन सिंदूर में पूरा विश्व भारत की शक्ति देखा और पाकिस्तान को तीन दिन में घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।पहले भी पाकिस्तान ने कई बार हिमाकत की जब अभिनन्दन ने पाकिस्तान में गोले दागे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि कल तक यदि अभिनन्दन दो दिन में वापस नही आया तो दुनिया के नक्से से पाकिस्तान का नामों निशान नही होगा।यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इक्षाशक्ति का नतीजा है कि पूरे विश्व में हम हमारे लोग आँख मिला कर बात करते है। देश आज मजबूत आर्थिक स्थिति के साथ बढ़ते हुए विश्व में तीसरी महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अब अमेरिका भी इसका लोहा मानने लगा है आगे भी देश को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे देश के प्रत्येक नागरिक पूर्ण योगदान के साथ हर एक कदम आगे बढ़ रहा है।ऐसे ही अमर शहीद सौदागर सिंह से देश का मान सम्मान है और देश के आम लोग चैन की नीद सोते है। शरहद पर देश का जवान लड़ता है और पूरा देश उनके साथ खड़ा रहता है। ऐसे अमर सपूत के वीरता को हमे आत्मशांत करते हुए बच्चों को सेना में भेजना चाहिए जिससे देश मजबूत हो सके। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा बेहतरीन संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही एव संचालन चन्द्रशेखर सिंह ने किया।इस दौरान जिला सहकारी कोआपरेटिव अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्या,प्रवीण सिंह,अशोक सिंह, संतोष सिंह टीपू,अंजना सिंह,मनोज श्रीवास्तव,अरविंद जायसवाल,सत्यप्रकाश सिंह,रेनू गोस्वामी,उर्मिला सिंह,डॉ,राजेंद्र सिंह,अखिलेश सिंह,रामपाल सिंह,विवेक सिंह सोनू,रामसरीख यादव, दिनेश चौबे,जयप्रकाश सिंह,अजय श्रीवास्तव,आरपी राय सोनू,शंकर यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,प्रमोद यादव,अमित सिंह, रंजित सिंह आदि रहे।

Wednesday, January 28, 2026

कप्तानगंज पुलिस से मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहर खुरानी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश,एक घायल व दो अभियुक्त गिरफ्तार।

कप्तानगंज पुलिस से मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहर खुरानी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश,एक घायल व दो अभियुक्त गिरफ्तार।


अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस व जहरखुरानी,झपट्टामारी एवं नकबजनी के मामलों में प्रयुक्त हथियार व चोरी का सामान बरामद।

(समाचार आजमगढ़ लाइव)

आजमगढ़।
आजमगढ़ कप्तानगंज थाना पुलिस से मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहर खुरानी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश,एक घायल व दो अभियुक्त गिरफ्तार।
कप्तानगंज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जहरखुरानी, झपट्टामारी एवं नकबजनी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त गौरा पुलिया के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसके साथ के दो अन्य अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक अमन निषाद पुत्र हनुमान निषाद,निवासी ग्राम डाही शम्भूपुर,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष। (मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल) गिरफ्तार अभियुक्त दो आनन्द उर्फ बाबी पुत्र हनुमान निषाद, निवासी ग्राम डाही शम्भूपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष। 03.अमन निषाद पुत्र दशमी निषाद, निवासी ग्राम अलौवा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़,उम्र लगभग 20 वर्ष।घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा नियमानुसार आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे थाना कप्तानगंज एवं थाना अहरौला क्षेत्र में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 24.01.2026 को ग्राम भवानीपट्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर एक महिला से सोने का आभूषण झपट लिया गया था। इसके अतिरिक्त दिनांक 25/26.01.2026 एवं 27.01.2026 की रात्रि में थाना कप्तानगंज एवं अहरौला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित दुकानों/प्रतिष्ठानों में सेंध लगाकर नकदी एवं विभिन्न सामानों की चोरी की गई थी।

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप।

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन बेलकुंडा निवासी मिंदु पत्नी रामभवन को 25 जनवरी को प्रसूता के लिए लाटघाट स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन में एक बच्ची हुई। इस दौरान 26 जनवरी को महिला की हालत बिगड़ने लगी तो 27 जनवरी को परिजन महिला को लेकर आजमगढ़ स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को देर रात्रि महिला की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान नस कट गई थी। जिसके चलते प्रसूता की मौत हो गई। परिजन अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए रौनापार थाना पहुंचे तो पुलिस ने कहा हमारे क्षेत्र का मामला नहीं है। परिजन जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।शव का पीएम कराया गया। अस्पताल को डिप्टी सीएओ अजेंद्र कुमार द्वारा सीज कर दिया गया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लाटघाट क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने वाले शरारती तत्व सक्रिय।

लाटघाट क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने वाले शरारती तत्व सक्रिय।

अब तक कई बाइक और कार का कर चुके हैं नुकसान।

दो मामले में जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट पुलिस चौकी के अंतर्गत स्थित चौको खुर्द गांव में शरारती तत्वों ने दरवाजे पर खड़ी कई मोटरसाइकिल और कार में आग लगाकर काफी नुकसान किया है। दो मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। लेकिन शरारती तत्वों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं,जिससे वाहन मालिकों में काफी भय है।चौको खुर्द गांव की रहने वाली ममता राय ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि मैं मध्यम वर्ग के परिवार से संबंधित हूं। मेरी बाइक मेरे दरवाजे पर खड़ी थी। 24 जनवरी की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। जिससे मेरी बाइक को काफी नुकसान हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पखवारे पूर्व ही चौक गांव के ही पंकज राय ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उनके दरवाजे पर बलेनो कर खरीदी। 2 जनवरी की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी जिससे कार पूरी तरह से खाक हो गई। गांव के कई अन्य लोगों की खड़ी बाइक में शरारती  तत्वों ने आग लगा दिया। आए दिन हो रही इस तरह की घटना से जिससे गांव के लोग काफी भयभीत हैं।

Tuesday, January 27, 2026

हेरा पब्लिक स्कूल खतीबपुर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

हेरा पब्लिक स्कूल खतीबपुर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

प्रबंधक और शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित हेरा पब्लिक स्कूल खतीबपुर बागखालिस में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह दिन 1950 में भारतीय संविधान के लागू होने का प्रतीक है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद फैज अहमद व प्रधानाचार्य मरियम मुस्ताक और शिक्षक मोहम्मद एजाज़ खान,सरफराज खान,इश्तियाक अहमद, अनीसुरहमान सहित छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।

युवा नेता अमित सिंह द्वारा धनछुला से बाइक द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

युवा नेता अमित सिंह द्वारा धनछुला से बाइक द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

युवा भाजपा नेता अमित उर्फ विशाल सिंह द्वारा सैकड़ो की संख्या में समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम कालिका मंदिर जमीन हरखोरी धनछुला से सैकड़ो की संख्या में बाइक और चार पहिया पर सवार डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ भारत माता की जयकार लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए अमर शहीद सौदागर सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद रजादेपुर कादीपुर,जीयनपुर समुद्रपुर धौरहरा बेरमा चंगइपुर हरसिंहपुर चांदपार आदि होते हुए भारत माता की जयकार लगाते हुए यात्रा का समापन देर शाम चन्नाराम कालिका मंदिर परिसर पर माथा टेकने के बाद किया गया। इसके पूर्व सुबह तिरंगा यात्रा निकालने के पूर्व सैकड़ो की छात्रों में संख्या में युवा भाजपा नेता अमित कुमार उर्फ विशाल सिंह द्वारा सैकड़ो की संख्या में समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए और भारत माता की जयकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देशभक्ति पर नाचते गाते हुए जगह-जगह लोगों का स्वागत किया गया इस दौरान सैकड़ो लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय कारे लगाए।इस दौरान रंजीत सिंह,अमरेश सिंह,मोनू सिंह,अमरजीत सिंह,प्रहलाद सिंह,राजू तिवारी,सुशील सिंह,तेज प्रताप सिंह फौजी आदि लोग उपस्थित रहे।

Saturday, January 24, 2026

घी खाओ देसी और ट्रैक्टर रखो मैसी::अनिकेश बरनवाल

घी खाओ देसी और ट्रैक्टर रखो मैसी ’ किसानी को उपलब्ध कराने को ठाना है::अनिकेश बरनवाल

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

रिपोर्ट मनीष कुमार पान्डेय आजमगढ़:
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिले के बेलइसा स्थित प्रभा ट्रैक्टर ने एक बार फिर से पूरे जिले में धूम मचा दिया है। इस बार उन्होंने आजमगढ़ को सबसे पुराना और विश्वसनीय ट्रैक्टर मैसी जो किसानों के लिए 100% उपयोगी है कहावत है कि ‘घी खाओ देसी और ट्रैक्टर रखो मैसी ’ किसानी को उपलब्ध करने का ठाना है।वही एजेंसी के समीप में एक लॉन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में दो बड़े ट्रैक्टर जिनका स्लोगन है,इसमें क्या नहीं है,इस ट्रैक्टर को किसानों के आवश्यकताओं को देखते हुए लॉन्च किया गया है। जिसमें कंपनी के उच्चअधिकारी गण एवं प्रभा ट्रैक्टर के एजेंसी स्वामी अनिकेश बरनवाल सहित स्टाफ व भारी संख्या में किसानों का जमघट लगा रहा। इस दौरान लकी ड्रा कार्यक्रम में आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील ग्राम चंदापार  के रहने वाले संदीप पासवान ने न्यू  मैसी ट्रैक्टर जीता, इसी के साथ तमाम लोगों ने छोटे-बड़े उपहार जीते तो वहीं प्रभा ट्रैक्टर के मलिक अनिकेश बरनवाल ने कहा कि काफी पुराने समय से ट्रैक्टर का हमारा अनुभव रहा है लगभग दो-तीन पीढ़ीयो से इसी काम में हम और हमारे पिता अवधेश कुमार बरनवाल लगे है तो निश्चित तौर पर एक बार फिर हम आजमगढ़ जिले में मैसी को ऐसी स्थिति में पहुंचाएंगे जो बुलंदियों को छूएगा। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि अगर एक बार मैसी पर विश्वास करेंगे तो यह ट्रैक्टर तो आपका विश्वास जीतेगा ही और साथ ही साथ प्रभा टैक्टर परिवार भी आपको बधाई की और कमाई की गारंटी लेगा।

मृतक ऑटो रिक्शा चालक का ऑटो रिक्शा पुलिस ने जीयनपुर से किया बरामद।

मृतक ऑटो रिक्शा चालक का ऑटो रिक्शा पुलिस ने जीयनपुर से किया बरामद। 

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सीसी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मृतक ऑटो रिक्शा चालक का टेंपो पुलिस ने किया बरामद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सीसी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस अतरौलिया थाना में दर्ज हुआ गुमशुदा व मुबारकपुर थाना में मिला शव जीयनपुर कोतवाली में मिला ऑटो रिक्शा पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रिजर्व।
अतरौलिया कोतवाली क्षेत्र के  शेखपुरा निवासी सुबोध सिंह 41 वर्ष पुत्र शैलेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव के पास शव मिला वहीं सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जिनमें से एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों के अनुसार,सुबोध सिंह आॅटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह 21 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे।लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद तीन दिन पूर्व अतरौलिया थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रिजर्व किया गया फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में तेजी के साथ जुटी हुई है इस बीच शनिवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर प्रियांशु हॉस्पिटल के समीप  ऑटो रिक्शा चालक सुबोध सिंह की ऑटो सड़क किनारे खड़ी मिली जिसकी सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन क्षेत्रधिकारी सगड़ी अनिल बर्मा जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने पहुंचकर सीसी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की वहीं गहन जांच के लिए सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस जुट गई वहीं घटना को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रिजर्व किया गया अतरौलिया थाना में गुमशुदगी दर्ज हुई तो वहीं मुबारकपुर थाना में ऑटो रिक्शा चालक का शव मिला तो जीयनपुर कोतवाली में ऑटो रिक्शा मिला जिसकी पुलिस जांच कर सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।जीयनपुर कोतवाली पर 17 जनवरी को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की जिसमें उपनिरीक्षक विश्वजीत पांडेय ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से दीपक राजभर पुत्र गुड्डू राजभर निवासी जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता की बरामदगी कर उसके बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पंजीकृत मुकदमा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64/2/87 व 3/4 पासको एक्ट की वृद्धि कर आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

सगड़ी तहसील सभागार में मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ।

मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ।

सगड़ी तहसील सभागार में मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ तहसील सभागार में मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ।शनिवार की सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में मतदाता दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर सगड़ी विधानसभा के निर्वाचन कर्मचारी और तहसील कर्मचारियों को शपथ दिलाई वहीं मतदाता दिवस और मतदाता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जिसके बाद न्यायिक उपजिलाधिकारी सगड़ी संत रंजन श्रीवास्तव ने गोपालपुर विधानसभा के निर्वाचन कर्मचारी व तहसील कर्मचारियों को शपथ दिलाई और मतदाता दिवस पर नए मतदाता बढ़ाने और निर्वाचन के कार्यों में की जान से जुटने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार संजय राय,रणजीत बहादुर सिंह,विवेकानंद गुप्ता, नायब नाजिर शिखा श्रीवास्तव, बीआरसी लालजी श्रीवास्तव, कमलेन्द्र तिवारी,अनुपम कुमार सिंह,रविंद्र यादव,संतोष यादव सहित निर्वाचन व तहसील के दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जीयनपुर में निकाली भव्य पदयात्रा।

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जीयनपुर में निकाली भव्य पदयात्रा। 

कर्पूरी ठाकुर जयंती पर पदयात्रा निकालकर की नारेबाजी धूमधाम से मनाई 102 वी मनाई जयंती।

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पुष्प अर्पित कर सैकड़ो लोगों ने किया नमन। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के 102 वी जयंती पर जीयनपुर में निकली भव्य पदयात्रा जमकर की नारेबाजी धूमधाम से मनाई गई जयंती भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सैकड़ो लोगों ने किया नमन।
शनिवार को जीयनपुर कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय नाई महा सभा के जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने जननायक कपूरी ठाकुर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के मसीहा समाजवाद के पुरोधा सादगी के सच्चे सिपाही बिहार प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जीवन सदैव गरीबों के लिए समर्पित रहा और उन्होंने राजनीति को एक नई दिशा दी ऐसे व्यक्तित्व के धनी कर्पूरी ठाकुर को नमन कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया वहीं जीयनपुर कस्बा में सगड़ी तहसील अध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बैनर लेकर जीयनपुर सड़क पर पदयात्रा निकाली और कर्पूरी ठाकुर अमर रहे के नारे लगाये इस दौरान भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा, राकेश शर्मा,राजू शर्मा,चंदन शर्मा,राजवंत शर्मा, ओमप्रकाश,संतोष शर्मा,निरंजन शर्मा,मनोज शर्मा, विजय शर्मा,राधेश्याम,रामलखन शर्मा,संतोष शर्मा, रामनाथ शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

जहरुदीनपुर में एड्स नियंत्रण का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

जहरुदीनपुर में एड्स नियंत्रण का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

200 लोगों का पंजीकरण,15 का एचआईवी टेस्ट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के जहरुदीनपुर गांव में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देश पर 21 जनवरी 2026 को विकास खण्ड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत जहरुदीनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के सहयोग से यह शिविर आयोजित हुआ।शिविर में गांव और ट्रक चालकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही एचआईवी-एड्स और यौन संचारित रोगों का परामर्श,परीक्षण और उपचार किया गया। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। कंडोम प्रदर्शनी के माध्यम से एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई गई।शिविर में कुल 200 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ। इनमें से 15 लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया। टीबी की स्क्रीनिंग में 7 लोगों की जांच की गई। वही 20 लोगों का थूक परीक्षण किया गया।जबकि थूक परीक्षण में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला।अधीक्षक डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर की टीम ने शिविर का संचालन किया। डॉक्टर यूपी राव,मेडिकल ऑफिसर ऋचा सिंह,आई टीसी काउंसलर मुकेश कुमार,लैब टेक्नीशियन ज्ञान प्रकाश भारती,फार्मासिस्ट बलदेव यादव,गुलाब साहनी सहित अन्य सहयोगी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत की आशा कार्यकर्ती और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Wednesday, January 21, 2026

मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर पंचायत अजमतगढ़ में कई विकास कार्यों की जांच।

मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर पंचायत अजमतगढ़ में कई विकास कार्यों की जांच।

सीआरओ ने किया बिंदुवार सत्यापन,मंडलायुक्त को सौंपेंगे रिपोर्ट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी मंडलायुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत अजमतगढ़ कई विकास कार्यों की बिंदुवार जांच की। जांच आख्या मंडल आयुक्त को कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाएगी। नगर पंचायत के सभासद अभिषेक राय उर्फ टींकू ने 30 दिसंबर को आजमगढ़ मंडल आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर अजमतगढ़ नगर पंचायत में नाली,इंटरलॉकिंग,एवं सड़क निर्माण और आउटसोर्सिंग नियुक्ति में घोर अनियमित का आरोप लगाया था।आरोप में पूर्व अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या पर अपने चालक बृजभान यादव का वेतन आउटसोर्सिंग के माध्यम से देने का भी आरोप लगाया था। मंडल आयुक्त ने आजमगढ़ मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा को जांच के लिए निर्देशित किया था। मुख्य राजस्व अधिकारी ने नाली, इंटरलॉकिंग,सड़क निर्माण एवं आउटसोर्सिंग में लगे कमचारियों की उपस्थिति की जांच किया। जांच के संदर्भ में पुछे जाने पर कहा कि इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त महोदय को सौंपी जाएगी। उन्हीं के द्वारा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान कर्मचारियों सहित नगर पंचायत के सभासद अभिषेक राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

तहसील परिसर में बेहोश हुई युवती का एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया इलाज।

तहसील परिसर में बेहोश हुई युवती का एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया इलाज।

एस आई आर नोटिस का जवाबी कागजात जमा करने तहसील आई थी युवती। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी मतदाता पुनरीक्षण में नो मैपिंग के बाद मिली नोटिस का जवाबी कागजात जमा करने तहसील मुख्यालय आई बेरमा गांव की रंजना कुमारी बुधवार को अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसके जमीन पर गिरते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसे नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह की गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टर के इलाज के कुछ देर बाद उसे होश आ गया। सगड़ी तहसील के बेरमा गांव की रंजना कुमारी का नाम मतदाता सूची में मिसमैच कर गया था। ऐसे लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए दोबारा अवसर दिया गया है। इसी के तहत बीएलओ रीता द्वारा उसे नोटिस दी गई थी। नोटिस के जवाब के लिए बुधवार को वह तहसील निर्वाचन कार्यालय में कागजात जमा करने गई थी।अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसके बेहोश होते ही हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही ऑफिस में उपस्थित उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह भी निर्वाचन कार्यालय में तुरंत पहुंच गए और तत्परता दिखाते हुए नायब तहसीलदार की गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ भेजा। जहां कुछ देर इलाज के बाद उसे होश आ गया और घर भेज दिया गया।